logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय न्यूज एजेंसी का पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम संपन्न, कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि एवं सदस्यों का हुआ सम्मान गोरखपुर। भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) के पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम का सफल आयोजन आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद भारतीय न्यूज एजेंसी के सदस्यों को संगठन के आईडी कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सदस्यता विस्तार अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया गया। उदय रत्न सम्मान से जावेद खान, अंशुल वर्मा, वर्षा रावत एवं मोहम्मद साकिब को सम्मानित किया गया। प्रेरणा रत्न सम्मान से जावेद खान एवं अंशुल वर्मा को सम्मानित किया गया, जबकि उत्कृष्ट रत्न सम्मान से जावेद खान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में संरक्षक रत्नाकर सिंह, विधिक सलाहकार अधिवक्ता पूजा गुप्ता, शिक्षा सलाहकार शंखधर शुक्ला, चिकित्सा सलाहकार डॉ. आर. के. सिंह, गुरुजी डॉ. सौरभ पाण्डेय, ट्रस्टी सलोनी रावत तथा राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलजीत कौर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय न्यूज एजेंसी पत्रकारों और समाज के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगी। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद, सहयोग एवं विश्वास स्थापित करना है। एक सशक्त लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र, सुरक्षित एवं जिम्मेदार पत्रकारिता आवश्यक है, इसी विचार को लेकर पत्रकारों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी संगठन से सलाहकार एवं सदस्य के रूप में जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। संगठन का प्रमुख उद्देश्य देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए जनसमर्थन तैयार करना है, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। साथ ही संगठन सभी सदस्यों के लिए स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा, 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों के लिए पेंशन योजना, शिक्षा में विशेष छूट, चिकित्सा सेवाओं में रियायत, लैब टेस्ट पर छूट तथा अन्य जनकल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। भारतीय न्यूज एजेंसी ने आगामी एक वर्ष के लिए व्यापक लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रत्येक जिले में गठित होने वाली कार्यकारिणी के माध्यम से कम से कम 100 विद्यालयों, अस्पतालों, ब्लड बैंकों, पैथोलॉजी लैब्स एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों से संपर्क स्थापित कर सदस्य सुविधाओं एवं जनहितकारी योजनाओं का विस्तार करने का संकल्प लिया है। संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारिता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक सदस्य को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग, खेलकूद एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देना है। भारतीय न्यूज एजेंसी की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि स्वतंत्र पत्रकार एवं संगठन के सदस्य अपने समाचार सीधे भारतीय न्यूज एजेंसी के न्यूज पोर्टल के माध्यम से प्रकाशित कर सकेंगे। इससे स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों को व्यापक मंच मिलेगा तथा निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता को नई मजबूती प्राप्त होगी। अंत में भारतीय न्यूज एजेंसी ने सभी पत्रकारों, समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों से इस जनहित अभियान का हिस्सा बनने तथा संगठन के साथ जुड़कर समाज और पत्रकारिता के सशक्त भविष्य के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की।

8 hrs ago
user_Jai Singh
Jai Singh
Court reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
8 hrs ago
ad92387a-09b4-44f9-b32b-9b7bc7c8b3d8

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: जंतर-मंतर पर अभद्रता करने वाले बच्चों को सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य... #narandermodi #narendramodi_primeminister
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: जंतर-मंतर पर अभद्रता करने वाले बच्चों को सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य...

