logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिथुन हत्याकांड केस में आरोपियों के घरों पर चला बाबा का बुलडोजर निंदुरा बाराबंकी।थाना कुर्सी क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक मिथुन रावत की हत्या के मामले में प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपितों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चला दिया। तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर चार अस्थायी मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार महिगवां थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा निवासी छविनाथ रावत के 20 वर्षीय पुत्र मिथुन रावत की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह उसका शव दुर्री पुरवा गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। बदमाशों ने मिथुन का गला रेतकर और धारदार हथियार से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपितों ने पट्टेदारों की जमीन और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अस्थायी मकान बना रखे थे सोमवार को पीएसी बल और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तहसील प्रशासन की टीम नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय के नेतृत्व में दुर्री पुरवा गांव पहुंची। टीम अपने साथ बुलडोजर लेकर आई और अवैध रूप से बने मकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की गई है। सरकारी व पट्टे की भूमि पर बने चार अस्थायी मकानों को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पक्के मकान भी अवैध पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस हत्या के आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

13 hrs ago
user_Asheesh Kumar
Asheesh Kumar
Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
dd759d83-e48d-4efb-afb4-9a0f44350533

मिथुन हत्याकांड केस में आरोपियों के घरों पर चला बाबा का बुलडोजर निंदुरा बाराबंकी।थाना कुर्सी क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक मिथुन रावत की हत्या के मामले में प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपितों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चला दिया। तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर चार अस्थायी मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार महिगवां थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा निवासी छविनाथ रावत के 20 वर्षीय पुत्र मिथुन रावत की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह उसका शव दुर्री पुरवा गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। बदमाशों ने मिथुन का गला रेतकर और धारदार हथियार से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपितों ने पट्टेदारों की जमीन और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अस्थायी मकान बना रखे थे सोमवार को पीएसी बल और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तहसील प्रशासन की टीम नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय के नेतृत्व में दुर्री पुरवा गांव पहुंची। टीम अपने साथ बुलडोजर लेकर आई और अवैध रूप से बने मकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की गई है। सरकारी व पट्टे की भूमि पर बने चार अस्थायी मकानों को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पक्के मकान भी अवैध पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस हत्या के आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी खेत में बकरियां घुसने पर युवक पर जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ किया गया रेफर* बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*बाराबंकी खेत में बकरियां घुसने पर युवक पर जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ किया गया रेफर*
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था।
घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिनांक 09.03.2026 को अपर जिलाधिकारी बाराबंकी निरंकार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किये जाने तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी श्री हर्षित चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    दिनांक 09.03.2026 को अपर जिलाधिकारी बाराबंकी  निरंकार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किये जाने तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी श्री हर्षित चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी के निदूरा ब्लॉक के रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले के दौरान रामलीला का मंचन किया गया। इसमें नारद मोह, ताड़का वध, मारीच सभा और राम बारात जैसी प्रमुख लीलाओं का ग्रामीण कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को सजीव नाटक का अनुभव कराया। नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को आकर्षित किया। इस लीला में कामदेव पर विजय प्राप्त करने के बाद नारद को हुए अहंकार को श्री हरि विष्णु द्वारा एक नगर बसाकर दूर करने और उन्हें अहंकार से मुक्त करने का प्रसंग दर्शाया गया। रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले की राम बारात धूमधाम से निकाली गई। यह बारात रीवा सिवा चौराहे से होकर रीवा सिवा गांव और गौशापुर के सभी लोगों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई। पूजन के पश्चात भगवान श्रीराम की बारात में श्रीगणेश जी, भगवान भोलेनाथ और भगवान श्रीराम एवं उनके भाइयों के स्वरूप रथ पर विराजमान थे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बारात पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद राम जन्म की लीला और ताड़का वध का मंचन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त परिवार सहित भगवान श्रीराम की लीला देखने पहुंचे। मंचन में ऋषि विश्वामित्र राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांगने गए।
