Shuru
Apke Nagar Ki App…
मालरोड में नैनीझील में बहकर जा रहा सीवर, जल संस्थान बेफिक्र है,,,,,, पिछले कई दिनों से मालरोड स्थित वाइन शॉप के समीप सीवर का गंदा पानी झील में जा रहा है। जल संस्थान को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं। बदबू से परेशान नजदीकी प्रतिष्ठानों के लोग के लोग बेहद नाराज हैं। देखिए वीडियो,,
NTL
मालरोड में नैनीझील में बहकर जा रहा सीवर, जल संस्थान बेफिक्र है,,,,,, पिछले कई दिनों से मालरोड स्थित वाइन शॉप के समीप सीवर का गंदा पानी झील में जा रहा है। जल संस्थान को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं। बदबू से परेशान नजदीकी प्रतिष्ठानों के लोग के लोग बेहद नाराज हैं। देखिए वीडियो,,
More news from Uttarakhand and nearby areas
- गैस सिलेंडर की सप्लाई में दिक्कत तो है ही और जिला प्रशासन भी गंभीर नजर आता है। जिसे लेकर डीएम को आज एक और आदेश जारी करना पड़ा।1
- नैनीताल जिले में हल्द्वानी शहर से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। स्थानीय ब्लॉगर ज्योति अधिकारी शनिवार 14 मार्च की शाम से कथित तौर पर अपने घर से लापता बताई जा रही हैं। उनके अचानक घर से गायब होने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि उनके पति और बच्चे काफी परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश की जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ज्योति अधिकारी का एक लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी घने जंगल से बनाया गया है, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रही हैं और लोगों ने उन्हें गलत समझा है, जबकि उनका ऐसा कोई मकसद नहीं था। वीडियो में उन्होंने खुदकुशी करने जैसी गंभीर बात भी कही है, जिससे उनके परिवार और जानने वालों की चिंता और बढ़ गई है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आ रही हैं। कई लोग उन्हें हिम्मत रखने और सुरक्षित घर लौटने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ज्योति अधिकारी सुरक्षित घर लौट आएं।1
- शुक्रवार को लगभग 14:30 बजे फायर सर्विस रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि मातंगी इंडस्ट्री, कपीना लीशा डिपो पांडे कोटा के पास जंगल क्षेत्र में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर सर्विस कर्मियों ने वन विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई की तथा MFE से हौज रील की सहायता से जंगल में लगी आग को बुझाने का कार्य किया। संयुक्त प्रयासों से आग को बुझाया गया। जिससे आग को फैलने से रोका गया।1
- Post by Gopal Bisht1
- Post by Aasif News Network1
- Post by Kanchan Kanchan1
- बिलासपुर में शासन के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय कायाकल्प की दो सदस्यीय टीम ने शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी )पहुंचकर कायाकल्प योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य इकाई की समस्त सुविधाओं का बारिकी से निरीक्षण करने के बाद आंकलन किया। अमरोहा जिला चिकित्सालय के (ईएमओ) डॉक्टर मोहम्मद इकबाल अली और संभल जिला मातृ स्वास्थ्य सलाहकार मोहम्मद याकूब अली के नेतृत्व में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे यह टीम नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)पहुंची थी।इस दौरान टीम ने सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अजीज हसन अंसारी के साथ अस्पताल के इमरजेंसी,जनरल,प्रसव,औषधि आदि सभी वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया तथा संबंधितों से जानकारी ली।इस दौरान निरीक्षकों द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया और मरीजों को और बेहतर सुविधा देने के लिए सुझाव दिए गए।इसके अलावा टीम ने चिकित्सा अधीक्षक और स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे ही सेवाएं दुरूस्त रखने के तहत निर्देशित किया।4
- डाकपत्थर में जिस गुजरात की निजी कंपनी पर जमीन अधिग्रहण को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वही कंपनी अब मीडिया के सवालों से भागती नजर आ रही है। लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि उस कंपनी के लोगों को उत्तराखंड शासन का बोर्ड लगी सरकारी गाड़ी आखिर किसने और क्यों उपलब्ध कराई ? क्या अब उत्तराखंड की सरकारी गाड़ियाँ निजी कंपनियों की सेवा के लिए चलेंगी ? क्या उत्तराखंड सरकार की पूरी मशीनरी जनता के बजाय कंपनियों की सुरक्षा और सुविधा में लगाई जा रही है ? जनता की जमीन भी जाएगी, सवाल पूछने पर जवाब भी नहीं मिलेगा और ऊपर से सरकारी संसाधन भी कंपनी को दे दिए जाएंगे — आखिर यह किस तरह की सरकार चल रही है ? जनता की जमीन पर कंपनी का कब्जा और कंपनी की सेवा में सरकार का तंत्र! उत्तराखंड की जनता पूछ रही है — सरकार उत्तराखंड की है या गुजरात की कंपनियों की ? अब जवाब देना ही पड़ेगा।1