मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत हैसर व सेमरियावां ब्लॉक में लगा जागरूकता शिविर 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त और बिना गारंटी ऋण की दी गई जानकारी, युवाओं से अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील संतकबीरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत सोमवार को हैसर ब्लॉक सभागार एवं सेमरियावां ब्लॉक सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग सतीश कुमार एवं जितेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं हेतु चार वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जिसे परियोजना ऋण के साथ मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। साथ ही आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त कौशल प्रशिक्षण योजना से प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। इसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एससी/एसटी/ओबीसी प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, आईटीआई, पॉलीटेक्निक एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित अभ्यर्थी पात्र होंगे। अधिकारियों ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन केवल ऑनलाइन विभागीय पोर्टल पर ही स्वीकार किए जा रहे हैं। मिशन निदेशक लखनऊ द्वारा जनपद के लिए 1600 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सहायक आयुक्त उद्योग ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान सीएम फेलो सुश्री जया राना ने योजना की तकनीकी जानकारी देते हुए युवाओं को गूगल प्ले स्टोर से “सीएम युवा ऐप” डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। हैसर ब्लॉक सभागार में घनश्याम पाण्डेय जिला मैनेजर (रैम्प), शैलेन्द्र कुमार राव डाटा एंट्री ऑपरेटर, जगदम्बा प्रसाद उद्योग विभाग तथा सेमरियावां ब्लॉक सभागार में श्रीमती शिवांगी चौधरी कम्प्यूटर ऑपरेटर, संदीप कुमार एमटीएस उद्योग विभाग सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित रहे।

- 🔴 आज की आवाज न्यूज़ 🔴 🚨 सियासत में फिर गरमाई बयानबाज़ी! 🚨 “जनसमर्थन जब हाथ से फिसलने लगे, तब सपा के नेता ज़हर उगलने लगे।।” सपा सांसद Ajendra Singh Lodhi द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा समर्थकों का कहना है कि यह बयान न सिर्फ प्रधानमंत्री का, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी अपमान है। 🟠 विपक्ष पर हमला बोलते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा — “सपा अब मुद्दों की नहीं, गाली और गुंडागर्दी की राजनीति कर रही है!” ⚡ देश की जनता सब देख रही है… ⚡ लोकतंत्र में मर्यादा सबसे ऊपर है… 📢 #सत्ताइस_में_सपा_साफ #NarendraModi #BJP #BJPUttarPradesh #आज_की_आवाज_न्यूज़1
- डीएम की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जनपद में स्वगणना के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित। संत कबीर नगर ।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जनपद की जनगणना की प्रक्रिया में स्वगणना अवधि के दौरान स्वगणना (Self enumeration) के प्रगति की समीक्षा बैठक समस्त विभागाध्यक्षों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त विभागध्यक्षों/अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वगणना किए जाने की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में कल दिनांक 12 मई को शाम तक अपनी स्वगणना पूर्ण करते हुए एसई आईडी प्राप्त कर लें। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश स्तर पर स्वगणना की प्रक्रिया में प्रगति की रैंकिंग देखी जा रही है, इसलिए यथाशीघ्र आज ही जनपद के समस्त अधिकारीगण स्वयं अपनी स्वगणना पूर्ण करते हुए अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों की स्वगणना करवाकर SEID सहित अपनी व्याख्या उपलब्ध करा दें जिससे दिनांक 13 मई से प्रगड़कों को क्षेत्र/गांवों में पुष्टि एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जितने लोग स्वगणना अवधि (दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक) पोर्टल https://se.census.gov.in पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे, आगामी प्रक्रिया में उतनी ही आसानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वगणना से संबंधित उक्त पोर्टल से संबंधित बारकोड समस्त गांवों/ग्राम पंचायतों में चश्पा कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक स्वगणना के दौरान समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि प्रत्येक व्यक्ति (https://se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर स्वगणना की प्रक्रिया सुगमता पूर्वक कर सकते हैं। पोर्टल पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त SEID सुरक्षित रखे। दिनॉक 22.05.2026 से 20.06.2026 के मध्य जब प्रगणक उनके बीच पहुंचे तो उन्हे यह SEID उपलब्ध कराये जिससे संबंधित व्यक्ति/परिवार की जनगणना पूर्ण हो सके। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।4
- संतकबीरनगर के खलीलाबाद में पुलिस ने गैंगस्टर इसरार अहमद की अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। आपराधिक कमाई से खरीदी गई ₹7.60 लाख की स्विफ्ट कार को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया। पुलिस प्रशासन ने जिले में संगठित अपराध और अवैध कमाई करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।1
- पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा पहली बार संतकबीरनगर के मुखलिसपुर गायघाट में 16 से 24 फरवरी तक आयोजित होगी। इस दिव्य आयोजन की सूचना मिलते ही जनपद के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। कथा स्थल पर हजारों भक्तों के लिए बैठने, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।1
- संत कबीर नगर के खलीलाबाद में एक खास कार्यक्रम की घोषणा की गई है। शहर के लोग इस आयोजन की विस्तृत जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश में पवन पंडित नामक युवक पर लड़कियों की तस्वीरें AI से अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। वह पीड़ितों और उनके परिवारजनों को बदनाम करने और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता है। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।1
- Bhartiya Kisan Union Shakti Jila Gorakhpur Purvanchal prabhari Dilip Kisan ji Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara sajavat tahsildar ko gyapan saunpa Gaya kisanon ke samasyaon ko Lekar ke1
- Bhartiya Kisan Union Lok Shakti Gorakhpur ke dwara sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya Hai Purvanchal prabhari Dilip Kisan ke dwara kisanon ki samasyaon ko Lekar ke Bhartiya Kisan Union log Shakti ke Purvanchal prabhari Dilip Kisan Jila Adhyaksh Indresh Kumar Mandal upadhyaksh Vinay Kumar Giri sahjanva Sachiv Alok Pande jokhan Prajapati Chhote Lal Anya Kisan Sathiyon ke sath sahjanva tahsildar ko gyapan saunpa Gaya4