logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोल शुल्क में बढ़ोतरी लागू, अनंतराम टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस लअजीतमल,औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल शुल्क देना होगा। आज रात 11:59:59 बजे के बाद से नए टोल रेट लागू कर दिए गए हैं। इस बार टोल शुल्क में 5 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की वृद्धि की गई है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा। टोल प्रबंधन के अनुसार सिंगल जर्नी पर 5 से 20 रुपये तक और 24 घंटे के भीतर वापसी पर 5 से 25 रुपये तक शुल्क बढ़ाया गया है। अनंतराम टोल प्लाजा के संयुक्त महाप्रबंधक सत्यवीर यादव ने बताया कि नए शुल्क की वसूली के लिए सभी तकनीकी व्यवस्थाएं अपडेट कर दी गई हैं और निर्धारित समय से ही नए रेट प्रभावी कर दिए गए हैं। -अब नहीं चलेगा नगद भुगतान टोल प्लाजा को पूरी तरह कैशलेस कर दिया गया है। अब वाहन चालक नगद भुगतान कर टोल पार नहीं कर सकेंगे। टोल पार करने के लिए फास्टैग या यूपीआई के माध्यम से ही भुगतान करना अनिवार्य होगा। बिना डिजिटल भुगतान के वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। नए टोल शुल्क इस प्रकार हैं- कार (20 किमी मासिक पास): ₹350 से बढ़कर ₹360 कार (सिंगल जर्नी): ₹110 से ₹115 कार (24 घंटे वापसी): ₹165 से ₹170 हल्के वाणिज्यिक वाहन: सिंगल जर्नी: ₹180 से ₹185 वापसी: ₹270 से ₹275 बस/ट्रक: सिंगल जर्नी: ₹375 से ₹385 वापसी: ₹565 से ₹580 थ्री एक्सल वाहन:सिंगल जर्नी: ₹410 से ₹420वापसी: ₹615 से ₹630 बड़े वाहन:सिंगल जर्नी: ₹590 से ₹605 वापसी: ₹885 से ₹910 ओवरसाइज वाहन:सिंगल जर्नी: ₹720 से ₹740 वापसी: ₹1080 से ₹1105 टोल प्रबंधन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने फास्टैग या यूपीआई को अपडेट कर लें, ताकि टोल प्लाजा पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।

1 hr ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
ab833a81-e8e2-43cf-b5c1-3811c14beab6

टोल शुल्क में बढ़ोतरी लागू, अनंतराम टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस लअजीतमल,औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल शुल्क देना होगा। आज रात 11:59:59 बजे के बाद से नए टोल रेट लागू कर दिए गए हैं। इस बार टोल शुल्क में 5 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की वृद्धि की गई है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा। टोल प्रबंधन के अनुसार सिंगल जर्नी पर 5 से 20 रुपये तक और 24 घंटे के भीतर वापसी पर 5 से 25 रुपये तक शुल्क बढ़ाया गया है। अनंतराम टोल प्लाजा के संयुक्त महाप्रबंधक सत्यवीर यादव ने बताया कि नए शुल्क की वसूली के लिए सभी तकनीकी व्यवस्थाएं अपडेट कर दी गई हैं और निर्धारित समय से ही नए रेट प्रभावी कर दिए गए हैं। -अब नहीं चलेगा नगद भुगतान टोल प्लाजा को पूरी तरह कैशलेस कर दिया गया है। अब वाहन चालक नगद भुगतान कर टोल पार नहीं कर सकेंगे। टोल पार करने के लिए फास्टैग या यूपीआई के माध्यम से ही भुगतान करना अनिवार्य होगा। बिना डिजिटल भुगतान के वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। नए टोल शुल्क इस प्रकार हैं- कार (20 किमी मासिक पास): ₹350 से बढ़कर ₹360 कार (सिंगल जर्नी): ₹110 से ₹115 कार (24 घंटे वापसी): ₹165 से ₹170 हल्के वाणिज्यिक वाहन: सिंगल जर्नी: ₹180 से ₹185 वापसी: ₹270 से ₹275 बस/ट्रक: सिंगल जर्नी: ₹375 से ₹385 वापसी: ₹565 से ₹580 थ्री एक्सल वाहन:सिंगल जर्नी: ₹410 से ₹420वापसी: ₹615 से ₹630 बड़े वाहन:सिंगल जर्नी: ₹590 से ₹605 वापसी: ₹885 से ₹910 ओवरसाइज वाहन:सिंगल जर्नी: ₹720 से ₹740 वापसी: ₹1080 से ₹1105 टोल प्रबंधन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने फास्टैग या यूपीआई को अपडेट कर लें, ताकि टोल प्लाजा पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भाऊपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश पुत्र वासुदेव गोस्वामी निवासी जिला कौशांबी तथा अरविंद पुत्र सोमदेव निवासी रामायन भरथना दोनों मोपेड के माध्यम से बाल खरीदने का कार्य करते हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फेरी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक मोपेड से भाऊपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
    1
    भाऊपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश पुत्र वासुदेव गोस्वामी निवासी जिला कौशांबी तथा अरविंद पुत्र सोमदेव निवासी रामायन भरथना दोनों मोपेड के माध्यम से बाल खरीदने का कार्य करते हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फेरी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक मोपेड से भाऊपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • बेख़ौफ़ अतिक्रमण से कस्बे में जाम, राहगीर और वाहन चालक बेहाल औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में सड़कों तक फैले अतिक्रमण ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कस्बे में लगने वाला जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि आए दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे और फुटपाथ पर फैला अतिक्रमण है। कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपने सामान को सड़क तक फैला रखा है। कुछ ने तो टीन शेड, टट्टर और बैठने की बेंच तक लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, कुछ मकान मालिक अपने घरों के सामने ठेली और दुकानें लगवाकर उनसे अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व याकूबपुर चौकी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। पुलिस द्वारा दोबारा अभियान चलाकर चालान भी किए गए, लेकिन इसका कोई स्थायी असर नहीं पड़ा। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस, स्कूल बस और पुलिस वाहन तक फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    1
    बेख़ौफ़ अतिक्रमण से कस्बे में जाम, राहगीर और वाहन चालक बेहाल
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में सड़कों तक फैले अतिक्रमण ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कस्बे में लगने वाला जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि आए दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे और फुटपाथ पर फैला अतिक्रमण है। कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपने सामान को सड़क तक फैला रखा है। कुछ ने तो टीन शेड, टट्टर और बैठने की बेंच तक लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, कुछ मकान मालिक अपने घरों के सामने ठेली और दुकानें लगवाकर उनसे अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं।
करीब एक वर्ष पूर्व याकूबपुर चौकी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। पुलिस द्वारा दोबारा अभियान चलाकर चालान भी किए गए, लेकिन इसका कोई स्थायी असर नहीं पड़ा।
जाम के कारण कई बार एंबुलेंस, स्कूल बस और पुलिस वाहन तक फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
    1
    आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, 
पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा
    4
    औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • औरैया। पोरवाल समाज में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मंगलवार को नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता का समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया। समाज के सभी वर्गों—युवा, व्यापारी, वरिष्ठजन और पदाधिकारियों—ने उन्हें फूल-मालाओं, शॉल और बुके के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और एकता दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल पोरवाल ने किया। मंच पर आनंद गुप्ता डाबर, अखिलेश पोरवाल, मनोज गुप्ता, शिवकुमार पुरवार और रमन पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आनंदनाथ गुप्ता का संकल्प– समाज को नई दिशा देंगे स्वागत समारोह के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता ने कहा— “समाज ने जो भारी विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी पारदर्शिता, सामंजस्य और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सशक्त भूमिका और वरिष्ठों को सम्मान—ये तीनों हमारे संगठन की प्राथमिकता होंगी। मैं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज में दिखी एकजुटता स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि नेतृत्व परिवर्तन से पोरवाल समाज में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई सक्रियता का संचार हुआ है। कई सदस्यों ने इसे “परिवर्तन की शुरुआत” बताया।
    4
    औरैया। पोरवाल समाज में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मंगलवार को नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता का समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया। समाज के सभी वर्गों—युवा, व्यापारी, वरिष्ठजन और पदाधिकारियों—ने उन्हें फूल-मालाओं, शॉल और बुके के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और एकता दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल पोरवाल ने किया।
