धनेरिया में वृक्षों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प धनेरिया में वृक्षों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प रेलमगरा। ब्लॉक स्तरीय हरित रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत धनेरिया में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृक्षों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही पौधारोपण कर लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करते हुए उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षण देने का संकल्प लिया गया। ग्राम पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायत क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व करीब 2 हजार पौधे लगाए गए थे, जिनका नियमित संरक्षण एवं देखभाल की जा रही है। वहीं इस वर्ष ग्राम पंचायत की ओर से 4 हजार नए पौधे लगाए गए हैं। इस तरह पंचायत क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रशासक अंजना खटीक, पूर्व सरपंच दिलीप मंडोवरा, देवी लाल जाट, शंकर जाट, उप सरपंच कमला देवी जाट, राजू सिंह एवं सोशल मीडिया संयोजक सुरेश पूर्बिया सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं सहायक विकास अधिकारी गिरिराज आगाल, मुकेश मेहता, मुकेश वर्मा, अक्षय खटीक, गणेश गिरी तथा जतन संस्थान की सुमित्रा मेनारिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों को जीवित रखकर उनका पालन-पोषण करना भी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवी सतीश खटीक ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में “वृक्ष लगाएं, वृक्ष बचाएं—हरित एवं स्वच्छ धनेरिया बनाएं” का संदेश दिया गया।

- मोलेला में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुईं सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ एवं विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़3
- jalchaki nathdawara road par shreenath ice factory ka roj tempo khada rehta roh accident hote hai aaj subah hi ek accident hua tha प्रशासन जानते हुए भी अंजान बन रहा हैं त्रिव गति से इसका समाधान करे कृपया इसकी दुकान की कागज की जाँच करवाए और हम कुछ बोलते है गालि गलौच करता है इसके द्वारा अनधिकृत वाहन खड़े करता है और दूसरी दुकान पे ग्राहकों को वहां खड़ा करने की जगह नहीं मिलती है जिसकी वजह से चालान सही लोगों को भरना पड़ता है इसकी दुकान पे शाम 7 बजे के बाद वहां खड़े होते है जिसकी वजह से दोपहिया वाहन ओर पैदल चलने वाली को बहुत परेशानी होती है और कुछ बोलते है तो लड़ने के लिए तैयार हो जाता है1
- नगर परिषद सभापति की सामान्य सीट घोषणा के बाद पालीवाल समाज के स्वर मुखर, तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 नगर परिषद आम चुनाव 2026, सभापति की सीट ओपन होने के बाद पालीवाल समाज के भी स्वर मुखर, पालीवाल समाज ने संयुक्त बैठक कर चुनाव को लेकर की आवश्यक मांग, सामान्य सीटों पर सामान्य व्यक्ति को बनाया जाए दावेदार, सामान्य सीटों पर अन्य को दावेदार बनाने पर राजनीतिक प्रत्याशी के विरोध की चेतावनी, पालीवाल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष हरगोविंद पालीवाल की अध्यक्षता में समाज के भवन में हुई बैठक,1
- राजसमंद नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 6 से आशा देवी पालीवाल ने पहले नामांकन उपखंड अधिकारी को सोपा4
- शुभ मुहूर्त में बहने अपने भाइयों की कलाई पर बांधेगी रक्षासूत्र वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को भाई-बहन के असीम स्नेह व अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छा गई है। बाजारों में राखियों एवं रंग-बिरंगी मिठाइयों की दुकानों पर महिलाओं के साथ युवतियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडित किशन लाल आमेटा व कानू आमेटा ने बताया की पंचांग गणना के अनुसार इस बार रक्षाबंधन बेहद खास है। इस त्योहार में पूरे दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा।1
- चित्तौड़गढ़ में युवा संवाद से लेकर मातृशक्ति कार्यक्रम तक, कई अहम आयोजन और सियासी बयान सुर्खियों में युवाओं ने मंच से पूछे रोजगार और सुविधाओं पर सवाल, मातृशक्ति कार्यक्रम में सांसद-विधायक को बांधा रक्षा सूत्र; आचार संहिता उल्लंघन के आरोप, सेन समाज ने मांगे टिकट, खेल जागरूकता अभियान और मुकेश की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी चर्चा में1
- चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया1
- बिना हेलमेट बाइक सवारों को पुलिस ने बांधी राखीः जुर्माना लगाया के बजाय हेलमेट पहनाया, कहा-जिंदगी बचाने के ये लिए जरूरी1