श्रावण मास के प्रथम दिन श्री पंचमुखी महादेव मंदिर सम्भालेहड़ा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे काशी की तर्ज पर हुई भव्य शिव महाआरती, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भक्तिरस का आनंद श्रावण मास के प्रथम दिन श्री पंचमुखी महादेव मंदिर सम्भालेहड़ा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे काशी की तर्ज पर हुई भव्य शिव महाआरती, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भक्तिरस का आनंद मीरापुर | संवाददाताश्-रावण मास के शुभारंभ पर सायंकाल मंदिर परिसर में काशी (वाराणसी) की विश्वविख्यात गंगा महाआरती की तर्ज पर भव्य शिव महाआरती का आयोजन किया गया। दीपों की अलौकिक छटा, शंखनाद, घंटियों की मधुर ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई महाआरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आरती के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होकर भजन-कीर्तन में झूमते नजर आए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। मंदिर समिति के अनुसार श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं भव्य शिव महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। महाआरती के प्रथम दिवस के मुख्य यजमान अक्षय चौधरी रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने मंदिर परिसर को पूरी तरह शिवमय बना दिया। आयोजन के सफल संचालन में मंदिर समिति एवं स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग रहा।

- कुलदीप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठीं डॉ. मोनिका, पुलिस पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप1
- कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा कांवड़ मार्ग एवं कांवड़ थाना रामपुर तिराहा का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिस एवं आरआरएफ बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 31.07.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा कांवड़ मार्ग एवं कांवड़ थाना रामपुर तिराहा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। ▶️ निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने कांवड़ मार्ग पर स्थापित बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, ड्यूटी प्वाइंट, कंट्रोल व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं आरआरएफ अधिकारी/कर्मचारीगण से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ▶️ पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता एवं सजगता बनाए रखें। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। ▶️ उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्थिति को तत्काल सामान्य किया जाए। मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- शामली पुलिस ने साइबर ठग के ग्रुप को किया गिरफ्तार मिली शामली1
- मंडावर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल , कुछ घंटे पहले हुई डिलेवरी जच्चा बच्चा अस्पताल में बिलजी ना होने से परेशान , ना जनरेटर की सुविधा ना इनवर्टर की जच्चा बच्चा मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ । मोबाइल की रोशनी से मरीज चला रहे कम, गर्मी में अस्पताल से बाहर जाने को मजबूर मरीज़, कोई सुध लेने वाला नहीं। मंडावर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल , कुछ घंटे पहले हुई डिलेवरी जच्चा बच्चा अस्पताल में बिलजी ना होने से परेशान , ना जनरेटर की सुविधा ना इनवर्टर की जच्चा बच्चा मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ । मोबाइल की रोशनी से मरीज चला रहे कम, गर्मी में अस्पताल से बाहर जाने को मजबूर मरीज़, कोई सुध लेने वाला नहीं।2
- देवभूमि उत्तराखंड ऋषिकेश अपडेट जय जय माँ पतित पावनी गंगे मैया के पावन दर्शन आपके साथ साथ ❤️❤️🙏1
- अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.07.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भगत सिंह रोड स्थित एक प्लास्टिक गिफ्ट शॉप में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन,थाना कोतवाली नगर पुलिस, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं फायर सर्विस की 03 गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं तथा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। आग की तीव्रता के कारण समीप स्थित एक गोदाम एवं एक अन्य मकान तक भी फैल गई थीं। संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत विभाग से तत्काल समन्वय स्थापित कर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे राहत एवं अग्निशमन कार्य सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सका। पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत एवं समन्वित प्रयासों के उपरांत आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका ढाढ़स बंधाया। उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस एवं फायर विभाग द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाईट-*3
- बिजनौर: थाना धामपुर क्षेत्र में युवती ने ई-रिक्शा चालक पर जंगल में ले जाकर कथित दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल आरोपों की जांच जारी है।1