#narandermodi #narendramodi_primeminister
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • गोरखपुर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला | CM योगी के गृह जनपद में अपराध पर उठे सवाल | Rajesh Tiwari
    1
    गोरखपुर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला | CM योगी के गृह जनपद में अपराध पर उठे सवाल | Rajesh Tiwari
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता बस्ती में हुई शुरू गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को बस्ती में शुभारंभ हो गया। मिनी पुलिस लाइन स्थित अलार्म एफिशिएंसी रेस ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में SP डॉ. यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी अपनी निशानेबाजी और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी रायफल, रिवॉल्वर और पिस्तौल शूटिंग के अलावा अलार्म एफिशिएंसी रेस में भी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 3 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे पुलिस लाइन, बस्ती में होगा। समापन समारोह में DIG बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। वे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में ASP श्यामकांत, CO कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, CO पुलिस लाइन कुलदीप सिंह यादव, RI ब्रजेश कुमार पटेल, नेशनल शूटर मुकीम सिद्दीकी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता बस्ती में हुई शुरू
गोरखपुर जोन की 51वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को बस्ती में शुभारंभ हो गया। मिनी पुलिस लाइन स्थित अलार्म एफिशिएंसी रेस ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में SP डॉ. यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी अपनी निशानेबाजी और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी रायफल, रिवॉल्वर और पिस्तौल शूटिंग के अलावा अलार्म एफिशिएंसी रेस में भी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 3 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे पुलिस लाइन, बस्ती में होगा। समापन समारोह में DIG बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। वे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान करेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में ASP श्यामकांत, CO कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, CO पुलिस लाइन कुलदीप सिंह यादव, RI ब्रजेश कुमार पटेल, नेशनल शूटर मुकीम सिद्दीकी सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पीड़ित पहुंचा SSP कार्यालय लगाया न्याय की गुहार। गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाले गीडा थाना क्षेत्र के खरेला ग्राम सभा में दबंगों ने किया मारपीट, पीड़ित की पुत्री के साथ किया छेड़खानी FIR दर्ज लेकिन पीड़ित को न्याय की उम्मीद। पहुंचा SSP कार्यालय सुनाई अपनी पीड़ा डर की वजह से घर से बाहर पूरा परिवार।
    1
    जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पीड़ित पहुंचा SSP कार्यालय लगाया न्याय की गुहार।
गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाले गीडा थाना क्षेत्र के खरेला ग्राम सभा में दबंगों ने किया मारपीट, पीड़ित की पुत्री के साथ किया छेड़खानी FIR दर्ज लेकिन पीड़ित को न्याय की उम्मीद। पहुंचा SSP कार्यालय सुनाई अपनी पीड़ा डर की वजह से घर से बाहर पूरा परिवार।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Teacher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr
    1
    तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr

तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr
    user_Harsh Maurya
    Harsh Maurya
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोरखपुर न्यू इंडिया एश्योरेंस में 'नो प्रीमियम डे' का ऐलान | क्लेम अधिकारी के तबादले की मांग
    1
    गोरखपुर न्यू इंडिया एश्योरेंस में 'नो प्रीमियम डे' का ऐलान | क्लेम अधिकारी के तबादले की मांग
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो का आरोपी फरार, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागने का आरोप,सभी बैरकों की गिनती शुरू गोरखपुर जिला कारागार से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी के कथित रूप से पेड़ के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार होने का मामला सामने आया है।घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है,जबकि जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच कर रहा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार से एक बंदी के फरार होने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी कथित रूप से जेल परिसर में मौजूद एक पेड़ के सहारे दीवार पार कर फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन को 18 जुलाई को एक युवती से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जेल में अचानक विपिन के लापता होने की सूचना फैली।इसके बाद बंदी रक्षकों के साथ ही जेल प्रशासन भी सक्रिय हो गया।सभी बैरकों के बंदियों को बाहर निकालकर गिनती शुरू कराई गई।लेकिन विपिन का कहीं पता नहीं चल पाया है।शाहपुर पुलिस भी बंदी की तलाश में जुट गई है।इस मामले में बांसगांव थाने की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। हालांकि जेल में अभी गिनती चल रही है। जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
    1
    गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो का आरोपी फरार, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागने का आरोप,सभी बैरकों की गिनती शुरू
गोरखपुर जिला कारागार से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी के कथित रूप से पेड़ के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार होने का मामला सामने आया है।घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है,जबकि जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला कारागार से एक बंदी के फरार होने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी कथित रूप से जेल परिसर में मौजूद एक पेड़ के सहारे दीवार पार कर फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन को 18 जुलाई को एक युवती से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जेल में अचानक विपिन के लापता होने की सूचना फैली।इसके बाद बंदी रक्षकों के साथ ही जेल प्रशासन भी सक्रिय हो गया।सभी बैरकों के बंदियों को बाहर निकालकर गिनती शुरू कराई गई।लेकिन विपिन का कहीं पता नहीं चल पाया है।शाहपुर पुलिस भी बंदी की तलाश में जुट गई है।इस मामले में बांसगांव थाने की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। हालांकि जेल में अभी गिनती चल रही है। जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.