logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में किराए के कमरे से 24 वर्षीय युवती का सब मिला; कुछ दिनों से थी लापता परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदी.!

2 hrs ago
user_Aarti Raikwar
Aarti Raikwar
Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में किराए के कमरे से 24 वर्षीय युवती का सब मिला; कुछ दिनों से थी लापता परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदी.!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • इंदौर। शहर में बढ़ते नशे के मामलों को गंभीरता से लेते हुए इंदौर के कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया है। स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की नशे की दवाइयों या अवैध पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर के सख्त आदेश के बाद आबकारी विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मेडिकल स्टोर, पान दुकानों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। यदि कोई भी व्यक्ति नशे की दवा या प्रतिबंधित पदार्थ बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना प्राथमिकता है। इसी के तहत संयुक्त टीमों द्वारा औचक निरीक्षण और जांच अभियान चलाए जाएंगे। प्रशासन का संदेश साफ है — “नशे का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं।” आबकारी विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशामुक्त वातावरण तैयार करने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    इंदौर। शहर में बढ़ते नशे के मामलों को गंभीरता से लेते हुए इंदौर के कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया है। स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की नशे की दवाइयों या अवैध पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर के सख्त आदेश के बाद आबकारी विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मेडिकल स्टोर, पान दुकानों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। यदि कोई भी व्यक्ति नशे की दवा या प्रतिबंधित पदार्थ बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना प्राथमिकता है। इसी के तहत संयुक्त टीमों द्वारा औचक निरीक्षण और जांच अभियान चलाए जाएंगे।
प्रशासन का संदेश साफ है —
“नशे का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं।”
आबकारी विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।
शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशामुक्त वातावरण तैयार करने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_!! DevRam Thakur !!
    !! DevRam Thakur !!
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 14 फरवरी… कुछ लोग इसे इज़हार का दिन कहते हैं, हम इसे अपने वीर सपूतों की शहादत को याद करने का दिन मानते हैं। पुलवामा में शहीद हुए हमारे जवानों को कोटि-कोटि नमन। आपका बलिदान इस देश की हर साँस में ज़िंदा है। 🇮🇳🕯️
    1
    14 फरवरी… कुछ लोग इसे इज़हार का दिन कहते हैं,
हम इसे अपने वीर सपूतों की शहादत को याद करने का दिन मानते हैं।
पुलवामा में शहीद हुए हमारे जवानों को कोटि-कोटि नमन।
आपका बलिदान इस देश की हर साँस में ज़िंदा है। 🇮🇳🕯️
    user_Dharmendra kher
    Dharmendra kher
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तेजाजी नगर क्षेत्र में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी । एंकर - इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान रेन सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुना का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेन सिंह इंदौर में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों और साथियों के मुताबिक, वह दो दिन पहले शाम के समय शराब का सेवन करने के बाद निकला था, जिसके बाद से वह लापता हो गया। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच तेजाजी नगर क्षेत्र स्थित बाईपास के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर जब जांच की गई तो उसकी पहचान रेन सिंह के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा था या फिर सुनियोजित हत्या। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और मृतक के अंतिम समय में संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। बाइट - राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी,इंदौर
    1
    तेजाजी नगर क्षेत्र में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी ।
एंकर - इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान रेन सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुना का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेन सिंह इंदौर में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों और साथियों के मुताबिक, वह दो दिन पहले शाम के समय शराब का सेवन करने के बाद निकला था, जिसके बाद से वह लापता हो गया। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच तेजाजी नगर क्षेत्र स्थित बाईपास के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर जब जांच की गई तो उसकी पहचान रेन सिंह के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा था या फिर सुनियोजित हत्या। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और मृतक के अंतिम समय में संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
बाइट - राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी,इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी और नगर निगम के अपर आयुक्त ने संयुक्त टीम के साथ सराफा बाजार, कपड़ा मार्केट, खजूरी बाजार और सुभाष चौक सहित प्रमुख क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि विभिन्न पार्किंग स्थलों तक वाहन चालकों को मार्गदर्शन देने के लिए दिशासूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही सड़क किनारे और दुकानों के सामने नई सफेद रोड मार्किंग की जाएगी, ताकि यातायात सुचारू बना रहे। प्रशासन ने दुकानदारों और व्यापारियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की है। व्यापारी संगठनों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का मानना है कि इन सुधारों के बाद राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित होगी।
    1
    इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी और नगर निगम के अपर आयुक्त ने संयुक्त टीम के साथ सराफा बाजार, कपड़ा मार्केट, खजूरी बाजार और सुभाष चौक सहित प्रमुख क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि विभिन्न पार्किंग स्थलों तक वाहन चालकों को मार्गदर्शन देने के लिए दिशासूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही सड़क किनारे और दुकानों के सामने नई सफेद रोड मार्किंग की जाएगी, ताकि यातायात सुचारू बना रहे।
प्रशासन ने दुकानदारों और व्यापारियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की है। व्यापारी संगठनों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का मानना है कि इन सुधारों के बाद राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित होगी।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • झोपड़ी के ऊपर से जा रहा है बिजली के तार में अचानक हुए शॉट शर्किट के बाद आग, आग लगने के बाद दोनों परिवार के लोगों ने बचाई जान घर का सामान जलकर हुआ पूरी तरह खाक, दो झोपड़ी जलकर हुई खाख आग लगने का कारण अज्ञात, पुलिस प्रशासन और फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का मामल
    1
    झोपड़ी के ऊपर से जा रहा है बिजली के तार में अचानक हुए शॉट शर्किट के बाद आग,
आग लगने के बाद दोनों परिवार के लोगों ने बचाई जान घर का सामान जलकर हुआ पूरी तरह खाक,
दो झोपड़ी जलकर हुई खाख आग लगने का कारण अज्ञात,
पुलिस प्रशासन और फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू,
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का मामल
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इंदौर की 51 नंबर कॉलोनी में पुलिसकर्मी पर दो बच्चों से मारपीट का आरोप इंदौर। शहर की 51 नंबर कॉलोनी में बुधवार शाम एक पुलिसकर्मी द्वारा दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों बच्चे कोचिंग से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो स्टार लगाए एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मी ने अचानक बच्चों को रोका और उनसे सख्ती से पूछताछ करने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने बच्चों के साथ मारपीट भी की। घटना से घबराए बच्चों ने डर के कारण घर पर किसी को तुरंत जानकारी नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक बच्चों को कथित रूप से यह भी धमकी दी गई कि यदि उन्होंने किसी से शिकायत या रिपोर्ट की तो उन्हें “अंदर करवा दिया जाएगा।” इस धमकी के चलते बच्चे सहमे रहे। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बच्चे किसी गलती में भी थे, तो कानून के तहत समझाइश दी जानी चाहिए थी, न कि मारपीट और धमकी। फिलहाल संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    इंदौर की 51 नंबर कॉलोनी में पुलिसकर्मी पर दो बच्चों से मारपीट का आरोप
इंदौर। शहर की 51 नंबर कॉलोनी में बुधवार शाम एक पुलिसकर्मी द्वारा दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों बच्चे कोचिंग से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो स्टार लगाए एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मी ने अचानक बच्चों को रोका और उनसे सख्ती से पूछताछ करने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने बच्चों के साथ मारपीट भी की। घटना से घबराए बच्चों ने डर के कारण घर पर किसी को तुरंत जानकारी नहीं दी।
सूत्रों के मुताबिक बच्चों को कथित रूप से यह भी धमकी दी गई कि यदि उन्होंने किसी से शिकायत या रिपोर्ट की तो उन्हें “अंदर करवा दिया जाएगा।” इस धमकी के चलते बच्चे सहमे रहे।
परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बच्चे किसी गलती में भी थे, तो कानून के तहत समझाइश दी जानी चाहिए थी, न कि मारपीट और धमकी।
फिलहाल संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_!! DevRam Thakur !!
    !! DevRam Thakur !!
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंदौर में छात्रा की संधिग्ध मौत शव बंद कमरे में मिला है युवक हुआ फरार बताया जा छात्रा के परिचित युवक के रूम पर युवती का शव मिला बदबू आने के बाद रहवासियों ने पुलिस को शिकायत की थी द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकलवाली गली में था रूम 11 फरवरी को घर से निकली थी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी पुलिस युवक की तलाश में जुटी है एंकर इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लापता 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा 10 फरवरी से लापता थी। परिजनों के अनुसार वह जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी पुलिस को अंकल गली स्थित एक किराए के कमरे से युवती का शव मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जानकारी लगते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया है कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ, वह युवती के क्लासमेट पियूष का बताया जा रहा है। घटना के बाद से पियूष फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि उसे जल्द हिरासत में लिया जाएगा।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। बाइट कृष्ण लाल चंदानी डीसीपी, इंदौर
    1
    इंदौर में छात्रा की संधिग्ध मौत शव बंद कमरे में मिला है युवक हुआ फरार
बताया जा छात्रा के परिचित युवक के रूम पर युवती का शव मिला
बदबू आने के बाद रहवासियों ने पुलिस को शिकायत की थी
द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकलवाली गली में था रूम
11 फरवरी को घर से निकली थी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी
पुलिस युवक की तलाश में जुटी है
एंकर इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लापता 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा 10 फरवरी से लापता थी। परिजनों के अनुसार वह जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी पुलिस को अंकल गली स्थित एक किराए के कमरे से युवती का शव मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जानकारी लगते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया है कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ, वह युवती के क्लासमेट पियूष का बताया जा रहा है। घटना के बाद से पियूष फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि उसे जल्द हिरासत में लिया जाएगा।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
बाइट कृष्ण लाल चंदानी डीसीपी, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.