logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रविवार को सासनी के गांव लुटसान में एक 20 वर्षीय विवाहिता निशा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मुल्लानी निवासी अरुण की पत्नी निशा की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। वह वर्तमान में सासनी स्थित अपने मायके आई हुई थी, जहां उसने यह कदम उठाया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई थी और घटना के कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल सका है।

1 hr ago
user_सासनी समाचार
सासनी समाचार
सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
ede0bacd-02c2-420a-8612-98aece5e7ecd

रविवार को सासनी के गांव लुटसान में एक 20 वर्षीय विवाहिता निशा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मुल्लानी निवासी अरुण की पत्नी निशा की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। वह वर्तमान में सासनी स्थित अपने मायके आई हुई थी, जहां उसने यह कदम उठाया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई थी और घटना के कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल सका है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ घर से लापता हुई तीन युवतियों को पुलिस ने महज छह घंटों के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा बरामद की गई तीनों युवतियों में दो मुस्लिम और एक हिन्दू युवती शामिल हैं। पुलिस ने इन युवतियों को दिल्ली के द्वारका नजफगढ़ स्थित एक होटल से बरामद किया। इस कार्रवाई के दौरान, पाँच युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। हाथरस पुलिस की कई टीमें इन हिरासत में लिए गए पाँचों युवकों से सघन पूछताछ करने में जुटी हैं। थाना सदर कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई इन युवतियों को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीमों की सराहना करते हुए, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने उन्हें पच्चीस हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
    3
    हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ घर से लापता हुई तीन युवतियों को पुलिस ने महज छह घंटों के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा बरामद की गई तीनों युवतियों में दो मुस्लिम और एक हिन्दू युवती शामिल हैं।

पुलिस ने इन युवतियों को दिल्ली के द्वारका नजफगढ़ स्थित एक होटल से बरामद किया। इस कार्रवाई के दौरान, पाँच युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। हाथरस पुलिस की कई टीमें इन हिरासत में लिए गए पाँचों युवकों से सघन पूछताछ करने में जुटी हैं।

थाना सदर कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई इन युवतियों को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीमों की सराहना करते हुए, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने उन्हें पच्चीस हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सासनी क्षेत्र के गांव चक्की नगला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान भागवत आचार्य लाडली राधिका शरण जी महाराज ने प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण के प्राकट्य की पावन कथा का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास लाडली राधिका शरण जी ने सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म का भार बढ़ा है, तब-तब प्रभु ने अवतार लेकर धर्म की स्थापना की है। इसके बाद उन्होंने श्री कृष्ण जन्म की लीला का सुंदर वर्णन किया। जैसे ही पंडाल में 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारे गूंजे, श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। कथा स्थल पर पुष्प वर्षा की गई और बधाई गीतों के साथ प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया। आचार्य जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि भागवत कथा केवल सुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन को धर्म के मार्ग पर चलाने की प्रेरणा है। उन्होंने यह भी बताया कि श्री राम और श्री कृष्ण का चरित्र हमें नैतिकता, प्रेम और त्याग का संदेश देता है, और जो व्यक्ति अपने जीवन में भागवत को उतार लेता है, उसका लोक और परलोक दोनों संवर जाते हैं। इस दौरान परीक्षित वीरपाल शर्मा सहित राजकुमार शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, वीरेंद्र पाठक, विष्णु पाठक, रामकुमार पाठक, पुनीत उपाध्याय निरंजन शर्मा, मुराली लाल शर्मा राजेंद्र शर्मा,महेंद्र शर्मा, रवि वशिष्ठ विवेक उपाध्याय, पुनीत उपाध्याय, हितेश शर्मा, शिशपाल उपाध्याय, रविशंकर उपाध्याय के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। कथा पंडाल में उपस्थित सभी भक्तों ने प्रभु श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर प्रसाद ग्रहण किया और कथा का पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुक भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में कथा का श्रवण करने की अपील की।
    2
    सासनी क्षेत्र के गांव चक्की नगला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान भागवत आचार्य लाडली राधिका शरण जी महाराज ने प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण के प्राकट्य की पावन कथा का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर भक्त भाव-विभोर हो उठे।

कथा व्यास लाडली राधिका शरण जी ने सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म का भार बढ़ा है, तब-तब प्रभु ने अवतार लेकर धर्म की स्थापना की है। इसके बाद उन्होंने श्री कृष्ण जन्म की लीला का सुंदर वर्णन किया। जैसे ही पंडाल में 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारे गूंजे, श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। कथा स्थल पर पुष्प वर्षा की गई और बधाई गीतों के साथ प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया।

आचार्य जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि भागवत कथा केवल सुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन को धर्म के मार्ग पर चलाने की प्रेरणा है। उन्होंने यह भी बताया कि श्री राम और श्री कृष्ण का चरित्र हमें नैतिकता, प्रेम और त्याग का संदेश देता है, और जो व्यक्ति अपने जीवन में भागवत को उतार लेता है, उसका लोक और परलोक दोनों संवर जाते हैं। इस दौरान परीक्षित वीरपाल शर्मा सहित राजकुमार शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, वीरेंद्र पाठक, विष्णु पाठक, रामकुमार पाठक, पुनीत उपाध्याय निरंजन शर्मा, मुराली लाल शर्मा राजेंद्र शर्मा,महेंद्र शर्मा, रवि वशिष्ठ विवेक उपाध्याय, पुनीत उपाध्याय, हितेश शर्मा, शिशपाल उपाध्याय, रविशंकर उपाध्याय के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। कथा पंडाल में उपस्थित सभी भक्तों ने प्रभु श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर प्रसाद ग्रहण किया और कथा का पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुक भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में कथा का श्रवण करने की अपील की।
    user_Manoj kumar varshney
    Manoj kumar varshney
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हाथरस में थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहाँ गुमशुदा हुई तीन युवतियों को मात्र 6 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया। जैसे ही तीनों युवतियों के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस टीम को मिली, वह तुरंत सक्रिय हो गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ढूंढ निकाला। इस मामले में पुलिस ने आरोपीगणों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हाथरस ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुलिस टीम की इस तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की है।
    1
    हाथरस में थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहाँ गुमशुदा हुई तीन युवतियों को मात्र 6 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया। जैसे ही तीनों युवतियों के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस टीम को मिली, वह तुरंत सक्रिय हो गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ढूंढ निकाला।