    1
    बाराबंकी के निदूरा ब्लॉक के रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले के दौरान रामलीला का मंचन किया गया। इसमें नारद मोह, ताड़का वध, मारीच सभा और राम बारात जैसी प्रमुख लीलाओं का ग्रामीण कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को सजीव नाटक का अनुभव कराया।
नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को आकर्षित किया। इस लीला में कामदेव पर विजय प्राप्त करने के बाद नारद को हुए अहंकार को श्री हरि विष्णु द्वारा एक नगर बसाकर दूर करने और उन्हें अहंकार से मुक्त करने का प्रसंग दर्शाया गया।
रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले की राम बारात धूमधाम से निकाली गई। यह बारात रीवा सिवा चौराहे से होकर रीवा सिवा गांव और गौशापुर के सभी लोगों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई। पूजन के पश्चात भगवान श्रीराम की बारात में श्रीगणेश जी, भगवान भोलेनाथ और भगवान श्रीराम एवं उनके भाइयों के स्वरूप रथ पर विराजमान थे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बारात पर पुष्प वर्षा की।
इसके बाद राम जन्म की लीला और ताड़का वध का मंचन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त परिवार सहित भगवान श्रीराम की लीला देखने पहुंचे। मंचन में ऋषि विश्वामित्र राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांगने गए।
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *हैडलाइन:* लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटे की हत्या *टैगलाइन:* मोहनलालगंज में सनसनी, 50 साल की महिला और दिव्यांग बेटे की हत्या *स्टंट लाइन:* जानिए कैसे हुई वारदात, क्या बोले पुलिस *हाई स्टेट:* लखनऊ पुलिस जांच में जुटी, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी #LucknowCrime #DoubleMurder
    1
    *हैडलाइन:* लखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटे की हत्या
*टैगलाइन:* मोहनलालगंज में सनसनी, 50 साल की महिला और दिव्यांग बेटे की हत्या
*स्टंट लाइन:* जानिए कैसे हुई वारदात, क्या बोले पुलिस
*हाई स्टेट:* लखनऊ पुलिस जांच में जुटी, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी #LucknowCrime #DoubleMurder
    user_लक्ष्मी देवी
    लक्ष्मी देवी
    Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    1
    Post by धर्मेन्द्र कसौधन
    user_धर्मेन्द्र कसौधन
    धर्मेन्द्र कसौधन
    Local News Reporter Fatehpur, Barabanki•
    10 hrs ago
  • त्रिलोकपुर बाराबंकी । मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन पतंग उड़ा रहा था कि तभी पतंग नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर कहासुनी होते हुए देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।
    1
    त्रिलोकपुर बाराबंकी । 
मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया।
मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन  पतंग उड़ा रहा था कि तभी  पतंग  नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर  कहासुनी होते हुए  देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल।
थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।
    user_Gulashn kumar "Monu "
    Gulashn kumar "Monu "
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशनफतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित इसरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में गमछे के सहारे लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। चौकी प्रभारी अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान दुघरा मजरे टांडा निजामअली निवासी बब्लू यादव (30) पुत्र राजकरन के रूप में हुई। परिवार को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे बच्चों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बब्लू यादव का अपनी पत्नी शुशीला से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद शुशीला नाराज होकर अपने मायके धन्नीपुरवा चली गई थीं। उसी दिन से बब्लू घर से निकल गया और रात भर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मृतक अपने पीछे दो पुत्र यश (10), हर्ष (8) और एक पुत्री आरुही (7) छोड़ गया है। बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि उन्हें अपने पिता के निधन की गंभीरता समझ नहीं आ रही है। गांव में भी इस घटना को लेकर दुख का माहौल है। चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशनफतेहपुर
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित इसरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में गमछे के सहारे लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। चौकी प्रभारी अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान दुघरा मजरे टांडा निजामअली निवासी बब्लू यादव (30) पुत्र राजकरन के रूप में हुई। परिवार को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे बच्चों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बब्लू यादव का अपनी पत्नी शुशीला से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद शुशीला नाराज होकर अपने मायके धन्नीपुरवा चली गई थीं। उसी दिन से बब्लू घर से निकल गया और रात भर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
मृतक अपने पीछे दो पुत्र यश (10), हर्ष (8) और एक पुत्री आरुही (7) छोड़ गया है। बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि उन्हें अपने पिता के निधन की गंभीरता समझ नहीं आ रही है। गांव में भी इस घटना को लेकर दुख का माहौल है।
चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.