भीमलाल क्षेत्र में एक और बुजुर्ग महिला की मौत से दहशत का माहौल नैनीताल: भीमताल क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीण पहले से डरे हुए थे और अब एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत और गहरा गई है। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, महिला बीती रात अपने घर के पास जंगल की तरफ मवेशियों के लिए चारा लेने गई थीं। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर खोज शुरू की। सुबह उनका शव घर से थोड़ी दूर जंगल की झाड़ियों में क्षत-विक्षत हालत में मिला। एसडीएम नवाजिश खालिद ने बताया कि शुरुआती जांच में गुलदार के हमले की आशंका की पुष्टि होती है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम, स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँची और काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते कई महीनों से जंगल में गुलदार की मौजूदगी बनी हुई है, पर कोई ठोस कदम न उठने से ऐसी घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग बेहद गुस्से में हैं। एसडीएम ने बताया कि वन विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है और पिंजरे लगाने तथा ट्रैप कैमरे सक्रिय करने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही लोगों को जंगल में अकेले न जाने और समूह में ही जाने की सलाह दी गई है।

- rudrapur भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के निशाने पर मौजूद भाजपा के गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, अरविंद पांडे के खिलाफ क्या बोले सुनिए1
- Post by Anuj Kumar Chuhan1
- Post by Amit Kumar Kumari1
- कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है। #ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators1
- Post by Eshank Sharma4
- चम्पावत:, कोलीढेक झील पर विशेष सत्र आयोजित*1
- अल्मोड़ा में अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ हो गया है। यह प्रतियोगिता 2 दिन चलेगी और 04 फरवरी को समापन होगा। प्रतियोगिता में 160 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।1
- चम्पावत:*जनता मिलन कार्यक्रम में हुआ लोगों की समस्याओं का समाधान*1
- उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पशुपालन और कृषि रोजगार में रीढ़ की हड्डी के तरह है, जिसको मध्य नजर में रखते हुए सरकार ने खास कर पहाड़ के पशुपालकों को एक सौगात दे दी है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में गंभीर रूप से घायल पशुओं के लिए एम्बुलेंस 1962 की सौगात दे कर अहम फैसला लिया है,1