Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुनासा/मूंदी राइडर के सम्मान में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी अपनी कुर्सी, सम्मान के साथ राइडर को बैठाया, पीछे सब जनप्रतिनिधि भी खड़े रहे। सांदीपनी विद्यालय में आयोजित सेवा संवाद कार्यक्रम का नजारा।
Shahrukh mansuri333
पुनासा/मूंदी राइडर के सम्मान में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी अपनी कुर्सी, सम्मान के साथ राइडर को बैठाया, पीछे सब जनप्रतिनिधि भी खड़े रहे। सांदीपनी विद्यालय में आयोजित सेवा संवाद कार्यक्रम का नजारा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खंडवा में तीन कृत्रिम विसर्जन कुंड भैरव का लोकार्पण महा पौर अमृता यादव ने विधायक कचन तनवे की उपस्थिती मे संपन्न गणेश विसर्जन की तैयारियों में जुटा नगर निगम, महापौर का औचक निरीक्षण प्राचीन जलाशयों के संरक्षण की पहल, महापौर ने परखी विसर्जन व्यवस्थाएं1
- इंदौर में अनंत चतुर्थी का पर्व परंपरागत आयोजन 100 वर्ष से भी अधिक समय से होता रहा है इंदौर में अनंत चतुर्दशी का पर्व और झांकियों का परंपरागत आयोजन 100 साल से भी अधिक समय से होता आ रहा है। मालवा क्षेत्र की इस ऐतिहासिक परंपरा को देखने के लिए मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी लोग इंदौर पहुंचते हैं। हर साल की तरह इस बार भी झांकियों और अखाड़ों का कारवां शहर के अलग-अलग स्थानों से निकलकर राजवाड़ा पहुंच रहा है। इंदौर की ऐतिहासिक झांकियां अपने-अपने स्थानों से निकलकर निर्धारित मार्ग से होते हुए राजवाड़ा पहुंचती हैं। रास्ते में कई स्थानों पर मंच बनाकर झांकियों और अखाड़ों का स्वागत किया जाता है। यहां कलाकारों और प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जाता है। इस पूरे आयोजन में किन्नर समाज की भी विशेष भूमिका रही है। नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नर समाज द्वारा पिछले 103 वर्षों से झांकियों और अखाड़ों के स्वागत एवं सम्मान के लिए मंच लगाया जाता है। यहां हर साल झांकियों और अखाड़ों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। नंदलालपुरा गादी की महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, बहुचर नंद गिरी महामंडलेश्वर, सोना मंगला नंद गिरी महामंडलेश्वर सहित किन्नर समाज की ओर से झांकियों और अखाड़ों का स्वागत किया जाता है इस दौरान पायल गुरु, शिमला गुरु, झूमर गुरु, गोल्डन गुरु और पूजा गुरु सहित किन्नर समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहते हैं। इंदौर की यह ऐतिहासिक परंपरा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण है। झांकियों और अखाड़ों के स्वागत के दौरान शहर में उत्सव और श्रद्धा का अलग ही माहौल देखने को मिलता है।4
- ग्रीन अडानी कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप, 50 लाख रुपए लेकर पहुंचा था फरियादी ग्रीन अडानी कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप, 50 लाख रुपए लेकर पहुंचा था फरियादी इंदौर में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है एमजी रोड थाना क्षेत्र में झाबुआ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपियों ने ग्रीन अडानी कंपनी में निवेश के नाम पर उससे संपर्क किया और एक करोड़ रुपए निवेश करने पर रकम दोगुनी कर वापस देने का झांसा दिया आरोपियों के झांसे में आकर फरियादी 50 लाख रुपए लेकर झाबुआ से इंदौर पहुंचा और आरोपियों को रकम सौंप दी दरअसल, झाबुआ निवासी फरियादी के मुताबिक कुछ लोगों ने उससे ग्रीन अडानी कंपनी में निवेश के नाम पर संपर्क किया था आरोपियों ने उसे बताया कि अगर वह कंपनी में एक करोड़ रुपए निवेश करता है तो उसकी रकम दोगुनी होकर वापस मिलेगी इसके बाद फरियादी आरोपियों के झांसे में आ गया और 50 लाख रुपए लेकर इंदौर पहुंचा, जहां उसने आरोपियों को रकम सौंप दी ,मामले की शिकायत मिलने के बाद एमजी रोड थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें रुपयों के लेनदेन का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हैमामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है1
- इंदौर के गुलज़ार कॉलोनी नूरी कॉलोनी में दबंगों ने किया आम रास्ता बंद रहवासियों को काफी परेशानी दरअसल गुलज़ार कॉलोनी ओर नूरी कॉलोनी को जोड़ने वाले रस्ते में एक सरकारी जमीन हे जिससे कॉलोनी के लोग आम रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हे उस पर पास ही रहने वाले ने कब्जे की नियत से बंद कर दिया हे इस वजह से कॉलोनी के लोग रेलवे लाइन क्रॉस कर के आते हे जिसकी वजह से आज एक महिला जो कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी रेलवे पटरी से आते वक्त ट्रेन से टकरा गई ओर उसकी मृत्यु हो गई अगर ये रास्ता चालू होता तो उस महिला को अपनी जान से ना जाना पड़ता इस घटना से कॉलोनी के लोगों में काफी आक्रोश हे ओर वो चाहते हे के प्रशासन इस ओर ध्यान दे नहीं तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतर कर प्रशासन को जगाना पड़ेगा आज एक मौत हुई हे कल उनके परिवार के साथ भी ये घटन हो सकती हे बच्चे ही स्कूल जाने में परेशान होते हे क्षेत्रीय पार्षद को भी रहवासी घेरा ओर अपनी समस्या बताई सादिक खान भी यही चाहते हे के ये रास्ता खुले लेकिन उन दबंगों के कारण कुछ कर रही पा रहे हे इस मामले में प्रशासन को ध्यान देना बहुत जरूरी हे Indore TV news 24x71
- आनंद चौदस की झांकी में अखाड़े का प्रदर्शन बहुत ही शानदार है1
