logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भदेसर उपखंड के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण अध्ययन बाधित, शीघ्र नियुक्ति की मांग। चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के कई राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त पड़े होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी से त्रस्त छात्र-छात्राओं ने जुलाई माह में कही विद्यालयों में विरोध स्वरूप ताला जड़कर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया व क्षेत्रीय जानकारी के अनुसार नरबदिया, विवेकानंद मॉडल स्कूल भदेसर, शहीद राजेंद्र नगर, पीपलवास, धनेत सहित अन्य कही राजकीय विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक नहीं हैं। परिणामस्वरूप बच्चों को नियमित कक्षाएं नहीं मिल पा रही हैं और उनका शैक्षणिक भविष्य खतरे में है। इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल, बिलडी ने संबंधित उच्च अधिकारियों से ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि भदेसर उपखंड के सभी राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। मेघवाल ने कहा कि "शिक्षा मौलिक अधिकार है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और मेधावी छात्र-छात्राएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देकर ठोस कदम उठाने चाहिए।" इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़ एवं शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की जा रही है। सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का शीघ्र निराकरण कर विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

14 hrs ago
user_पत्रकार आशीष कोदली
पत्रकार आशीष कोदली
Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
14 hrs ago

भदेसर उपखंड के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण अध्ययन बाधित, शीघ्र नियुक्ति की मांग। चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के कई राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त पड़े होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी से त्रस्त छात्र-छात्राओं ने जुलाई माह में कही विद्यालयों में विरोध स्वरूप ताला जड़कर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया व क्षेत्रीय जानकारी के अनुसार नरबदिया, विवेकानंद मॉडल स्कूल भदेसर, शहीद राजेंद्र नगर, पीपलवास, धनेत सहित अन्य कही राजकीय विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक नहीं हैं। परिणामस्वरूप बच्चों को नियमित कक्षाएं नहीं मिल पा रही हैं और उनका शैक्षणिक भविष्य खतरे में है। इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल, बिलडी ने संबंधित उच्च अधिकारियों से ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि भदेसर उपखंड के सभी राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। मेघवाल ने कहा कि "शिक्षा मौलिक अधिकार है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और मेधावी छात्र-छात्राएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देकर ठोस कदम उठाने चाहिए।" इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़ एवं शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की जा रही है। सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का शीघ्र निराकरण कर विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विद्युत विभाग की कथित लापरवाही! झूलते 11 केवी तारों की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा विद्युत विभाग की कथित लापरवाही! झूलते 11 केवी तारों की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, एवीवीएनएल कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुआवजा व कार्रवाई की उठाई मांग रेलमगरा, 6 अगस्त। ग्राम भराई (बंजारा का खेड़ा) में झूलती हुई 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक के गंभीर रूप से झुलसने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर पूर्व सूचना के बावजूद लटकते तारों को ठीक नहीं करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाथद्वारा के नेतृत्व में एवीवीएनएल उपखंड कार्यालय, रेलमगरा पर प्रदर्शन किया तथा सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, पीड़ित के इलाज का पूरा खर्च और उचित मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम भराई (बंजारा का खेड़ा) से होकर गुजर रही 11 केवी मुख्य विद्युत लाइन के तार लंबे समय से काफी नीचे झूल रहे थे। उनका आरोप है कि संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक एवं दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करने का आग्रह किया गया था, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार 5 अगस्त को गांव निवासी तूफान बंजारा झूलती हुई 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय रेलमगरा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आर.