logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Modi-शाह के हाथ से निकला युवाओं का वोट?, RSS ने 100 शहरों में किया ऐसा प्लान तैयार! #pmmodi #amitshah #bjp #mohanbhagwat #rss video

1 hr ago
user_Pappu singh
Pappu singh
ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

Modi-शाह के हाथ से निकला युवाओं का वोट?, RSS ने 100 शहरों में किया ऐसा प्लान तैयार! #pmmodi #amitshah #bjp #mohanbhagwat #rss video

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इस गांव में आज भी मुर्दों को नहीं मिल रहा आखिरी सम्मान, लोग शव को जमीन पर रखने को मजबूर. चंदौली जिले के चकिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा हेतिमपुर से अनेक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अंतिम संस्कार के दौरान शव को ज़मीन पर रखा हुआ दिखाई देता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में आज तक व्यवस्थित श्मशान स्थल का निर्माण नहीं हुआ है। इसी वजह से अंतिम संस्कार के समय उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि श्मशान स्थल और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध होतीं, तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि ग्राम सभा हेतिमपुर में जल्द से जल्द श्मशान स्थल का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
    3
    इस गांव में आज भी मुर्दों को नहीं मिल रहा आखिरी सम्मान, लोग शव को जमीन पर रखने को मजबूर.
चंदौली जिले के चकिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा हेतिमपुर से अनेक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अंतिम संस्कार के दौरान शव को ज़मीन पर रखा हुआ दिखाई देता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में आज तक व्यवस्थित श्मशान स्थल का निर्माण नहीं हुआ है। इसी वजह से अंतिम संस्कार के समय उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि श्मशान स्थल और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध होतीं, तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि ग्राम सभा हेतिमपुर में जल्द से जल्द श्मशान स्थल का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Raj india news
    Raj india news
    News Anchor चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मुगलसराय थानाक्षेत्र के दुल्हीपुर में पुलिस पर हमला करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इनके सुर बदल गए.... मुगलसराय थानाक्षेत्र के दुल्हीपुर में पुलिस पर हमला करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इनके सुर बदल गए....
    1
    मुगलसराय थानाक्षेत्र के दुल्हीपुर में पुलिस पर हमला करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इनके सुर बदल गए....
मुगलसराय थानाक्षेत्र के दुल्हीपुर में पुलिस पर हमला करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इनके सुर बदल गए....
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • वार्ड नम्बर-38, इमामगंज के पक्की सराय मोहल्ले में मिनी नलकूप का स्विच खराब होने के कारण इस नलकूप से जलापूर्ति ठप हो गईं। वार्ड नम्बर-38, इमामगंज के पक्की सराय मोहल्ले में स्थित इंदिरा गाँधी पार्क के पास लगे मिनी नलकूप के स्टार्टर को बंद करने वाला स्विच खराब हो जाने के कारण नलकूप की जलापूर्ति पूर्णतः बंद हो गई है। जलापूर्ति बाधित होने से मोहल्लेवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी व्यवस्था करते हुए स्टार्टर का तार बाहर निकलवा दिया है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका परिषद, मीरजापुर के जलकल विभाग से मांग की है कि खराब स्विच को शीघ्र बदलवाकर नलकूप की जलापूर्ति व्यवस्था पुनः सुचारु रूप से चालू कराई जाएं, ताकि मोहल्लेवासियों को राहत मिल सके।
    1
    वार्ड नम्बर-38, इमामगंज के पक्की सराय मोहल्ले में मिनी नलकूप का स्विच खराब होने के कारण इस नलकूप से जलापूर्ति ठप हो गईं। 

