logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गश्त मुख्य बाजारों और कस्बों में फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर धौलपुर। आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के नगर निकाय चुनाव वाले शहरों एवं कस्बों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने और असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से विभिन्न कस्बों एवं शहरों में पुलिस टीमों द्वारा फ्लैग मार्च, पैदल गश्त तथा नियमित वाहन गश्त की जा रही है। मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। पुलिस द्वारा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा कानून-व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी निगरानी चुनाव के दौरान अफवाह, भ्रामक सूचना, आपत्तिजनक सामग्री या अवैध गतिविधियों के जरिए कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस ने जिलेवासियों से नगर निकाय चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चुनाव संबंधी कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल पुलिस को दें। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

3 hrs ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गश्त मुख्य बाजारों और कस्बों में फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर धौलपुर। आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के नगर निकाय चुनाव वाले शहरों एवं कस्बों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने और असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से विभिन्न कस्बों एवं शहरों में पुलिस टीमों द्वारा फ्लैग मार्च, पैदल गश्त तथा नियमित वाहन गश्त की जा रही है। मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। पुलिस द्वारा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा कानून-व्यवस्था में

व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी निगरानी चुनाव के दौरान अफवाह, भ्रामक सूचना, आपत्तिजनक सामग्री या अवैध गतिविधियों के जरिए कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस ने जिलेवासियों से नगर निकाय चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चुनाव संबंधी कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल पुलिस को दें। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ✋Episode-0C- 7 दोस्तो.. आप लोगों को दिखा दें.. नेपाल में बाढ़ का प्रवेश कैसे हुआ.... एवं ये जो हरे रंग का घर देख रहे हो... इसे सभी कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं... जो पानी के प्रचंड बेग थपेड़ों को सहता हुआ निर्भर खड़ा रहा... जिसमें परिवार भी उपस्थित था... और वह भगवान् से अपने जीवन की दुआ मांग रहे थे !!
    2
    ✋Episode-0C- 7
दोस्तो.. आप लोगों को दिखा दें.. नेपाल में बाढ़ का प्रवेश कैसे हुआ....
एवं ये जो हरे रंग का घर देख रहे हो... इसे सभी कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं... जो पानी के प्रचंड बेग थपेड़ों को सहता हुआ निर्भर खड़ा रहा...
जिसमें परिवार भी उपस्थित था... और वह भगवान् से अपने जीवन की दुआ मांग रहे थे !!
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के जन्मदिन पर भंडारा, भारी भीड़ से नगर पालिका चौराहे पर लगा लंबा जाम अम्बाह। मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को अम्बाह नगर पालिका परिसर में सब्जी-पूड़ी के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में शहरवासी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में लगातार बढ़ती भीड़ के चलते नगर पालिका चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। देखते ही देखते चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारी भीड़ के बीच वाहनों की आवाजाही धीमी होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। कई वाहन चालक जाम में काफी देर तक फंसे रहे। चौराहे के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने में भी परेशानी सामने आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान प्रशासन और आयोजकों को पहले से यातायात व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों की तैनाती और वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने से ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है। भंडारे में उमड़ी भीड़ जहां सांसद के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाती रही, वहीं यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भविष्य में इस तरह के बड़े आयोजनों के दौरान नगर पालिका चौराहे पर विशेष यातायात व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
    1
    सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के जन्मदिन पर भंडारा, भारी भीड़ से नगर पालिका चौराहे पर लगा लंबा जाम
अम्बाह। मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को अम्बाह नगर पालिका परिसर में सब्जी-पूड़ी के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में शहरवासी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में लगातार बढ़ती भीड़ के चलते नगर पालिका चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। देखते ही देखते चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भारी भीड़ के बीच वाहनों की आवाजाही धीमी होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। कई वाहन चालक जाम में काफी देर तक फंसे रहे। चौराहे के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने में भी परेशानी सामने आई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान प्रशासन और आयोजकों को पहले से यातायात व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों की तैनाती और वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने से ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है।
भंडारे में उमड़ी भीड़ जहां सांसद के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाती रही, वहीं यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भविष्य में इस तरह के बड़े आयोजनों के दौरान नगर पालिका चौराहे पर विशेष यातायात व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
    user_Bunty shrivas
    Bunty shrivas
