Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें- रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड) रूद्रप्रयाग के तिलवाड़ा ठेके पर पड़ा छापा। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की छापेमारी में सामने दिखा ओवर रेट। आगामी चारधाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ जमीनी हकीकत परखनी शुरू कर दी है। शनिवार रात जनपद रुद्रप्रयाग में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर उतरे। रात्रि 8 बजे के बाद शुरू हुए इस अभियान में अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की गहन जांच की। जिलाधिकारी ने स्वयं रुद्रप्रयाग से कुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें- रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड) रूद्रप्रयाग के तिलवाड़ा ठेके पर पड़ा छापा। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की छापेमारी में सामने दिखा ओवर रेट। आगामी चारधाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ जमीनी हकीकत परखनी शुरू कर दी है। शनिवार रात जनपद रुद्रप्रयाग में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर उतरे। रात्रि 8 बजे के बाद शुरू हुए इस अभियान में अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की गहन जांच की। जिलाधिकारी ने स्वयं रुद्रप्रयाग से कुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) घर से भूखी-प्यासी आई महिला-नहीं मिला गैस सिलेंडर, गुस्से में आकर गाड़ी पर चढ़ गई-रोते हुए महिला बोली मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं,,मौके पर जमकर हंगामा! बोरा गैस एजेंसी का मामला,,आखिर कब सुधरेगा सिस्टम?1
- Post by Surendra Kumar1
- Post by Talib Khan1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- यह खबर कुल्लू से मैं दिखा रहा हूं यहां पर बादल गिरने से बादल देखकर लोग भाग रहे हैं दूर-दूर तक,1
- "बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए नाला पार करने वाले पुल की अति आवश्यकता है।" ये दिनेशपुर वार्ड नंबर 3 हमारे 5 के बीच में है ये नाला (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड बारिश में पानी पर नहीं होता है लोगो को दिक्कत होती है दिनेशपुर नगर पंचायत में वी बोल दिया बहुत बार पर उधर से वी कुछ नहीं हुआ ये पुल जल्दी से जल्दी बन जाए सरकार से बस इतना निवेदन है4
- पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद रविवार की शाम एसपी सोमेन्द्र मीना ने बिलासपुर के थाना खजुरिया पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। एसपी ने अपने इस निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, शकार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के समुचित संधारण,अभिलेखों में अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों को अद्यतन रखने, साफ-सफाई आदि के संबंध में थानाध्यक्ष पंकज पंत आदि संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।4
- विडियो देखें-लालकुऑं (उत्तराखंड) गौला निकासी गेट पर बवाल: गेट इंचार्ज से मारपीट, 11 गेट बंद, खनन कार्य ठप लालकुआं– गौला नदी के देवरामपुर निकासी गेट पर रविवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बिना तुलाई डंपरों को नदी में प्रवेश कराने को लेकर गेट इंचार्ज और खनन व्यवसाई के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि खनन व्यवसाई ने गेट इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, देवरामपुर गौला निकासी गेट पर कांटे में खराबी के चलते करीब एक दर्जन वाहन बिना तुले ही नदी में प्रवेश कर गए। इसकी सूचना मिलने पर गेट इंचार्ज सौरभ मराठा मौके पर पहुंचे और वाहन स्वामियों को वापस बुलाकर दोबारा तुलाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान खनन व्यवसाइयों ने बताया कि उनकी गाड़ियां पहले ही भर चुकी हैं और कांटे की खराबी के कारण तुलाई दर्ज नहीं हो पाई। गेट इंचार्ज ने नियमों का हवाला देते हुए वाहनों को खाली कर पुनः तुलाई कराने को कहा, जिससे एक व्यवसाई नाराज हो गया और कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि उक्त व्यवसाई ने गेट इंचार्ज के साथ हाथापाई की और घटना का वीडियो बना रहे उनके मोबाइल फोन को भी तोड़ दिया। घटना से नाराज वन विकास निगम के कर्मचारियों ने पहले देवरामपुर गेट को बंद किया और बाद में लालकुआं से लेकर हल्द्वानी के शीशमहल तक सभी 11 गौला निकासी गेटों को बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस, वन विभाग और वन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल देवरामपुर गेट पर पुलिस और विभागीय कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि गेट इंचार्ज के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी जा रही है और जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी वाहन स्वामी की गाड़ी को सीज कर उसका गौला नदी में पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा। वहीं, देवरामपुर गेट के अध्यक्ष भगवान धामी ने कहा कि मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन पूरे विवाद की जड़ कांटे में आई तकनीकी खराबी रही, जिसके चलते वाहनों की तुलाई दर्ज नहीं हो सकी और मामला बढ़ गया। गेट बंद होने से पूरे क्षेत्र में खनन कार्य ठप हो गया है, जिससे जुड़े श्रमिकों और व्यवसाइयों में भी हलचल मची हुई है। प्रशासन द्वारा गेटों को जल्द खुलवाने की कार्रवाई की जा रही है।1