Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के नवजातों के लिए बड़ी पहल: जन्म लेते ही पता चलेंगी 56 बीमारियां, शुरू हुई ‘ANMOL’ योजना दिल्ली सरकार ने अपने पहले
Update news 24
दिल्ली के नवजातों के लिए बड़ी पहल: जन्म लेते ही पता चलेंगी 56 बीमारियां, शुरू हुई ‘ANMOL’ योजना दिल्ली सरकार ने अपने पहले
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Update news 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- कुसुंभा पंचायत में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। घटना के 36 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने से लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। आज पीड़ित परिवार से मिलने हजारीबाग सदर विधायक Pradeep Prasad और बड़कागांव विधायक Roshan Lal Chaudhary कुसुंभा पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। Hazaribagh Bishnugarh Kusumbha JusticeForVictim JharkhandNews CrimeNews PoliceInvestigation jharkhand nonfollowersviewers sonumehta sachtakjharkhandnews Nirmal Mahto Bihari Mahto DC Hazaribagh Hemant Soren Jai Prakash Bhai Patel Drarun Kumar अजय कुमार मंडल Guru Prasad Saw1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- इंटरनेशनल रामनवमी में झंडा चौक बना आस्था का अखाड़ा, भव्य झांकियों और शौर्य प्रदर्शन से गूंजा हजारीबाग.1
- सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय का शत-प्र तिशत रिजल्ट, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन2
- -------- --विष्णुगढ़ की विभत्स घटना पर सांसद सेवा केंद्र में भाजपा ने किया प्रेस-वार्ता --- सांसद मनीष जायसवाल ने सरकार और सत्ता पक्ष की चुप्पी पर उठाया सवाल, कहा मानवता को शर्मसार करती हुई दरिंदगी पर सरकार की संवेदनहीनता से जनता नाराज़ ----- सरकार और प्रशासन को भाजपा का अल्टीमेटम, रविवार तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को 'हजारीबाग बंद' का आह्वान, झारखंड में महिला मोर्चा का होगा जोरदार प्रोटेस्ट ----- रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' मामला, दिल्ली के निर्भया हत्याकांड से भी दर्दनाक और जघन्य घटना, दोषियों को मिले तत्काल फांसी की सजा: मनीष जायसवाल ------ हजारीबाग। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ प्रखंड के एक सुदूर गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी नृशंस हत्या ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। संसद सत्र से लौटते ही हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और नेताओं के साथ सीधे पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का अटूट भरोसा जताया। पीड़ित परिवार से मिलकर लौटने के बाद सांसद सेवा केंद्र, हजारीबाग सभागार में भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग द्वारा आयोजित एक प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए इस हृदयविदारक घटना पर सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को मंगल जुलूस के दौरान अपनी मां के साथ शामिल हुई यह नाबालिग बच्ची अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी, जिसका शव अगले दिन सुबह क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। मासूम की आंखें निकाल ली गई थीं, जीभ कटी हुई थी और उसके साथ की गई बर्बरता किसी भी सभ्य समाज के लिए असहनीय है। सांसद मनीष जायसवाल ने इस कृत्य को 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' मामला बताते हुए राज्य सरकार की संवेदनहीनता पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद राज्य की झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार का कोई भी बड़ा अधिकारी या सत्ताधारी दल का नेता पीड़ित परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा। उन्होंने इस घटना की तुलना निर्भया कांड से करते हुए कहा कि यह उससे भी कहीं अधिक दर्दनाक और जघन्य है क्योंकि इसमें पीड़िता महज एक अबोध बालिका थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है और मांग की है कि सरकार पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित मुआवजा दे ताकि पीड़िता के पिता को आजीविका के लिए घर छोड़कर बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग को लेकर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार और प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि रविवार तक दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की गई, तो सोमवार को 'हजारीबाग बंद' किया जाएगा और पूरे प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। सांसद मनीष जायसवाल ने सत्ता पक्ष के उन आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी पीड़ित परिवार के साथ खड़े होना यदि राजनीति है, तो भाजपा ऐसी राजनीति बार-बार करेगी। उन्होंने दोषियों के लिए फांसी जैसी कठोरतम सजा की मांग की है ताकि समाज में ऐसी अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा हो। हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और सरकार की असंवेदनशीलता पर उन्हें खूब कोसा। उन्होंने भी तत्काल पुलिस प्रशासन और सरकार से इस घटना के दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करके कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की अन्यथा कहा कि भारतीय जनता पार्टी चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी । प्रेस- वार्ता में विशेषरूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, बीजेपी नेता अनिल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विनोद झुनझुनवाला, हरीश श्रीवास्तव, जयनारायण मेहता, टोनी जैन, सुमन कुमार पप्पू, सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, किशोरी राणा, रेणुका साहू, सोनू गुप्ता, दिलीप साहू, विजय वर्मा, विशेषांक वर्मा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें । ---------------- *पीएम मोदी ने रामनवमी पर देशवासियों को दिया बड़ा उपहार, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल* सांसद सेवा केंद्र हजारीबाग के सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस-वार्ता के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बड़े और लोकहितकारी निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामनवमी के पावन पर्व के इस अवसर पर केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर अतिरिक्त कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) को कम कर देश की जनता को महंगाई से बचाने के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। सांसद मनीष जायसवाल ने वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्तमान में विश्व के कई देश युद्ध की विभीषिका झेल रहे हैं, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि जहाँ दुनिया के कई शक्तिशाली देशों में पेट्रोल और डीजल के दामों में 15 से 25 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि देखी जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हुए भारत में कस्टम ड्यूटी घटाने का साहसिक निर्णय लिया है। सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के इस कदम से आने वाले समय में हिंदुस्तान में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की संभावना कम हो जाएगी, जिससे सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला बोझ घटेगा। उन्होंने इस फैसले को पूर्णतः लोकहितकारी बताते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक हालातों के बावजूद जनता के हितों को सर्वोपरि रखना पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल आर्थिक राहत प्रदान करेगी बल्कि त्योहारों के इस मौसम में आम जनमानस के उत्साह को भी दोगुना करेगी।1
- Post by Update news 241