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खेत में सजा जुए का फड़, पुलिस ने 10 जुआरियों को दबोचा चार लाख रुपये नकद, दो लग्जरी कार और ताश की गड्डियां बरामद; ग्वालियर से जुआ खेलने पहुंचे थे 8 आरोपी मुरैना। दिमनी थाना पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खुले खेत में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये नकद, दो लग्जरी चार पहिया वाहन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, दिमनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के बाहर खेत में रात के अंधेरे में जुए का फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब 1:30 बजे खेत को चारों तरफ से घेर लिया और मौके से ही जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए जुआरियों में 8 ग्वालियर और 2 मुरैना के निवासी हैं। इनमें से कई लोग ग्वालियर से जुआ खेलने के लिए बड़ागांव पहुंचे थे। पुलिस ने मौके से नकदी और वाहनों को जब्त करने के साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा रात में ही आरोपियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि जुए के इस फड़ को कौन संचालित कर रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।
    4
    खेत में सजा जुए का फड़, पुलिस ने 10 जुआरियों को दबोचा
चार लाख रुपये नकद, दो लग्जरी कार और ताश की गड्डियां बरामद; ग्वालियर से जुआ खेलने पहुंचे थे 8 आरोपी
मुरैना। दिमनी थाना पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खुले खेत में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये नकद, दो लग्जरी चार पहिया वाहन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, दिमनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के बाहर खेत में रात के अंधेरे में जुए का फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब 1:30 बजे खेत को चारों तरफ से घेर लिया और मौके से ही जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए जुआरियों में 8 ग्वालियर और 2 मुरैना के निवासी हैं। इनमें से कई लोग ग्वालियर से जुआ खेलने के लिए बड़ागांव पहुंचे थे। पुलिस ने मौके से नकदी और वाहनों को जब्त करने के साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा रात में ही आरोपियों से पूछताछ भी की गई।
पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि जुए के इस फड़ को कौन संचालित कर रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by मेरा प्रयास सच दिखाने का
    1
    Post by मेरा प्रयास सच दिखाने का
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई जौरा तहसील कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई जौरा तहसील कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान जौरा। जौरा तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जौरा सहित विभिन्न तहसीलों के अधिकारी-कर्मचारियों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम में जौरा एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार मुकेश दुबे, नायब तहसीलदार राजभान कुशवाह, पटवारी तहसील अध्यक्ष रामअवतार यादव, मानवेंद्र सिकरवार, जबर सिंह यादव सहित तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा का शॉल, श्रीफल, फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा एवं सहयोगात्मक कार्यशैली को याद किया। समारोह का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने साथी अधिकारी को विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि शासकीय सेवा में उनके द्वारा किए गए कार्य और सहकर्मियों के साथ उनका व्यवहार लंबे समय तक याद किया जाएगा। भावुक हुए अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद कमल किशोर शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय सेवा के दौरान मिले सहयोग और अपनापन उनके लिए हमेशा विशेष रहेगा। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
    1
    नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
जौरा तहसील कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान
नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
जौरा तहसील कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान
जौरा। जौरा तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जौरा सहित विभिन्न तहसीलों के अधिकारी-कर्मचारियों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।
कार्यक्रम में जौरा एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार मुकेश दुबे, नायब तहसीलदार राजभान कुशवाह, पटवारी तहसील अध्यक्ष रामअवतार यादव, मानवेंद्र सिकरवार, जबर सिंह यादव सहित तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा का शॉल, श्रीफल, फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा एवं सहयोगात्मक कार्यशैली को याद किया।
समारोह का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने साथी अधिकारी को विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि शासकीय सेवा में उनके द्वारा किए गए कार्य और सहकर्मियों के साथ उनका व्यवहार लंबे समय तक याद किया जाएगा।
भावुक हुए अधिकारी-कर्मचारी
सेवानिवृत्ति के बाद कमल किशोर शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय सेवा के दौरान मिले सहयोग और अपनापन उनके लिए हमेशा विशेष रहेगा। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • Agra : DSP रोकते रहे, इंस्पेक्टर नहीं रुके!** आगरा में UGC के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज। वायरल वीडियो में DSP, इंस्पेक्टर जयप्रकाश तिवारी को लाठी चलाने से रोकते नजर आ रहे हैं, लेकिन इंस्पेक्टर साहब रुकने का नाम नहीं लेते। DSP की रोक के बावजूद बरसती रहीं लाठियां! #Agra #AgraPolice #UGC #lathicharge #ViralVideo #UPNews Agra : DSP रोकते रहे, इंस्पेक्टर नहीं रुके!** आगरा में UGC के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज। वायरल वीडियो में DSP, इंस्पेक्टर जयप्रकाश तिवारी को लाठी चलाने से रोकते नजर आ रहे हैं, लेकिन इंस्पेक्टर साहब रुकने का नाम नहीं लेते। DSP की रोक के बावजूद बरसती रहीं लाठियां! #Agra #AgraPolice #UGC #lathicharge #ViralVideo #UPNews
    1
    Agra : DSP रोकते रहे, इंस्पेक्टर नहीं रुके!**