- महू तहसील के सबसे बड़े गांव दतोदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामला सामने आया है। दतोदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले 5 वर्षों से प्राचार्य का पद रिक्त है। यह विद्यालय एक संकुल की जिम्मेदारी भी निभा रहा है, ऐसे में लंबे समय से प्राचार्य की नियुक्ति नहीं होने के कारण विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों पर असर पड़ने की बात सामने आ रही है। प्राचार्य की नियुक्ति की मांग को लेकर (ACS) आदिवासी छात्र संगठन एवं (abvp)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उपप्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है। छात्र संगठनों ने मांग की है कि सरकार एवं शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दतोदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जल्द से जल्द स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति करें, ताकि विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संचालन बेहतर तरीके से हो सके। महू तहसील के सबसे बड़े गांव दतोदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामला सामने आया है। दतोदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले 5 वर्षों से प्राचार्य का पद रिक्त है। यह विद्यालय एक संकुल की जिम्मेदारी भी निभा रहा है, ऐसे में लंबे समय से प्राचार्य की नियुक्ति नहीं होने के कारण विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों पर असर पड़ने की बात सामने आ रही है। प्राचार्य की नियुक्ति की मांग को लेकर (ACS) आदिवासी छात्र संगठन एवं (abvp)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उपप्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है। छात्र संगठनों ने मांग की है कि सरकार एवं शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दतोदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जल्द से जल्द स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति करें, ताकि विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संचालन बेहतर तरीके से हो सके।1
- #जस्टिस एंड पीस के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटमचुनाव आयोग पर सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग राहुल गांधी ने फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों से गरमाई सियासत तीन English Titles Rahul Gandhi Renews Vote Theft Allegations CEC Gyanesh Kumar Faces Resignation Demand Election Commission Under Scrutiny After 14 Objections YouTube Description | ANT ALL INDIA NEWS NETWORK चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर देश में नई बहस छिड़ गई है। राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी के आरोप दोहराए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों की 10 महीनों में 14 आपत्तियों का खुलासा हुआ है। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठी है। देखिए पूरी रिपोर्ट। मोबाइल नम्बर 9424550560 ई मेल Junedjavedare@gmail.c1
- आनंद चौदस की झांकी चमन बाग चौराहा से निकलते हुए बहुत ही बढ़िया जाकर कर रही है1
- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित हरदा/टिमरनी- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टिमरनी में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रभाव जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय के भैया-बहनों सहित कुल 311 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। निर्धारित समय प्रातः 11 बजे सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र उपाध्याय, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव आनंद मुजुमदार रहे। विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक भुस्कुटे उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता श्री गुरुदेव बिल्लौरे, वरिष्ठ पत्रकार थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संजय अग्रवाल ने प्रस्तुत करते हुए वंदे मातरम् के महत्व, राष्ट्रभाव एवं मातृभूमि के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात ठीक प्रातः 11 बजे 311 प्रतिभागियों ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत हो गया। मुख्य वक्ता गुरुदेव बिल्लौरे ने अपने संबोधन में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण की भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। विशेष अतिथि डॉ. विवेक भुस्कुटे, अध्यक्ष, विद्यालय शिक्षा समिति ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए वंदे मातरम् के महत्व तथा राष्ट्रभाव जागरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित भैया-बहनों एवं नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र उपाध्याय ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन तथा नई पीढ़ी में संस्कार एवं राष्ट्रभाव विकसित करने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि श्री आनंद मुजुमदार ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ दीदी सीमा सोनी ने किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य बसंत पटेल ने सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, आचार्य परिवार एवं भैया-बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभाव एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ।4