के. जिला अस्पताल, राजसमंद रेफर किया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे जी.बी.एच. अस्पताल, उदयपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की कि पीड़ित के उपचार का संपूर्ण खर्च विद्युत विभाग वहन करे, नियमानुसार अधिकतम आर्थिक मुआवजा एवं अंतरिम राहत राशि स्वीकृत की जाए तथा गांव में झूल रहे 11 केवी विद्युत तारों को तत्काल सुरक्षित ऊंचाई पर कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए। इस दौरान शंकरलाल चौधरी, दयाराम, भगवानलाल, गोवर्धन, मदन, महाराज, कालू, धन्ना, लक्ष्मण, रतन, सुनील, शंभू, बद्रीलाल, धनजी, जयसिंह, बापूजी, मांगूलाल, राजू, राजमल, रमेश बंजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    विद्युत विभाग की कथित लापरवाही! झूलते 11 केवी तारों की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा
विद्युत विभाग की कथित लापरवाही! झूलते 11 केवी तारों की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा
ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, एवीवीएनएल कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुआवजा व कार्रवाई की उठाई मांग
रेलमगरा, 6 अगस्त। ग्राम भराई (बंजारा का खेड़ा) में झूलती हुई 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक के गंभीर रूप से झुलसने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर पूर्व सूचना के बावजूद लटकते तारों को ठीक नहीं करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाथद्वारा के नेतृत्व में एवीवीएनएल उपखंड कार्यालय, रेलमगरा पर प्रदर्शन किया तथा सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, पीड़ित के इलाज का पूरा खर्च और उचित मुआवजा देने की मांग की।
ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम भराई (बंजारा का खेड़ा) से होकर गुजर रही 11 केवी मुख्य विद्युत लाइन के तार लंबे समय से काफी नीचे झूल रहे थे। उनका आरोप है कि संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक एवं दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करने का आग्रह किया गया था, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों के अनुसार 5 अगस्त को गांव निवासी तूफान बंजारा झूलती हुई 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय रेलमगरा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आर.के. जिला अस्पताल, राजसमंद रेफर किया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे जी.बी.एच. अस्पताल, उदयपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की कि पीड़ित के उपचार का संपूर्ण खर्च विद्युत विभाग वहन करे, नियमानुसार अधिकतम आर्थिक मुआवजा एवं अंतरिम राहत राशि स्वीकृत की जाए तथा गांव में झूल रहे 11 केवी विद्युत तारों को तत्काल सुरक्षित ऊंचाई पर कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।
इस दौरान शंकरलाल चौधरी, दयाराम, भगवानलाल, गोवर्धन, मदन, महाराज, कालू, धन्ना, लक्ष्मण, रतन, सुनील, शंभू, बद्रीलाल, धनजी, जयसिंह, बापूजी, मांगूलाल, राजू, राजमल, रमेश बंजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कांकरोली के इरिगेशन गार्डन के पास पैंथर मूवमेंट से दहशत तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद घनी आबादी क्षेत्र में पैंथर मूवमेंट, बीती रात सिंचाई विभाग उद्यान के पास दीक्षा पैंथर, पैंथर के मूवमेंट से मोहल्लावासियों में दहशत, देर रात तक हाथों में टॉर्च लिए घूमते रहे मोहल्ले के लोग, रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं पकड़ा गया पैंथर, शहरी क्षेत्र में पैंथर मूवमेंट वन विभाग के लिए बना चुनौती, दत्तात्रेय नगर,कृष्णा कॉलोनी,वांसोल के लोगों ने की पैंथर पकड़वाने की मांग,
    1
    कांकरोली के इरिगेशन गार्डन के पास पैंथर मूवमेंट से दहशत
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
राजसमंद घनी आबादी क्षेत्र में पैंथर मूवमेंट,
बीती रात सिंचाई विभाग उद्यान के पास दीक्षा पैंथर, 
पैंथर के मूवमेंट से मोहल्लावासियों में दहशत,
देर रात तक हाथों में टॉर्च लिए घूमते रहे मोहल्ले के लोग,
रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं पकड़ा गया पैंथर, 
शहरी क्षेत्र में पैंथर मूवमेंट वन विभाग के लिए बना चुनौती,
दत्तात्रेय नगर,कृष्णा कॉलोनी,वांसोल के लोगों ने की पैंथर पकड़वाने की मांग,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • निंबाहेड़ा में ABVP का जोरदार प्रदर्शन! कॉलेज गेट पर लगाया ताला, छात्रसंघ चुनाव की मांग
    1
    निंबाहेड़ा में ABVP का जोरदार प्रदर्शन! कॉलेज गेट पर लगाया ताला, छात्रसंघ चुनाव की मांग
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • किराणा व्यापारी पर चाकूबाजी के विरोध में भीण्डर बाजार रहा आंशिक बंद, व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन उदयपुर जिले के भीण्डर में किराणा व्यापारी के साथ हुई चाकूबाजी की घटना के विरोध में समस्त व्यापारी संघ के आव्हान पर भीण्डर बाजार आंशिक बंद रखा गया। किराणा व्यापार संघ अध्यक्ष भारत नंदावत ने बताया कि समस्त व्यापारी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आव्हान किया गया था। जिसके तहत सभी व्यापारी रावलीपोल चौक* में एकत्रित हुए मोचीवाड़ा, हिता गेट,बाहर का शहर,रामपोल स्टैंड होते हुए और एक साथ जुलूस के रूप में भीण्डर पुलिस थाने पहुंचे।
    1
    किराणा व्यापारी पर चाकूबाजी के विरोध में भीण्डर बाजार रहा आंशिक बंद, व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर जिले के भीण्डर में किराणा व्यापारी के साथ हुई चाकूबाजी की घटना के विरोध में समस्त व्यापारी संघ के आव्हान पर भीण्डर बाजार आंशिक बंद रखा गया। किराणा व्यापार संघ अध्यक्ष भारत नंदावत ने बताया कि समस्त व्यापारी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आव्हान किया गया था। जिसके तहत सभी व्यापारी रावलीपोल चौक* में एकत्रित हुए मोचीवाड़ा, हिता गेट,बाहर का शहर,रामपोल स्टैंड होते हुए और एक साथ जुलूस के रूप में भीण्डर पुलिस थाने पहुंचे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • माँ पन्नाधाय के इतिहास को लेकर गुर्जर महासभा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन चित्तौड़गढ़ में गुर्जर महासभा का प्रदर्शन, माँ पन्नाधाय के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप, पीएम व जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
    1
    माँ पन्नाधाय के इतिहास को लेकर गुर्जर महासभा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में गुर्जर महासभा का प्रदर्शन, माँ पन्नाधाय के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप, पीएम व जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • संत रविदास कलश वंदन यात्रा कपासन पहुंची:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, समरसता का दिया संदेश* संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कपासन विधानसभा क्षेत्र में कलश वंदन यात्रा निकाली गई, यात्रा मातृकुंडिया से प्रारंभ हुई ,यात्रा विधायक अर्जुनलाल जीनगर की मौजूदगी में निकाली गई यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समता, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है,यात्रा का कपासन नगर में प्रवेश पर महाराणा प्रताप चौराहा पर संत रविदास जी की तस्वीर पर फुलों की बारिश से भव्य स्वागत किया गया व विधायक अर्जुनलाल जीनगर व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे से बस स्टैंड तक पैदल यात्रा निकाली व नगरपालिका के बाहर कार्यकर्ताओं और आमजन को संत रविदास जी के चरितार्थ पर भी जानकारी दी, कपासन से रथयात्रा ने भादसोड़ा की ओर प्रस्थान किया, यात्रा में सभी समाजजन व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी मौजुद दिखे
    4
    संत रविदास कलश वंदन यात्रा कपासन पहुंची:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, समरसता का दिया संदेश*
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कपासन विधानसभा क्षेत्र में कलश वंदन यात्रा निकाली गई, यात्रा मातृकुंडिया से प्रारंभ हुई ,यात्रा विधायक अर्जुनलाल जीनगर की मौजूदगी में निकाली गई यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समता, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है,यात्रा का कपासन नगर में प्रवेश पर महाराणा प्रताप चौराहा पर संत रविदास जी की तस्वीर पर फुलों की बारिश से भव्य स्वागत किया गया व विधायक अर्जुनलाल जीनगर व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे से बस स्टैंड तक पैदल यात्रा निकाली व नगरपालिका के बाहर कार्यकर्ताओं और आमजन को संत रविदास जी के चरितार्थ पर भी जानकारी दी, कपासन से रथयात्रा ने भादसोड़ा की ओर प्रस्थान किया, यात्रा में सभी समाजजन व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी मौजुद दिखे
    user_🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
    🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
    Chauffeur service चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.