logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिंदु टांक डीजीपी एवं राहटकर से सम्मानित भीम। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के न्यू विजय कॉलोनी भीम निवासी बिन्दु टांक को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जयपुर में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय जयपुर में आयोजित नेशनल कमीशन फॉर वुमन फेलिसिटेशन सेरेमनी में सुरक्षा सखी के रुप में वर्तमान में जोधपुर शहर में कार्यरत बिन्दु टाक को सराहनीय योगदान देने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर एवं पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टांक पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में कार्यरत है जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों की मौजूदगी में महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, संवेदनशील पुलिसिंग एवं महिला सुरक्षा एवं उत्थान के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा हुई एवं प्रदेश की विभिन्न रेंजों से चयनित खास महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि सम्मानित महिलाओं द्वारा पुलिस के साथ मिलकर महिला जागरुकता एवं सुरक्षा का जो कार्य किया जा रहा हैं। वह वास्तव में सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस निरंतर कार्यरत हैं। सुरक्षा सखियों की मदद एवं विभिन्न अभियानों के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों में महिला अपराधों में कमी आयी हैं कुछ मामलों में अनुसंधान की गति भी तेज हुई हैं।

3 hrs ago
user_Ashish kumar kodli
Ashish kumar kodli
Local News Reporter Mavli, Udaipur•
3 hrs ago
e916d63d-dc1f-4af3-b3d4-34e7357a6962

बिंदु टांक डीजीपी एवं राहटकर से सम्मानित भीम। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के न्यू विजय कॉलोनी भीम निवासी बिन्दु टांक को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जयपुर में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय जयपुर में आयोजित नेशनल कमीशन फॉर वुमन फेलिसिटेशन सेरेमनी में सुरक्षा सखी के रुप में वर्तमान में जोधपुर शहर में कार्यरत बिन्दु टाक को सराहनीय योगदान देने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर एवं पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टांक पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में कार्यरत है जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों की मौजूदगी में महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, संवेदनशील पुलिसिंग एवं महिला सुरक्षा एवं उत्थान के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा हुई एवं प्रदेश की विभिन्न रेंजों से चयनित खास महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि सम्मानित महिलाओं द्वारा पुलिस के साथ मिलकर महिला जागरुकता एवं सुरक्षा का जो कार्य किया जा रहा हैं। वह वास्तव में सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस निरंतर कार्यरत हैं। सुरक्षा सखियों की मदद एवं विभिन्न अभियानों के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों में महिला अपराधों में कमी आयी हैं कुछ मामलों में अनुसंधान की गति भी तेज हुई हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कुराबड़ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की मौका निरीक्षण करते हुए प्रगति की समीक्षा की अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कुराबड़ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की मौका निरीक्षण करते हुए प्रगति की समीक्षा की अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    12 min ago
  • उदयपुर। शहर में बिना सचित्र चेतावनी वाले सिगरेट और तम्बाकू बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिगरेट, तम्बाकू और हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी प्रतापनगर की टीम और डीएसटी ने ड्रग इंस्पेक्टर उदयपुर के सहयोग से आदर्श नगर ई-ब्लॉक, पायडा स्थित एक ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मुकेश पुत्र सुजानमल के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेट (कुल 65,200 सिगरेट), 60 पैकेट तम्बाकू और 11 हुक्के जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इन उत्पादों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जो कानूनन अपराध है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 154/2026 दर्ज कर COTPA एक्ट 2003 की धारा 07/20 में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह माल कहां से लाया गया और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाता था। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऐसे कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Hashtags: #Udaipur #PoliceAction #COTPAAct #TobaccoRaid #UdaipurPolice #BreakingNews #RajasthanNews #LakeCityNews
    1
