पीलीभीत में ईद का महासैलाब: ईदगाहों में उमड़ी हजारों नमाज़ियों की भीड़, गूंजा ‘अल्लाहु अकबर’ 🔴 पूरनपुर, बीसलपुर, कलीनगर से लेकर गांव-गांव तक भाईचारे की मिसाल, अमन-चैन और तरक्की की दुआ पीलीभीत जनपद के पूरनपुर, बीसलपुर, कलीनगर, शेरपुर कलां, गोरा रायपुर, बिचपुरी, केसरपुर कलां सहित पूरे जिले में सुबह होते ही ईद की रौनक अपने चरम पर पहुंच गई। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर तड़के से ही नमाज़ियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जैसे ही नमाज़ का वक्त हुआ, हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा की। पूरा माहौल ‘अल्लाहु अकबर’ और तकबीर की गूंज से भर गया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद मुबारक’ कहा और आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस मौके पर लोगों ने देश में अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआएं मांगीं। वहीं बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे नए कपड़ों में सज-धज कर ईदगाह पहुंचे और नमाज़ के बाद ईदी पाकर खुशी से झूम उठे

- पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा ईद_उल_फितर पर भ्रमण कर प्रमुख स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। कड़ी सुरक्षा में नमाज सकुशल सम्पन्न हुई। पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा सभी से शांति व भाईचारे की अपील की गई।1
- आप और आप के परिवार को ईद मुबारक हो1
- मान्यवर श्री कांशीराम साहब की जयंती किसान यूनियन ने किया जनता को शिक्षा को प्रेरित1
- Post by Pankaj gupta1
- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। श्री वैश्य गुप्ता महासभा की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली… और माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा नजर आया। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि मनोज गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा को जिले में नई ऊर्जा और मजबूती मिली है… आपको बता दें कि मनोज गुप्ता एक कर्मठ, जुझारू और लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं… जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के दम पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल की है। उनकी सादगी, कार्यशैली और जनता के प्रति समर्पण उन्हें एक मजबूत जननेता बनाता है… सम्मान समारोह के दौरान मनोज गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया… और इस खुशी के मौके पर मिठाइयां भी वितरित की गईं। वहीं मनोज गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। फिलहाल, इस सम्मान समारोह के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है…1
- Post by Sanjay Kumar1
- जनहित पावर पीलीभीत पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बावजूद आयोजित इस जनसभा में मंत्री जी ने जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।जनसभा को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने क्षेत्रवासियों को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि जनपद पीलीभीत को जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण और लंबी दूरी का पुल निर्माणाधीन है। इस पुल के बन जाने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की जनता का जिला मुख्यालय तक पहुँचने का समय और दूरी, दोनों ही काफी कम हो जाएंगे। यह परियोजना इस पिछड़े क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगी। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज के दौर में भी वे मोबाइल नेटवर्क, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च शिक्षा जैसी प्राथमिक सुविधाओं से वंचित हैं। क्षेत्र में नेटवर्क न होने के कारण डिजिटल कामकाज पूरी तरह ठप रहता है, जिस पर मंत्री जी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह उर्फ पी.जी. ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंत्री जी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुरजोर तरीके से मांग रखी कि किसानों के बंद पड़े गन्ना सट्टे तत्काल प्रभाव से पुनः चालू किए जाएं। योग्य भूमिधरों को नियमानुसार पट्टा प्रदान किया जाए। शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटान से अब तक 10 गांव अस्तित्व खो चुके हैं, इसे रोकने के लिए नदी पर मजबूत तटबंध का निर्माण अनिवार्य है ताकि पलायन रुक सके। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से नोट करते हुए कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीणों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए1
- Post by यूपी समाचार1
- आप और आप के परिवार को ईद मुबारक हो1