भाटखेड़ी में निकाला भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस, अखाड़ों ने किया हैरतअंगेज भाटखेड़ी में निकाला भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस, अखाड़ों में पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब मनासा। भादवी छठ के पावन अवसर पर भाटखेड़ी गांव में भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस निकाला गया। कुंड (चालार का देवरा) से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन और धार्मिक जयकारों के साथ यह जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और जगह-जगह जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में नागदा से आए अखाड़ों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा। पहलवानों ने अखाड़े में विभिन्न पारंपरिक दांव-पेंच और हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजन को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। भक्ति, परंपरा और कला के इस संगम से दिनभर गांव का माहौल उत्सव जैसा बना रहा।
भाटखेड़ी में निकाला भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस, अखाड़ों ने किया हैरतअंगेज भाटखेड़ी में निकाला भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस, अखाड़ों में पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब मनासा। भादवी छठ के पावन अवसर पर भाटखेड़ी गांव में भगवान देवनारायण का भव्य जुलूस निकाला गया। कुंड (चालार का देवरा) से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन और धार्मिक जयकारों के साथ यह जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और जगह-जगह जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में नागदा से आए अखाड़ों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा। पहलवानों ने अखाड़े में विभिन्न पारंपरिक दांव-पेंच और हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजन को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। भक्ति, परंपरा और कला के इस संगम से दिनभर गांव का माहौल उत्सव जैसा बना रहा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीक्षित के निवास सहित कार्यकर्ताओं ने जलाए दीपक मल्हारगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मल्हारगढ़ के बूथ क्रमांक 55, वार्ड क्रमांक 5 स्थित शनि चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर जन्मदिवस मनाया। अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित के निवास पर भी दीपक जलाए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन एवं सेवा कार्यों को स्मरण करते हुए दीप प्रज्वलित किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- 70 यूनिट रक्तदान | जयचंद मोहिल हॉस्पिटल छोटी सादड़ी में लगा विशाल रक्तदान शिविर #DesiNews247 #छोटीसादड़ी #रक्तदान #रक्तदानशिविर #70यूनिटरक्तदान #रक्तवीर #शैलेन्द्रसिंहयादव #14वींबाररक्तदान #मानवसेवा #रक्तदानमहादान #Pratapgarh #RajasthanNews #ChhotiSadri #BloodDonation #BloodDonationCamp1
- अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान अवेध मादक पदार्थ के साथ दो को पकड़ा अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान ब्रेजा कार घेरा बंदी कर रोकने का प्रयास किया फोर्स व पंचानो की मदद से बामुश्किल रोका पुछताछ करने पर लखन निम्बाखेडी थाना दलोदा जिला मंदसौर तथा कार में को-ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरविन्द निवासी काजली थाना रठाजना जिला प्रतापगढ राजस्थान का होना बताया कार की तलाशी लेते कार की डिक्की मे 03 काले रंग के कट्टे जिसमे कुल 60 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला दोनों आरोपियो को गिरफ्तार करते हुवे कार्यवाही की गई1
- मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर हे जो बहुत प्रसिद्ध है मां नाहरसिंह नालछा माता1
- MP - पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता । सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 16.09.26 को एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध डोडाचुरा किया जप्त कार्य का विवरण - दिंनाक 16.09.2026 को थाना शामगढ के सउनि रुप सिँह झाला के द्वारा मुखबिर सुचना पर हतई फन्टे के पास एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 को रोका गया जो पिकअप चालक के द्वारा पिकअप को वापस मोड कर भगाने लगा जो पुलिस बल द्वारा वाहन का पीछा कर करते पिकअप वाहन चालक द्वारा वाहन को ग्राम एरी के पास छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त किये गये जाकर थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जो पुलिस द्वारा दोराने विवेचना पता करते पाया कि पिकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 का वाहन स्वामी विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर का होना पाया गया जिसकी तलाश जारी है नाम आरोपी - विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर जप्त मश्रुका - 01- अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये 02 - एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 कीमती 8000000 रुपये सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उनि मनोज महाजन , सउनि रुप सिँह झाला , आर विशाल सिँह सोलंकी , आर प्रेम कुमार रावत , आरक्षक धर्मेश बैरागी , का सराहनीय योगदान रहा।1
- सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, स्थानकवासी एंव मूर्ति पूजक संघ ने निकाली शौभायात्रा नीमच जिले के सिंगोली कस्बे में बुधवार को क्षमापना पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्थानकवासी एंव मूर्ति पूजक संघ ने शौभायात्रा निकाली तथा सामुहिक क्षमायाचना कर क्षमा के महत्व को चरितार्थ किया।1
- रेडक्रॉस परिसर में जीर्णोद्धार कार्य का कलेक्टर ने लिया जायजा नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, बच्चों की सुविधाओं, छात्रावास और परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। फ्लोरिंग में गुणवत्तापूर्ण और आवश्यक स्थानों पर एंटी-स्किड टाइल्स, प्रॉपर पेंटिंग, सौंदर्यीकरण तथा पानी टपकने की स्थिति में वाटरप्रूफिंग कराने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सौरभ गहलोत को सभी कार्य 17 अक्टूबर से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर गतिविधियों की जानकारी भी ली।1
- सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया विधायक हरदीप सिंह डंग नगर परिषद अध्यक्ष, एवं मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव नगर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करते हुए मनाया गया विधायक सहित अन्य जन प्रतिनिधि साफ सफाई करते हुए नजर आए1
- MP - पंचायतो में बुरे हाल ~ जिला पंचायत और जनपद के अफ़सर AC रूम से निकलो - गाँव - फलिया घूमो .! पंचायतो में बुरे हाल ~ जिला पंचायत और जनपद के अफ़सर AC रूम से निकलो - गाँव - फलिया घूमो .!1