Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए छात्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सवाल खड़े किए हैं और केंद्र सरकार की नीतियों पर सीधा निशाना साधा है।
जनता न्यूज़ 24
धनबाद में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए छात्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सवाल खड़े किए हैं और केंद्र सरकार की नीतियों पर सीधा निशाना साधा है।
More news from झारखंड and nearby areas
- धनबाद में निचितपुर स्टेशन और तेतुलमारी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव डाउन लाइन पर पोल संख्या 284/18 के समीप गया पुल के पास बीच ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे की ओर से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों और मृतक के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।1
- बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पिंटू महतो ने सभी असंगठित मजदूरों से झारखंड सरकार की असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जल्द से जल्द श्रमिक कार्ड बनवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य, खेतिहर मजदूरी, दैनिक मजदूरी या अन्य असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले 18 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के ऐसे मजदूर जिनका अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे अपना निबंधन कराकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। श्रमिक कार्डधारियों को मृत्यु एवं दुर्घटना सहायता, मातृत्व सहायता, अंत्येष्टि सहायता, कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, उपचार एवं आजीविका सहायता, मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक औजार सहायता, साइकिल सहायता, सिलाई मशीन सहायता और विवाह सहायता योजना जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। पात्र लाभुकों को आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। श्रमिकों का पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, पासपोर्ट आकार का फोटो तथा नामिनी का आधार कार्ड आवश्यक है। मजदूर स्वयं ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं या आवश्यकता पड़ने पर संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।1
- गिरिडीह के बगोदर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आयोजित चुनाव पाठशाला के साथ SIR अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने लोगों से समय रहते एनुमेरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा करने की अपील की है। एसडीओ ने कहा कि यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है, इसलिए कोई भी पात्र मतदाता छूटने नहीं पाए। उन्होंने बीएलओ, बीएलए और वॉलेंटियर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी किया। इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, बीएलओ, बीएलए और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- धनबाद के निरंसा में समय रहते SIR प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। इस बाबत मनोज कुमार (7004056393) ने लोगों से समय पर कार्य निपटाने का आग्रह किया है। वहीं SIR व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता सह प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय ने खुद विभिन्न बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।1
- डीसी रेल लाइन पर एक बार फिर खतरा पैदा हो गया है। सोनारडीह के पास रेलवे ट्रैक से महज चार मीटर की दूरी पर गोफ बन गया है, जिसके बाद रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।1
- गिरिडीह के गांडेय स्थित बरमसिया गाँव के अम्बाटांड टोला में वर्षों से चला आ रहा जमीन विवाद अब ग्रामीणों और राहगीरों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार, विवादित रास्ते की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है और पूरा मार्ग पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर परसाटांड़ के पास गुरुवार सुबह 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो स्कूली छात्रों को ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। गिरिडीह-चित्तरडीह मुख्य मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से जिले वासियों में खौफ का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस रोड पर रोज कोई न कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहा है।1