आगरा में UGC के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज।

वायरल वीडियो में DSP, इंस्पेक्टर जयप्रकाश तिवारी को लाठी चलाने से रोकते नजर आ रहे हैं, लेकिन इंस्पेक्टर साहब रुकने का नाम नहीं लेते।

DSP की रोक के बावजूद बरसती रहीं लाठियां!

#Agra #AgraPolice #UGC #lathicharge #ViralVideo #UPNews

Agra : DSP रोकते रहे, इंस्पेक्टर नहीं रुके!**
आगरा में UGC के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज।
वायरल वीडियो में DSP, इंस्पेक्टर जयप्रकाश तिवारी को लाठी चलाने से रोकते नजर आ रहे हैं, लेकिन इंस्पेक्टर साहब रुकने का नाम नहीं लेते।
DSP की रोक के बावजूद बरसती रहीं लाठियां!
#Agra #AgraPolice #UGC #lathicharge #ViralVideo #UPNews
    user_SAURABH SHARMA
    SAURABH SHARMA
    जर्नलिस्ट Agra, Uttar Pradesh•
    31 min ago
  • Episode- 0C-6 26 अगस्त को नेपाल में आई नरसंहारी बाढ़.... अतः नेपाल ड्रेगन से जुड़ा हुआ है... जो सबके लिए खतरा बन जाता है... ऐसा ही मंजर यूपी के चित्रकूट में देखने को मिला... जिसमें कारें भी डूब गई.....
    3
    Episode- 0C-6
26 अगस्त को नेपाल में आई नरसंहारी बाढ़.... 
अतः नेपाल ड्रेगन से जुड़ा हुआ है... जो सबके लिए खतरा बन जाता है... 
ऐसा ही मंजर यूपी के चित्रकूट में देखने को मिला... जिसमें कारें भी डूब गई.....
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • आधार सेंटर पर एक्स्ट्रा पैसे मांगने को लेकर हंगामा, कहासुनी के बाद झगड़े तक पहुंचा मामला मुरैना। बानमौर क्षेत्र स्थित एक आधार सेंटर पर आधार कार्ड में संशोधन के लिए कथित तौर पर अतिरिक्त पैसे मांगने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। अतिरिक्त राशि मांगने के आरोप को लेकर सेंटर पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच पहले तीखी कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद झगड़े तक पहुंच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आधार सेंटर पर हंगामा होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आधार संबंधी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के आरोपों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अतिरिक्त शुल्क क्यों मांगा गया और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
    1
    आधार सेंटर पर एक्स्ट्रा पैसे मांगने को लेकर हंगामा, कहासुनी के बाद झगड़े तक पहुंचा मामला
मुरैना। बानमौर क्षेत्र स्थित एक आधार सेंटर पर आधार कार्ड में संशोधन के लिए कथित तौर पर अतिरिक्त पैसे मांगने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। अतिरिक्त राशि मांगने के आरोप को लेकर सेंटर पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच पहले तीखी कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद झगड़े तक पहुंच गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आधार सेंटर पर हंगामा होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आधार संबंधी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के आरोपों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, अतिरिक्त शुल्क क्यों मांगा गया और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रूपवास_नगरपालिका के वार्ड नम्बर 15 से BSP प्रत्याशी डॉ. मोती सिंह ने दाखिल किया नामांकन,,,
    1
    रूपवास_नगरपालिका के वार्ड नम्बर 15 से BSP प्रत्याशी डॉ. मोती सिंह ने दाखिल किया नामांकन,,,
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.