वार्ड नम्बर-38, इमामगंज के पक्की सराय मोहल्ले में स्थित इंदिरा गाँधी पार्क के पास लगे मिनी नलकूप के स्टार्टर को बंद करने वाला स्विच खराब हो जाने के कारण नलकूप की जलापूर्ति पूर्णतः बंद हो गई है। जलापूर्ति बाधित होने से मोहल्लेवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्लेवासियों ने सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी व्यवस्था करते हुए स्टार्टर का तार बाहर निकलवा दिया है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका परिषद, मीरजापुर के जलकल विभाग से मांग की है कि खराब स्विच को शीघ्र बदलवाकर नलकूप की जलापूर्ति व्यवस्था पुनः सुचारु रूप से चालू कराई जाएं, ताकि मोहल्लेवासियों को राहत मिल सके।
    user_Arvind Kumar Bharti
    Arvind Kumar Bharti
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न विकास कार्यों में तेजी लाएं, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: जिलाधिकारी 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न कार्य में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं को दी कड़ी चेतावनी चंदौली। विकास कार्यों को गति देने और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 50 लाख रुपये तथा उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं, प्रोजेक्ट अलंकार, आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण, जल जीवन मिशन, त्वरित पूर्वांचल निधि, मैप एमएलए, क्रिटिकल गैप्स योजना और सीएमआईएस (CMIS) पोर्टल की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रगति विवरण का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किए जाएं और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं, उन्हें तत्काल पूरा कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए, ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके। हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 'प्रोजेक्ट अलंकार' और 'विधायक निधि' के तहत स्वीकृत कार्यों को बिना किसी देरी के गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जनपद में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कर्मनाशा-सैयदराजा ऊपरगामी सेतु के निर्माण एवं डीएफसीसी द्वारा ऊपरगामी सेतु के निर्माण में संतोष जनक प्रगति न रहने पर चेतावनी के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान क्षय रुजालय भवन का निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने एवं काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चकिया के निर्माण कार्य में लेट लेटिफि पर कार्यदाई संस्था पर नाराजगी व्यक्त किया हिदायत देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया। बैठक में उ० प्र० राज्य सेतु निगम लि० को जनपद में डी०एफ०सी०सी० ऊपरगामी सेतुओं के निर्माण कार्य में मानक के अनुरुप तय समय में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कालेज की स्थापना के निर्माण की प्रगति लाने के निर्देश दिये। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धानापुर की प्रगति कम, कार्य में लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को काम की गुणवत्ता और गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्य समय से पूरा करने और गुणवत्ता में कोई समझौता न करने पद कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कार्यों में कोई समस्या आए तो तुरंत सूचित करें ताकि समय पर निराकरण हो सके, और सभी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हर हाल में निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए। कार्य में अकारण देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समयावधि का पालन न करने पर संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने और सीएमआईएस पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट को समय पर अपडेट करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    50 लाख से अधिक की परियोजनाओं समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
विकास कार्यों में तेजी लाएं, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: जिलाधिकारी
50 लाख से अधिक की परियोजनाओं समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
कार्य में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं को दी कड़ी चेतावनी
चंदौली। विकास कार्यों को गति देने और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 50 लाख रुपये तथा उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं, प्रोजेक्ट अलंकार, आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण, जल जीवन मिशन, त्वरित पूर्वांचल निधि, मैप एमएलए, क्रिटिकल गैप्स योजना और सीएमआईएस (CMIS) पोर्टल की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रगति विवरण का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किए जाएं और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं, उन्हें तत्काल पूरा कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए, ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके। हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 'प्रोजेक्ट अलंकार' और 'विधायक निधि' के तहत स्वीकृत कार्यों को बिना किसी देरी के गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जनपद में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कर्मनाशा-सैयदराजा ऊपरगामी सेतु के निर्माण एवं डीएफसीसी द्वारा ऊपरगामी सेतु के निर्माण में संतोष जनक प्रगति न रहने पर चेतावनी के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। 
बैठक के दौरान क्षय रुजालय भवन का निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने एवं काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चकिया के निर्माण कार्य में लेट लेटिफि पर कार्यदाई संस्था पर नाराजगी व्यक्त किया हिदायत देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया। 
बैठक में  उ० प्र० राज्य सेतु निगम लि० को जनपद में डी०एफ०सी०सी० ऊपरगामी सेतुओं के निर्माण कार्य में मानक के अनुरुप तय समय में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही  स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कालेज की स्थापना के निर्माण की प्रगति लाने के निर्देश दिये। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धानापुर की प्रगति कम, कार्य में लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया गया। 
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को काम की गुणवत्ता और गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्य समय से पूरा करने और गुणवत्ता में कोई समझौता न करने पद कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कार्यों में कोई समस्या आए तो तुरंत सूचित करें ताकि समय पर निराकरण हो सके, और सभी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हर हाल में निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए। कार्य में अकारण देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समयावधि का पालन न करने पर संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने और सीएमआईएस पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट को समय पर अपडेट करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हरसिंहपुर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर की डूबने से मृत्यु हो जाने की सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त दिनांक 04.08.2026 की शाम को थाना चील्ह के पुलिस चौकी चेतगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरसिंहपुर में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क व पुल के बगल में कच्ची सड़क के किनारे खोदे गये गड्ढे में बारिश के पानी इकट्ठा होने से गांव के 02 बच्चों 1.सत्यम पुत्र कड़ेदिन उम्र करीब-07 वर्ष व 2.किशन पुत्र सुरेश उर्फ कालिया उम्र करीब-06 वर्ष निवासीगण हरसिंहपुर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर की डूबने से मृत्यु हो जाने की सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त हुई । सूचना पर थाना चील्ह पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीण एवं परिवार जनों को समझा बुझाकर मृत दोनों बालकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया तथा नियमानुसार अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
    1
    हरसिंहपुर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर की डूबने से मृत्यु हो जाने की सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त
दिनांक 04.08.2026 की शाम को थाना चील्ह के पुलिस चौकी चेतगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरसिंहपुर में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क व पुल के बगल में कच्ची सड़क के किनारे खोदे गये गड्ढे में बारिश के पानी इकट्ठा होने से गांव के 02 बच्चों 1.सत्यम पुत्र कड़ेदिन उम्र करीब-07 वर्ष व 2.किशन पुत्र सुरेश उर्फ कालिया उम्र करीब-06 वर्ष निवासीगण हरसिंहपुर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर की डूबने से मृत्यु हो जाने की सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त हुई । सूचना पर थाना चील्ह पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीण एवं परिवार जनों को समझा बुझाकर मृत दोनों बालकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया तथा नियमानुसार अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
    user_वीटी न्यूज़
    वीटी न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र | बभनी CHC में सरकारी दवाएं खुले में फेंकी मिलीं! वायरल वीडियो/तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप। परिसर में बिखरी मिलीं मरीजों को दी जाने वाली सरकारी दवाएं। दवाओं के निस्तारण और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी व CMO से हस्तक्षेप की अपील। स्वास्थ्य विभाग का बयान अभी सामने नहीं आया है। #Sonbhadra #Babni #HealthDepartment #BreakingNews
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र | बभनी CHC में सरकारी दवाएं खुले में फेंकी मिलीं!
वायरल वीडियो/तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप। परिसर में बिखरी मिलीं मरीजों को दी जाने वाली सरकारी दवाएं। दवाओं के निस्तारण और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल।
स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी व CMO से हस्तक्षेप की अपील। स्वास्थ्य विभाग का बयान अभी सामने नहीं आया है।
#Sonbhadra #Babni #HealthDepartment #BreakingNews
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.