17 माह से वेतन बकाया, शिक्षिका का बेमियादी सत्याग्रह, अपनी वृद्ध मां और छोटे बच्चे के साथ स्कूल के बाहर धरने पर बैठी कतरास : अर्द्ध-सरकारी गुजराती स्कूल की शिक्षिका भावना चौहान ने 17 माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर बेमियादी सत्याग्रह शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच वह अपनी वृद्ध मां और छोटे बच्चे के साथ स्कूल के बाहर धरने पर बैठी हैं। आंदोलन को कतरास गुजराती समाज और भाजपा कतरास मंडल कमेटी का समर्थन मिला है। पार्षद प्रतिनिधि विनायक गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जूस पिलाकर सत्याग्रह समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षिका ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, विनय पासवान, रविन्द्र विजन, जगत महतो, चंदन चावड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Post by संतोष कुमार दे1
- धनबाद: जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध की घटनाओं को लेकर समाजसेवी कन्हाई चौहान ने प्रेस वार्ता कर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान कन्हाई चौहान ने हाल ही में हुई शुभम यादव की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है, जो कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने इसे प्रशासन की बड़ी विफलता और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया। कन्हाई चौहान ने प्रशासन से मांग की कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम जनता में भरोसा कायम हो सके। उन्होंने आगे कहा कि धनबाद में खुलेआम कोयला चोरी का धंधा जारी है, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही हैं। उनका कहना था कि बीसीसीएल और सीआईएसएफ की मौजूदगी के बावजूद अवैध खनन और कोयला चोरी रुक नहीं रही है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं लापरवाही या मिलीभगत की स्थिति बनी हुई है। कन्हाई चौहान ने प्रशासन से मांग की कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम जनता में भरोसा कायम हो सके। साथ ही उन्होंने कोयला चोरी जैसे संगठित अपराध पर भी प्रभावी रोक लगाने की अपील की। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धनबाद में बढ़ता अपराध क़ानून की विफलता- कन्हाई चौहान1
- Post by Adarsh gupta1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- Post by Sandeep Dutta1
- आगामी 3 मई को झारखंड के धनबाद में देशभर के पत्रकार एकजुट होकर अपनी सुरक्षा , हक और अधिकार की लड़ाई का 👉 फूकेंगे बिगुल....1
- Post by JMM yuwa Neta imran Ansari1
- तोपचांची. प्रखण्ड के चैताग्राम पंचायत के टोला केंदटांड़ में इस भीषण गर्मी में यहाँ के ग्रामीण पेयजल की भारी किल्ल्त से जूझ रहे हैं. बताते चले की सुबह होते ही यहाँ के ग्रामीण डेगची बाल्टी लेकर पानी इक तलाश में निकल पड़ते हैं. पानी के लिए ग्रामीणों को दूर -दूर तक भटकना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार उन्हें पीने के पानी के लिए जमुनिया नदी या फिर जोरिया में चूआं खोद कर अपनी प्यास बुझाने पर मजबूर होना पड़ा रहा है. गांव के पूर्व उप मुखिया फरकेश्वर महतो ने बताया कि चैता ग्राम पंचायत में ग्रामीण जलापूर्ति योजना है परंतु उसका लाभ केंदटांड टोला के ग्रामीणों क़ो नहीं मिल पा रहा है. केंदटांड़ टोला में जोरिया के समीप एक चापाकल मे जल मीनार लगा है जो पिछले दो वर्षो से खराब पड़ा है. कोई इसकी सुधि लेने वाला नहीं है. तोपचांची ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, प्रखण्ड पदाधिकारी इस ज्वलंत समस्या पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं. जिस कारण इस भीषण गर्मी में लोगो क़ो परेशानी बढ़ी है.1