    उदयपुर। शहर में बिना सचित्र चेतावनी वाले सिगरेट और तम्बाकू बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिगरेट, तम्बाकू और हुक्के बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी प्रतापनगर की टीम और डीएसटी ने ड्रग इंस्पेक्टर उदयपुर के सहयोग से आदर्श नगर ई-ब्लॉक, पायडा स्थित एक ठिकाने पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मुकेश पुत्र सुजानमल के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेट (कुल 65,200 सिगरेट), 60 पैकेट तम्बाकू और 11 हुक्के जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इन उत्पादों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जो कानूनन अपराध है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 154/2026 दर्ज कर COTPA एक्ट 2003 की धारा 07/20 में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह माल कहां से लाया गया और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाता था।
इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऐसे कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Hashtags:
#Udaipur #PoliceAction #COTPAAct #TobaccoRaid #UdaipurPolice #BreakingNews #RajasthanNews #LakeCityNews
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जय श्री भैंसाया गैर बावासी
    4
    जय श्री भैंसाया गैर बावासी
    user_केशुलाल गरासिया भैषाणा
    केशुलाल गरासिया भैषाणा
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    33 min ago
  • Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    1
    Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Doctor Rashmi, Chittorgarh•
    5 hrs ago
  • गोराना में मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, कक्षा 9 की बालिकाओं को मिली साइकिलें
    1
    गोराना में मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, कक्षा 9 की बालिकाओं को मिली साइकिलें
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    34 min ago
  • Post by Lucky sukhwal
    1
    Post by Lucky sukhwal
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    Priest चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वाना गांव में पिछले 5–7 दिनों से पैंथर की गतिविधियां देखी जा रही हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चने की फसल की कटाई कर रही महिलाओं को खेत के पास पैंथर दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं भयभीत होकर तुरंत वहां से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं और गांव में इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं खेत में चने की फसल की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान पास के खेत में अचानक पैंथर दिखाई दिया। पैंथर को देखकर महिलाएं घबरा गईं और अपनी जान बचाते हुए खेत से भागकर गांव पहुंचीं। इसके बाद ग्रामीणों में पैंथर को लेकर डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिभुवन मेनारिया ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज भीण्डर कैलाश मेनारिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सहायक वनपाल सुरेश मेनारिया और वनकर्मी राजेंद्र सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में उस स्थान का निरीक्षण किया जहां पैंथर का मूवमेंट देखा गया था। इसके बाद पैंथर को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया गया है। साथ ही वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों में अकेले नहीं जाने की सलाह दी है। इस दौरान मौके पर चंद्रप्रकाश मेनारिया, त्रिभुवन मेनारिया, चंपपेश मेनारिया, कैलाश उदावत, अर्पित मेनारिया, भावेश मेनारिया, रामचंद्र मेनारिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    उदयपुर जिले के वाना गांव में पिछले 5–7 दिनों से पैंथर की गतिविधियां देखी जा रही हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चने की फसल की कटाई कर रही महिलाओं को खेत के पास पैंथर दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं भयभीत होकर तुरंत वहां से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं और गांव में इसकी सूचना दी।
जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं खेत में चने की फसल की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान पास के खेत में अचानक पैंथर दिखाई दिया। पैंथर को देखकर महिलाएं घबरा गईं और अपनी जान बचाते हुए खेत से भागकर गांव पहुंचीं। इसके बाद ग्रामीणों में पैंथर को लेकर डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिभुवन मेनारिया ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज भीण्डर कैलाश मेनारिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सहायक वनपाल सुरेश मेनारिया और वनकर्मी राजेंद्र सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में उस स्थान का निरीक्षण किया जहां पैंथर का मूवमेंट देखा गया था। इसके बाद पैंथर को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया गया है। साथ ही वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों में अकेले नहीं जाने की सलाह दी है।
इस दौरान मौके पर चंद्रप्रकाश मेनारिया, त्रिभुवन मेनारिया, चंपपेश मेनारिया, कैलाश उदावत, अर्पित मेनारिया, भावेश मेनारिया, रामचंद्र मेनारिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.