इस मामले में पुलिस ने आरोपीगणों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हाथरस ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुलिस टीम की इस तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हाथरस जिले के ब्लॉक सहपऊ क्षेत्र में हुई जोरदार बरसात और तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़कों पर कई पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हुआ। इसके साथ ही, कई बिजली के खंभे भी टूट गए। जोरदार बारिश और तूफान के चलते जिला हाथरस में सड़कों पर लंबा जाम लग गया है।
    2
    हाथरस जिले के ब्लॉक सहपऊ क्षेत्र में हुई जोरदार बरसात और तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़कों पर कई पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हुआ। इसके साथ ही, कई बिजली के खंभे भी टूट गए। जोरदार बारिश और तूफान के चलते जिला हाथरस में सड़कों पर लंबा जाम लग गया है।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    रिपोर्टर विजय देव B.india24.news Hathras, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • रविवार को छुट्टी के दिन, अलीगढ़ से 20 हजार से ज़्यादा श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान के लिए राजघाट पहुँचे। बड़ी संख्या में आई यह भीड़ अलीगढ़ से लेकर राजघाट तक फैली हुई थी।
    1
    रविवार को छुट्टी के दिन, अलीगढ़ से 20 हजार से ज़्यादा श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान के लिए राजघाट पहुँचे। बड़ी संख्या में आई यह भीड़ अलीगढ़ से लेकर राजघाट तक फैली हुई थी।
    user_Abhishek Singh
    Abhishek Singh
    Artist इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सासनी में विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने बम्बा के उस पार से रामनगर तक मंडी समिति द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य पर स्थानीय निवासियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं और मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। निवासियों के अनुसार, आबादी क्षेत्र में सीमेंटेड (CC) सड़क के दोनों ओर काफी खाली जगह मुख्य सड़क से नीचे छोड़ दी गई है। इसी खामी के कारण वाहन चालक सामने से आते वाहनों को रास्ता देते समय या बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर नीचे गिर जाते हैं, जिससे लोग घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढों को सिर्फ नाम मात्र के पत्थरों और गिट्टी से भरा जा रहा है, जिससे वे ठीक से भर नहीं पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सड़क की सतह पर कई जगहों पर मिट्टी जमी हुई है, और उसे साफ किए बिना ही निर्माण कार्य जारी है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक माप पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। पहले यह सड़क निर्माण विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने बम्बे के पुल से शुरू होता था, लेकिन अब इसे अचानक पुल के उस पार से शुरू कर दिया गया है, जिस कारण पुल के पास के पुराने गड्ढे वैसे ही छूटे हुए हैं और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं, मंडी समिति के उपनिदेशक निर्माण, आजाद सोनकर ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण का यह कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जा रहा है। सोनकर ने मिट्टी के ऊपर डामर डाले जाने के ग्रामीणों के आरोप को भी गलत बताया और कहा कि डामरीकरण से पहले सड़क के गड्ढों को पत्थरों से अच्छी तरह भरा जा रहा है ताकि सड़क की सतह मजबूत और टिकाऊ बन सके। उन्होंने कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही से साफ इनकार किया।
    4
    सासनी में विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने बम्बा के उस पार से रामनगर तक मंडी समिति द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य पर स्थानीय निवासियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं और मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। निवासियों के अनुसार, आबादी क्षेत्र में सीमेंटेड (CC) सड़क के दोनों ओर काफी खाली जगह मुख्य सड़क से नीचे छोड़ दी गई है। इसी खामी के कारण वाहन चालक सामने से आते वाहनों को रास्ता देते समय या बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर नीचे गिर जाते हैं, जिससे लोग घायल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढों को सिर्फ नाम मात्र के पत्थरों और गिट्टी से भरा जा रहा है, जिससे वे ठीक से भर नहीं पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सड़क की सतह पर कई जगहों पर मिट्टी जमी हुई है, और उसे साफ किए बिना ही निर्माण कार्य जारी है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक माप पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। पहले यह सड़क निर्माण विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने बम्बे के पुल से शुरू होता था, लेकिन अब इसे अचानक पुल के उस पार से शुरू कर दिया गया है, जिस कारण पुल के पास के पुराने गड्ढे वैसे ही छूटे हुए हैं और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।

वहीं, मंडी समिति के उपनिदेशक निर्माण, आजाद सोनकर ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण का यह कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जा रहा है। सोनकर ने मिट्टी के ऊपर डामर डाले जाने के ग्रामीणों के आरोप को भी गलत बताया और कहा कि डामरीकरण से पहले सड़क के गड्ढों को पत्थरों से अच्छी तरह भरा जा रहा है ताकि सड़क की सतह मजबूत और टिकाऊ बन सके। उन्होंने कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही से साफ इनकार किया।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना गोंडा पुलिस ने दिन के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो चोरों को जेल भेज दिया है। ये दोनों चोर अलीगढ़ से संबंधित बताए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
    1
    थाना गोंडा पुलिस ने दिन के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो चोरों को जेल भेज दिया है। ये दोनों चोर अलीगढ़ से संबंधित बताए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.