मंच पर आनंद गुप्ता डाबर, अखिलेश पोरवाल, मनोज गुप्ता, शिवकुमार पुरवार और रमन पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
आनंदनाथ गुप्ता का संकल्प– समाज को नई दिशा देंगे
स्वागत समारोह के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता ने कहा—
“समाज ने जो भारी विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी पारदर्शिता, सामंजस्य और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सशक्त भूमिका और वरिष्ठों को सम्मान—ये तीनों हमारे संगठन की प्राथमिकता होंगी। मैं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
समाज में दिखी एकजुटता
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि नेतृत्व परिवर्तन से पोरवाल समाज में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई सक्रियता का संचार हुआ है। कई सदस्यों ने इसे “परिवर्तन की शुरुआत” बताया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मनाया जायेगा बलिदान दिवस-: ऋषभ चौहान औरैया के मुरादगंज क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में बलिदान दिवस मनाया जा रहा है, यह बलिदान दिवस स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके बलिदान को डा. महेश सिंह स्मारक समिति उन्हें यादगार बनाये रखने के सिमित नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र उनके त्याग, बलिदान से प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, श्री महेश सिंह चौहान जी के नाती ऋषभ चौहान नें कहा कि यह बलिदान दिवस सिर्फ एक परिवार के लिये नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। इस दिन पूरे क्षेत्र की जनता की नम आंखों से उन्हें याद करता है, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने महान क्रन्तिकारी को सच्चे श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। इस वर्ष से यह कार्यक्रम केवल एक दिवस नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, संस्कार और कर्तव्य का प्रतीक है। जिसके लिये हम निरंतर संघर्ष करेंगे, ऋषभ चौहान नें अपने दादा स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की इस पावन अवसर पर श्रद्धांजलि में सम्लित होनें की अपील की है
    1
    स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मनाया जायेगा बलिदान दिवस-: ऋषभ चौहान
औरैया के मुरादगंज क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में बलिदान दिवस मनाया जा रहा है, यह बलिदान दिवस स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके  बलिदान को डा. महेश सिंह स्मारक समिति उन्हें यादगार बनाये रखने के सिमित नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र उनके त्याग, बलिदान से प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, श्री महेश सिंह चौहान जी के नाती ऋषभ चौहान नें कहा कि यह बलिदान दिवस सिर्फ एक परिवार के लिये नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। इस दिन पूरे क्षेत्र की जनता की नम आंखों से उन्हें याद करता है, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने महान क्रन्तिकारी को सच्चे श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। इस वर्ष से यह कार्यक्रम केवल एक दिवस नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, संस्कार और कर्तव्य का प्रतीक है। जिसके लिये हम निरंतर संघर्ष करेंगे, ऋषभ चौहान नें अपने दादा स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की इस पावन अवसर पर श्रद्धांजलि में सम्लित होनें की अपील की है
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Emergency call Emergency call
    1
    Post by Emergency call Emergency call
    user_Emergency call Emergency call
    Emergency call Emergency call
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सनातियों के सुंदरकाण्ड पाठ के बाद सेवानिवृत्ति का हुआ सम्मान समारोह आयोजित औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पाठ के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत अनिल दीक्षित के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं अनिल दीक्षित के स्नेहीजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    1
    सनातियों के सुंदरकाण्ड पाठ के बाद सेवानिवृत्ति का हुआ सम्मान समारोह आयोजित
औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पाठ के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत अनिल दीक्षित के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं अनिल दीक्षित के स्नेहीजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.