राम नवमी पर पट्टी में भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर पट्टी नगर में राम नवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर नगर वासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत में रोड स्थित राम जानकी मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाईपास, सिविल लाइन और रायपुर रोड से गुजरती हुई हनुमान मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ भक्ति में लीन नजर आए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से आलोक सोनी, हर्ष जायसवाल, सूरज जायसवाल, जय उमर वैश्य, शुभम सोनी, सावन प्रजापति, राकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, महेश जायसवाल, छोटू सोनी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राम नवमी के इस आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- पुलिस की गुंडागर्दी: शिकायतकर्ता को ही धक्का देकर चौकी से भगाया, वीडियो वायरल पट्टी (प्रतापगढ़)। जनपद में पुलिस के अमानवीय व्यवहार का एक और मामला सामने आया है, जहां चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को ही चौकी इंचार्ज ने अपमानित कर बाहर निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रामपुर खंगाल गांव निवासी दुर्गेश शर्मा, जो मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं, को करीब पखवाड़े पहले सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर बर्तन, गहने, नगदी व राशन समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने आसपास के कुछ संदिग्ध युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस लगातार जांच के नाम पर उसे टालती रही। मंगलवार शाम जब दुर्गेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ पृथ्वीगंज चौकी पर प्रगति जानने पहुंचे, तो आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें देखते ही अभद्रता शुरू कर दीं और चौकी से बाहर भगा दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित एसपी से शिकायत करने की बात करता नजर आता है, जिस पर चौकी इंचार्ज का जवाब भी चौंकाने वाला है—“वो भी हमें ही जांच के लिए कहेंगे।” मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे से वायरल हो रहे इस वीडियो ने पुलिस के रवैये की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और कार्रवाई की मांग उठने लगी है। बताया जाता है कि संबंधित चौकी इंचार्ज का विवादों से पुराना नाता रहा है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान भी उनका नाम मारपीट और विवादों में सामने आया था, जहां एक घटना में उनकी वर्दी तक फाड़े जाने की नौबत आ गई थी। शिकायतकर्ताओं से टकराव की यह प्रवृत्ति अब पृथ्वीगंज चौकी में भी खुलकर सामने आ रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की चुप्पी सवालों के घेरे में है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।1
- अभियुक्तों को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत सुखई तालाब पुलिया ग्राम नारंगपुर के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों पर जनपद प्रतापगढ़ के थाना पट्टी में पशु निवारण अधि0, पशु क्रूरता अधि0, विस्फोटक अधिनियम, छेडखानी जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत है पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेद्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सरनाम सिंह मय हमराह उ0नि0 श्रीप्रकाश राय, आरक्षी केहरी सिंह, आरक्षी हरिकेश पाल द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत सुखई तालाब पुलिया ग्राम नारंगपुर के पास से 02 अभियुक्तों, 01. अमित पांडेय उर्फ बबलू पांडेय पुत्र परशुराम पांडेय उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम महदहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ, 02. लालचन्द्र सरोज उर्फ कुन्टल पुत्र सहतूराम सरोज उम्र 42 वर्ष नि0 लखनूडीह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ को 05 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 05 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 102/2026 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 1908 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की गई । गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 01. अमित पांडेय उर्फ बबलू पांडेय पुत्र परशुराम पांडेय उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम महदहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ । 02. लालचन्द्र सरोज उर्फ कुन्टल पुत्र सहतूराम सरोज उम्र 42 वर्ष नि0 लखनूडीह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- पेट्रोल टंकी पर लगी लंबी लाइन जौनपुर बदलापुर तहसील क्षेत्र कें घनश्यामपुर बाजार के पास स्थित देवरामपुर पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है लोग अपवाहों के चलते भारी संख्या में पेट्रोल भरवा रहे हैं1
- Post by Anupam tiwari1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1