उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा अजमेर स्टेशन पर खान-पान ट्रॉलियों का सघन निरीक्षण राजस्थान धरा कैलाश फुलवारी रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं उचित दर पर खान-पान सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज अजमेर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव द्वारा स्टेशन पर संचालित 22 खान-पान ट्रॉलियों का गहन निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान श्री मिहिर देव ने ट्रॉली संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के अनधिकृत अथवा वैधता समाप्त (एक्सपायरी) हो चुके खाद्य पदार्थों की बिक्री कतई न की जाए। साथ ही, यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क (ओवरचार्जिंग) वसूलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, शुद्ध व निर्धारित दरों पर ही उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए।। सभी आवश्यक एवं वैध दस्तावेज ट्रॉली पर अनिवार्य रूप से हर समय उपलब्ध रहने चाहिए।ट्रॉली की निर्धारित वहन क्षमता से अधिक सामान न रखा जाए। भविष्य में क्षतिग्रस्त ट्रॉलियों की मरम्मत तथा नई ट्रॉलियों के निर्माण के संबंध में लाइसेंसधारकों से विचार-विमर्श कर आवश्यक सुधार के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री राजकुमार उधवानी, स्टेशन प्रबंधक (राजपत्रित) श्री रविश कुमार एवं स्टेशन वाणिज्य निरीक्षक श्री सरोज कुमार सहित अन्य संबंधित रेल कर्मचारी उपस्थित रहे उल्लेखनीय है कि अजमेर मंडल पर कैटरिंग स्टालों एवं ट्रॉलियों के सघन निरीक्षण हेतु 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान जारी है। यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकृत खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 से 03 सितंबर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

- नेपाल में बाढ़ के बाद हेलीकॉप्टर से युवक का रेस्क्यू करते वीडियो आया सामने, भोटाकोशी और त्रिशूल नदी में बाढ़ आने से नेपाल में मची है तबाही #nepal1
- आज बहनों द्वारा मेरे हाथ पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पवित्र धागा नहीं, बल्कि उनके स्नेह, विश्वास और आत्मीयता की अनमोल भावना है। इस अपनत्व और प्रेम के लिए मैं अपनी सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका यह स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।1
- जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह अंदर कोट से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहुंचा कुतुब साहब की चिल्ले पर1
- Ajmer जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर ख्वाजा साहब की दरगाह में कराई मुहे मुबारक की जियारतDainik News AJMER1
- अजमेर में Fake iPhone का सबसे बड़ा खेल? आधी रात तक छापा, 27+18 डुप्लीकेट iPhone बॉक्स बरामद अजमेर के पड़ाव प्लाजा मोबाइल मार्केट में कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक कार्रवाई की। क्लॉक टावर और कोतवाली थाना क्षेत्र की दो दुकानों पर डुप्लीकेट iPhone बॉक्स और एसेसरीज जब्त की गईं। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- अजमेर शरीफ में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस | दरगाह से आनासागर तक उमड़ा अकीदत का समंदर अजमेर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अजमेर शरीफ में मुस्लिम समुदाय ने पूरे जोश-ओ-खरोश और अकीदत के साथ त्योहार मनाया। शहर की सड़कों पर हजारों अकीदतमंदों का जनसैलाब देखने को मिला, जिसमें मर्द, औरतें और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। लौंगिया मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद, अंदरकोट, खादिम मोहल्ला समेत विभिन्न इलाकों से भव्य जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस दरगाह बाजार और दिल्ली गेट से होते हुए बारादरी, आनासागर पहुंचे, जहां उनका समापन हुआ।1
- नेपाल में तबाही का सैलाब 🚨 सैकड़ों लोगों की मौत ओर कही लोग घायल 🚨1
- *नेपाल में बाढ़ ने लापता किए 32 पुलिसकर्मी, कई लोग बहे* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻1