Shuru
Apke Nagar Ki App…
21 Match is announced as Shri Mata Ji Nirmala Devi Day in New Jersey *9 मार्च 2026 को, न्यू मिलफर्ड, न्यू जर्सी (अमेरिका) के मेयर कार्यालय ने परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी के तेजस्वी, करुणामय और युगप्रवर्तक जीवन के सम्मान में एक औपचारिक घोषणा जारी की है।*इस राजकीय घोषणा के अनुसार *✨ 21 मार्च 2026 को “श्री माताजी निर्मला देवी दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। ✨* *उनकी 21 March 2026 , 103वीं जयंती के पावन अवसर के समीप यह घोषणा केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उस दिव्य जीवन की स्वीकृति है, जिसने स्वयं को मानवता की आध्यात्मिक मुक्ति के लिए समर्पित कर दिया।*
Bharat Bhushan
21 Match is announced as Shri Mata Ji Nirmala Devi Day in New Jersey *9 मार्च 2026 को, न्यू मिलफर्ड, न्यू जर्सी (अमेरिका) के मेयर कार्यालय ने परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी के तेजस्वी, करुणामय और युगप्रवर्तक जीवन के सम्मान में एक औपचारिक घोषणा जारी की है।*इस राजकीय घोषणा के अनुसार *✨ 21 मार्च 2026 को “श्री माताजी निर्मला देवी दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। ✨* *उनकी 21 March 2026 , 103वीं जयंती के पावन अवसर के समीप यह घोषणा केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उस दिव्य जीवन की स्वीकृति है, जिसने स्वयं को मानवता की आध्यात्मिक मुक्ति के लिए समर्पित कर दिया।*
More news from हरियाणा and nearby areas
- Haryana LIVE : सफीदों (जींद) में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल, 01 अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार🔗 #राजपुर_थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों के देहरादून आने की पुलिस को मिली थी जानकारी, 👉 पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर गुनियाल गांव के जंगल में 01 बदमाश को धर दबोचा, 👉 दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग, 👉 पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे की गई जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश हुआ घायल, पैर पर लगी गोली, 👉 घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार हेतु ले जाया गया अस्पताल, 👉 घटनास्थल पर अभियुक्त के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस हुए बरामद, 👮🏻♂️घटना की सूचना पर #एसएसपी_देहरादून द्वारा घटनास्थल का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी,1
- ईरान ने अमेरिका को हिलाकर रख दिया, 24 घंटे में दिया कभी ना भूलने वाला दर्द! ईरान ने गुड फ्राइडे को अमेरिकी सेना के कम से कम दो लड़ाकू विमानों और कई ड्रोन-मिसाइल गिराकर ब्लैक फ्राईडे बना दिया है. IRGC ने बताया कि उन्होंने F-15, A-10 जेट और MQ-9 ड्रोन सहित कई अमेरिकी एयरक्राफ्ट अपने एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम से नष्ट किए. अमेरिका के लिए गुड फ्राइडे एक ब्लैक डे में बदल गया. ईरानी सेना ने ऐलान किया कि उनकी एयर डिफेंस सेनाओं ने शुक्रवार को कम से कम दो लड़ाकू विमानों और पांच ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया. शनिवार को जारी एक बयान में इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने ईरान के कई प्रांतों में सफल इंटरसेप्शन की एक सीरीज के बारे में जानकारी दी. बयान के मुताबिक IRGC की एयरोस्पेस रक्षा सेना के लड़ाकू विमानों ने खोमीन और ज़ंजन के आसमान में दो क्रूज मिसाइलों का सफलतापूर्वक पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया. इसके अलावा इस्फहान के आसमान में दो MQ-9 हमलावर ड्रोन मार गिराए गए और बुशेहर के आसमान में एक हर्मेस ड्रोन नष्ट कर दिया. इसके अलावा ईरान ने F-35 गिराने का भी दावा किया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.1
- Post by अहसान अली लोजपा जिला अध्यक्ष स2
- शिमला में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप राठौर ने बजट सत्र में पारित हुए संकल्प और अमेरिका के साथ एफटीए (Free Trade Agreement) के तहत सेब पर आयात शुल्क घटाने से जुड़े प्रस्ताव पर चिंता जताई। राठौर ने कहा कि अमेरिका जीरो टैरिफ की मांग कर रहा है, जिससे हिमाचल की बागवानी पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रस्ताव का केंद्र सरकार पर असर होगा और बागवानों व किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। राठौर ने यह भी कहा कि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर को अपने राज्यों से ऐसे प्रस्ताव पारित करने चाहिए, जबकि पंजाब ने पहले ही प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अमेरिका के दबाव में नहीं आना चाहिए और किसान आयोग के गठन से किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही, हिमाचल कांग्रेस अनुशासन समिति के चैयरमैन के तौर पर राठौर ने पार्टी अनुशासन पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “कोई भी संगठन अनुशासन से चलता है और हर पार्टी का अपना संविधान होता है। मैं किसी के दबाव में काम नहीं करता और पार्टी के लिए जो उचित होगा वही करूंगा। जल्द ही अनुशासन समिति की बैठक करके इस विषय पर चर्चा की जाएगी।” राठौर ने चेतावनी दी कि किसी भी विधायक या पार्टी नेता का पार्टी कार्यों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर कोई पार्टी मंच के बाहर अपनी बात रखेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी जवाबदेही पार्टी के संविधान और हाईकमान के प्रति होगी और अनुशासन समिति को हल्के में नहीं लेना चाहिए।2
- देहरादून के देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां चुना भट्ठा इलाके में पुल के नीचे 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।1
- भानियावाला में जमीन विवाद के चलते सरकारी नर्स रितु प्रकाश और उनके पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जगदीश यादव, प्रभा यादव, निकेश यादव और निकिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर जानलेवा हमला करने और जमीन कब्जाने का आरोप है।1
- चेस्टर हिल घोटाले की हाई कोर्ट जज से जांच हो—भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री की चुप्पी क्यों?: रणधीर शर्मा भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार—मुख्यमंत्री की चुप्पी से उठे बड़े सवाल: रणधीर शर्मा एंकर। चेस्टर हिल घोटाले को लेकर भाजपा लगतार हमलावर है और सरकार पर भृष्टाचार के आरोप लगा रहे है। भाजपा मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता ओर विधायक रणधीर शर्मा ने कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और ईमानदारी का ढोंग कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। रणधीर शर्मा ने कहा कि सोलन के चेस्टर हिल भूमि प्रकरण ने प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार कार्यवाहक मुख्य सचिव को स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों का बचाव करना पड़ा, वह प्रदेश के इतिहास में अभूतपूर्व है। “जहां सफाई देने अधिकारी खुद सामने आएं और सरकार मौन रहे, वहां दाल में नहीं, पूरी दाल ही काली है,” उन्होंने तंज कसते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा प्रेस वार्ता में कई पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लेने से प्रदेश में सनसनी का माहौल बन गया है और आम जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को न केवल बचा रही है बल्कि उन्हें एक्सटेंशन देकर महत्वपूर्ण पदों पर बैठा रही है। रणधीर शर्मा ने कहा कि “मुख्यमंत्री कार्यालय आज फैसलों का केंद्र कम और ‘कमीशन कल्चर’ का अड्डा ज्यादा बन चुका है।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ठेकेदारों के भुगतान तक कथित कमीशन के आधार पर हो रहे हैं—“जिसकी ‘सेटिंग’ है उसका भुगतान, बाकी का इंतजार”—यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। बाईट। रणधीर शर्मा भाजपा विधायक एंट्री टैक्स पर सरकार घिरी, सदन को किया गुमराह रणधीर शर्मा ने एंट्री टैक्स के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक बात कही और उसी दिन जारी अधिसूचना में कुछ और लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि 5-सीटर वाहनों पर ₹100 एंट्री टैक्स लगाकर सरकार ने सीधे आम जनता की जेब पर हमला किया है।कहीं पुराने बढ़े हुए रेट वसूले गए कहीं नई अधिसूचना के अनुसार टैक्स लिया गया जनता और परिवहन क्षेत्र में भारी भ्रम और आक्रोश रहा उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला न केवल व्यापार, टैक्सी ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टर्स पर बोझ है बल्कि इससे महंगाई भी बढ़ेगी और पर्यटन उद्योग को भी नुकसान होगा। बाईट। रणधीर शर्मा भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पंचायती राज चुनाव टालने और उसमें धांधली करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को रोस्टर जारी होना था, लेकिन सरकार ने बैकडेट में अधिसूचना जारी कर उपायुक्तों को 5% तक बदलाव की शक्ति दे दी। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 243(D) और पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों का खुला उल्लंघन बताया। “यह 5% नहीं, पूरे रोस्टर के साथ छेड़छाड़ का रास्ता है—एक सीट बदली तो पूरी श्रृंखला बदल जाएगी,” उन्होंने कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ऐसा कानूनी विवाद पैदा करना चाहती है जिससे चुनाव टल जाएं, क्योंकि सरकार को अपनी हार का डर सता रहा है। बाईट। रणधीर शर्मा भाजपा विधायक1