हरदोई में जाम से राहत की तैयारी: शहर से बाहर होंगे निजी बस अड्डे। हरदोई में जाम से राहत की तैयारी: शहर से बाहर होंगे निजी बस अड्डे। #हरदोई। शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब शहर के भीतर संचालित सभी निजी बस अड्डों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। प्रशासन ने इस योजना के तहत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर नए बस अड्डों के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर लिए हैं। इन स्थानों पर भूमि समतलीकरण (मिट्टी भराई) का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जल्द ही बस संचालन नए स्थानों से शुरू किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय के लागू होने के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू और व्यवस्थित होगी, साथ ही यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक बस अड्डों की सुविधा भी मिलेगी। शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने वाले प्रमुख रूटों में हरदोई-लखनऊ, सांडी, हरपालपुर, बिलग्राम, सीतापुर, शाहजहांपुर और पिहानी मार्ग शामिल हैं। इन सभी मार्गों पर संचालित निजी बस अड्डों को निर्धारित नए स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द जाम की समस्या से राहत मिल सके। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि शहर की सुगमता और सौंदर्य में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

- झांसी में एक सिपाही की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिपाही दिनेश कुमार अपने पड़ोसी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो बनते देख सिपाही ने गुस्से में आकर महिला का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और उसके साथ भी मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है और पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर भाई की हत्या,रामगंगा नदी में डुबाकर दोस्तों ने की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार, हरदोई मझिला थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का सनसनी खेज खुलासा किया है।जहां बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक को उसके ही दोस्तों ने खौफनाक साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर,उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग ही बना हत्या की वजह बन गया।मझिला थाना क्षेत्र के आंझी गांव निवासी मृतक अभय प्रताप और तीनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभय के दोस्त धीरज सिंह का उसकी फुफेरी बहन के साथ पिछले लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग था। जब अभय ने इसका कड़ा विरोध किया। तो बहन के प्रेमी आरोपी धीरज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।आरोपी मृतक को घूमने के बहाने ले गए और शराब पिलाई।25 फरवरी की शाम सभी ने एक साथ शराब पिलाकर धीरज को नदी में डूबो दिया।तथा उसे राजेपुर थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया और पानी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा किया।सूचना पर मझिला पुलिस टीम ने बीती रात करीब 1:55 बजे चटिया पुल के पास से तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा।जिनके पास से मृतक अभय का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।जो इस हत्याकांड का एक अहम सुबूत माना जा रहा है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:आशीष सिंह उर्फ हवलदार पुत्र प्रेमपाल सिंह,निवासी ग्राम आझी,धीरज सिंह पुत्र नवल सिंह, थाना मझिला,भंवर पाल सिंह उर्फ मुले पुत्र विश्वराज सिंह निवासी रनियामऊ थाना पिहानी हरदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।2
- बीकेटी के सरसवां गाँव मे आग लगने से कई बीघे फसल जली,गाँव वाले आग बुझाने के लिए झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास करते हुए।1
- Post by Sandeep Pasi1
- हरदोई_मटियामऊ इंडियन गैस गोदाम मटियामऊ कर्मचारी AC से निकलना नहीं चाहते और जनता परेशान कार्य पूर्ण रूप से बंद करके आराम फरमा रहे हैं जनता #सरकार को कोश रही हैं1
- Post by Vipin Singh1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■÷ इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक दरोगा वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी नहीं रोक पाया था, इसी बात से नाराज़ दरोगा बलराम सिंह तोमर ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पैरों में बैठकर माफी मांग रहा है, लेकिन दरोगा गाली-गलौज करते हुए उसे लात मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने पुलिस की संवेदनशीलता और व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में दलित महिला से कथित छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि न सिर्फ उसके साथ रास्ते में अभद्रता हुई, बल्कि न्याय मांगने पर उसे ही प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। महिला का कहना है कि अवध फार्म हाउस के पास एक व्यक्ति ने उसे रोककर छेड़छाड़ की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। वहीं, आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले ही पुलिस से सांठगांठ कर पीड़ित परिवार और अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि बाद में पुलिसकर्मियों द्वारा घर जाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इस मामले को लेकर इलाके में नाराजगी है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।1
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1