*वित्त मंत्री ने सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पाइपलाइन लीकेज पर निगरानी के सख्त निर्देश* शाहजहांपुर, 07 अगस्त। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जनपद की सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराई जाएं। बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 18 सड़कों पर हॉट मिक्स का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है, जबकि 4 सड़कों पर सीसी निर्माण कार्य भी लंबित है। इस पर वित्त मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी लंबित कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में आर्थिक स्वीकृति प्राप्त सड़क परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। इस दौरान यह भी अवगत कराया गया कि वाजिद अली तिराहे से जामा मस्जिद तक सड़क निर्माण कार्य अगले सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक में मा० मंत्री को अवगत कराया कि सभी लंबित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जलकल विभाग को पाइपलाइन लीकेज की समस्या पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच त्वरित सूचना आदान प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाएं साझा करने के भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने नगर क्षेत्र में संचालित सड़क एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर वित्त मंत्री ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
*वित्त मंत्री ने सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पाइपलाइन लीकेज पर निगरानी के सख्त निर्देश* शाहजहांपुर, 07 अगस्त। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जनपद की सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराई जाएं। बैठक में जिलाधिकारी
धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 18 सड़कों पर हॉट मिक्स का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है, जबकि 4 सड़कों पर सीसी निर्माण कार्य भी लंबित है। इस पर वित्त मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी लंबित कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में आर्थिक स्वीकृति प्राप्त सड़क परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से
जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। इस दौरान यह भी अवगत कराया गया कि वाजिद अली तिराहे से जामा मस्जिद तक सड़क निर्माण कार्य अगले सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक में मा० मंत्री को अवगत कराया कि सभी लंबित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जलकल विभाग को पाइपलाइन लीकेज की समस्या पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
साथ ही विभिन्न विभागों के बीच त्वरित सूचना आदान प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाएं साझा करने के भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने नगर क्षेत्र में संचालित सड़क एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर वित्त मंत्री ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
- #कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर में गूंजा जय श्रीराम, विशाल भंडारे में पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना #सांसद अरुण कुमार सागर के संयोजन में आयोजित भंडारेहै में शामिल हुए वित्त मंत्री, हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि #शाहजहांपुर। शहर स्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक श्री कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर में शनिवार को सांसद अरुण कुमार सागर के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पहुंचकर सहभागिता की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से सराबोर नजर आया। #वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने श्री कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर पहुंचकर संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। #सांसद अरुण कुमार सागर की ओर से आयोजित इस विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का विशेष माहौल देखने को मिला। #इस अवसर पर शाहजहांपुर महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष के सी मिश्रा एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। #धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है कछियानी खेड़ा मंदिर श्री कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर शाहजहांपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां श्रद्धालु नियमित रूप से हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक आयोजनों और भंडारों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करते हैं। शनिवार को आयोजित विशाल भंडारे में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। #follower #highlight #viralpost एबीपी न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र तहसील पुवायां संवादाता विशाल श्रीवास्तव Suresh Kumar Khanna4
- बेंगलुरु में गूंजी यूपी के पत्रकारों की आवाज, राष्ट्रीय मंच पर रमेश शंकर पांडेय ने रखी प्रदेश की रिपोर्ट बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश के पत्रकारों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन रजि. के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रदेश में पत्रकारों की स्थिति, उनकी समस्याओं तथा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों को राष्ट्रीय कार्यसमिति के समक्ष रखा। रमेश शंकर पांडेय ने प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, संगठन की सक्रियता तथा पत्रकारों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं और उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाना आवश्यक है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने प्रदेशों की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पत्रकारिता की स्वतंत्रता, पत्रकारों की सुरक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।1
- ब्राह्मण समाज पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का बड़ा बयान, शाहजहांपुर की सियासत में शाहजहांपुर में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ब्राह्मण समाज को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज उनके लिए पूज्य और सम्मानित है तथा जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में समाज को पूरा सम्मान दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने का उदाहरण भी उन्होंने सामने रखा। मंत्री के इस बयान के बाद शाहजहांपुर की सियासत में इसके राजनीतिक मायने तलाशे जाने लगे हैं। क्या यह बयान ब्राह्मण समाज को लेकर कोई बड़ा सियासी संदेश है? आपकी क्या राय है—कमेंट में जरूर बताएं।1
- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बाइक से निकल रहे थे अचानक सामने से पशु आ गए मंत्री की बाइक के सामने आया छुट्टा पशु, बाल-बाल टला हादसा सुरक्षा घेरे के बीच अचानक सड़क पर आया गोवंशीय पशु, चालक ने सूझबूझ दिखाकर बचाई बाइक कलेक्ट्रेट गेट समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर खुलेआम घूम रहे छुट्टा पशु, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शाहजहांपुर। हनुमत धाम पर शुक्रवार सुबह फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बाइक से अपने आवास दीवान जोगराज के लिए रवाना हुए। बाइक पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्याम बाबू दीक्षित चालक के रूप में मौजूद थे, जबकि मंत्री पीछे बैठे थे। हनुमत धाम से कुछ दूरी आगे बढ़ते ही अचानक एक छुट्टा गोवंशीय पशु बाइक के सामने आ गया। अचानक पशु के सामने आने से कुछ पल के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि चालक श्याम बाबू दीक्षित ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए बाइक को तत्काल दूसरी दिशा में मोड़ दिया। इससे बाइक पशु से टकराने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल प्रदेश सरकार के मंत्री के आवागमन के दौरान मुख्य मार्ग पर अचानक छुट्टा पशु के सामने आ जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंत्री के कार्यक्रम और आवागमन के दौरान आमतौर पर संबंधित मार्गों पर पुलिस और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है। ऐसे में सुरक्षा घेरे के बीच बाइक के सामने अचानक गोवंशीय पशु का आ जाना व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। हालांकि चालक की सतर्कता के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन यदि बाइक की गति अधिक होती या चालक समय रहते नियंत्रण नहीं कर पाता तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। प्रमुख मार्गों पर बेखौफ घूमते हैं छुट्टा पशु मंत्री की बाइक के सामने छुट्टा पशु आने की घटना ने शहर में लंबे समय से बनी छुट्टा पशुओं की समस्या को भी सामने ला दिया है। शहर के कलेक्ट्रेट गेट, प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर आए दिन गोवंशीय पशु सड़क पर बैठे या घूमते नजर आते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। विशेषकर व्यस्त सड़कों पर अचानक पशुओं के बीच सड़क पर आ जाने से दोपहिया वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। कई बार पीछे से आ रहे वाहन भी अनियंत्रित होने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। अभियान के दावों के बीच व्यवस्था पर सवाल छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नगर निगम और संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर अभियान चलाने के दावे किए जाते हैं। इसके बावजूद शहर के प्रमुख मार्गों पर छुट्टा पशुओं की मौजूदगी यह सवाल खड़ा कर रही है कि अभियान का असर जमीन पर कितना दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि केवल अभियान चलाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। पशुओं को पकड़ने के साथ उनकी नियमित निगरानी, गोशालाओं में उचित व्यवस्था और दोबारा सड़कों पर न आने की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी जरूरी है। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर भी बनी रहती है समस्या शहर का कलेक्ट्रेट क्षेत्र प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का लगातार आवागमन रहता है। इसके बावजूद कलेक्ट्रेट गेट के आसपास भी छुट्टा गोवंशीय पशुओं का घूमना या सड़क पर बैठना आम बात हो गई है। इससे जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, वहीं किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को मंत्री की बाइक के सामने छुट्टा पशु आने की घटना के बाद शहरवासियों ने मांग की है कि नगर निगम और संबंधित विभाग छुट्टा पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी अभियान चलाएं। साथ ही प्रमुख मार्गों और वीआइपी आवागमन वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।1
- “सपने में मृतक भाई आया, नाम बताया… बदले की आग में फायरिंग हुई, लेकिन तमंचे ने साथ नहीं दिया शाहजहांपुर! के मदनापुर थाना क्षेत्र में भाई की हत्या का बदला लेने के लिए युवक को घेरकर जान से मारने की कोशिश की गई। आरोपियों ने बताया कि मृतक भाई हरिओम उनके सपने में आया था और कहा था कि उसकी हत्या इन्हीं लोगों ने की है। इसी के बाद दोनों भाइयों ने युवक को घेर लिया और तमंचे से गोली चला दी, लेकिन फायर नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को तमंचे के साथ पकड़ लिया।1