मेसकौर प्रखंड में बकाया बिजली बिल के लिए विशेष अभियान:मार्च महीने मे 65 लाख रूपये की वसूली कर बनाया रिकॉर्ड. एक दिन मे साढ़े चार लाख रुपए से अधिक की वसूली. विद्युत आपूर्ति अंचल मेसकौर द्वारा उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुरे मेसकौर प्रखंड मे बिजली बिल वसूली अभियान चलाया गया. टीम ने प्रखंड के सभी इलाकों में उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूला। इस अभियान के तहत 4 लाख 67हजार रुपए के बकाया बिल की वसूली की गई.कनीय अभियंता मेसकौर दीपक कुमार ने बताया कि मार्च महीने मे अबतक लगभग 65लाख रूपये से अधिक की रिकॉर्ड बिल वसूली की जा चुकी है। इस अभियान में मुकेश कुमार ,दीपू यादव , नीरज कुमार एवं प्रेम कुमार, प्रिंस कुमार, बिपिन कुमार सहित अन्य कर्मी सहयोग कर रहे हैं।बताते चले कि हाल ही में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक के द्वारा (राजस्व) एक बैठक हुई थी। इस बैठक में बिजली चोरी और अनधिकृत ऊर्जा उपभोग पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों को नियमित जांच अभियान चलाकर ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने को भी कहा गया था। बैठक में स्मार्ट मीटरिंग कार्यों की समीक्षा भी की गई। सेवा प्रदाताओं को स्मार्ट मीटर लगाने की गति तेज करने और खराब मीटरों को शीघ्र बदलने के निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हजार रुपए से अधिक और शहरी क्षेत्रों में पांच हजार रुपए से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार विद्युत आपूर्ति विच्छेदन सहित आवश्यक कार्रवाई की जाए।

- मेसकौर (नवादा ) गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत बिसीआईत पंचायत के बिसीआईत गांव में 10 मई 2026 से 16 मई 2026 तक होने वाले श्री श्री 1008 ब्रह्मा नारायण महायज्ञ हेतु ध्वजारोहण किया गया यज्ञ हेतु कलश यात्रा, पंचाग पूजन, ब्रह्म पूजन और मंडप प्रवेश का कार्यक्रम 10 मई 2026 को किया जाएगा 11 मई 2026 को बेदी पूजन, हवन और जलाधिवश, पुष्पधीवास और प्रवचन कार्यक्रम किया जाएगा यज्ञ शुरू होने के बाद सात दिनों तक निःशुल्क भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा मौके पर यज्ञ के यज्ञाधीश संजय पांडेय,नवलकिशोर केशरी, कैलाश प्रसाद, बच्चू प्रसाद यादव, बीरेंद्र यादव, बालेश्वर प्रसाद, पंकज शर्मा, कौशल चौधरी, बसंत प्रसाद, कैलाश यादव मौजूद रहे1
- वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत घुरियावा पंचायत के कढ़उना गाँव में बीती रात महिला दुगोला का भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया, जहाँ देर रात तक हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महफ़िल का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश बनाम बिहार के बीच हुआ महामुकाबला रहा। इस रोमांचक दुगोला प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की मशहूर दुगोला गायिका निर्मला यादव और बिहार की चर्चित गायिका मनीषा राज के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। दोनों कलाकारों ने अपनी दमदार आवाज, भावपूर्ण प्रस्तुति और लोकगीतों की शानदार शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्मला यादव ने अपनी पारंपरिक शैली और सुरों की गहराई से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की, वहीं मनीषा राज ने भी अपने जोश और लोकगीतों के अनोखे अंदाज से माहौल को और भी रंगीन बना दिया। एक के बाद एक पेश किए गए गीतों और सवाल जवाब के अंदाज में हुए दुगोला ने कार्यक्रम को बेहद रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। लोग देर रात तक तालियों और हूटिंग के साथ कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे। पूरा माहौल मानो लोक संस्कृति के रंग में रंग गया था, जहाँ हर कोई झूमता और गुनगुनाता नजर आया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में लोक संस्कृति को बढ़ावा देना और लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। आयोजन की सफलता से उत्साहित ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम कराने की इच्छा जताई। कुल मिलाकर, कढ़उना गाँव में आयोजित यह महिला दुगोला कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का एक शानदार उदाहरण भी प्रस्तुत किया।1
- रजौली समिति जॉच चौकी पर आज उत्पाद विभाग के टीम को मिली बड़ी कामयाबी पिकअप वैन पर खीरा के कैरेट के नीचे डोडा जैसे नशीले पदार्थ को छुपा कर बिहार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उत्पाद विभाग के टीम ने 2278000 हजार रुपए की कीमत का डोडा जैसे नशीले पदार्थ को पुलिस ने धर दबोजा बाजार में इसकी कीमत 15000 हजार रुपए प्रति किलो बताया जाता है 185.200 किलोग्राम बरामद किया गया और दो तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है1
- Post by News Of Nawada1
- टोटो चोरी की वारदात, पहिए और बैटरी खोलकर फरार हुए चोर संजय वर्मा नवादा जिले के थाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सौती पंचायत के जेपी नगर में टोटो चोरी की एक घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे अज्ञात चोरों ने एक टोटो को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर टोटो को लेकर फरार हो गए, लेकिन कुछ दूरी पर जेपी नगर भट्ठा के समीप पहुंचकर उन्होंने टोटो के पिछले दोनों पहिए और बैटरी खोल ली तथा वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल थाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। बरामद टोटो को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद गांव वालों के हवाले कर दिया। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि चोरी की इस वारदात में एक स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर सरवन राम नामक व्यक्ति का नाम उजागर किया है, जो सिरापुर गांव का निवासी बताया जा रहा है और उसका संबंध अकबरपुर थाना क्षेत्र से बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो सके।1
- नवादा में नया चीनी मिल की स्थापना #गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण #वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर गांव में चिन्हित की गई है भूमि...!4
- बंदर तो पुलिस वाला का पिस्टल ले लिया1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1