logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*फौजी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूटः* *जालौन में कमरे मे बंदकर जेवरात और नकदी ले कर चोर फरार* *फौजी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूटः* *जालौन में कमरे मे बंदकर जेवरात और नकदी ले कर चोर फरार* स्थान- जालौन लगभग 10 बदमाश घर के पीछे सीढ़ी लगाकर अंदर घुस आए। बदमाशों ने फौजी की पत्नी पिंकी, बेटी ज्योति और बेटे समीर को लोहे की रॉड से पीटते हुए तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। तीनों को कमरे में बंद कर आरोपी घर में आराम से चोरी कर फरार हो गए। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के श्री हरी होटल के पास मवई रोड का है। अलमारी की चाबियां छीनकर की लूट! पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाशों ने अलमारी की चाबियां छीन लीं और पूरे घर को खंगाल डाला। आरोपी करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और पूरा सिस्टम भी उखाड़कर साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके! विरोध करने पर मारपीट पिंकी ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला किया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। परिवार को बंधक बनाने के बाद आरोपी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते रहे। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र, चौकी प्रभारी अनिल कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला डकैती का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। *प्रीती शर्मा* बाइट:- पिंकी यादव--पीड़िता

6 hrs ago
user_News 22 India
News 22 India
TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
6 hrs ago

*फौजी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूटः* *जालौन में कमरे मे बंदकर जेवरात और नकदी ले कर चोर फरार* *फौजी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूटः* *जालौन में कमरे मे बंदकर जेवरात और नकदी ले कर चोर फरार* स्थान- जालौन लगभग 10 बदमाश घर के पीछे सीढ़ी लगाकर अंदर घुस आए। बदमाशों ने फौजी की पत्नी पिंकी, बेटी ज्योति और बेटे समीर को लोहे की रॉड से पीटते हुए तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। तीनों को कमरे में बंद कर आरोपी घर में आराम से चोरी कर फरार हो गए। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के श्री हरी होटल के पास मवई रोड का है। अलमारी की चाबियां छीनकर की लूट! पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाशों ने अलमारी की चाबियां छीन लीं और पूरे घर को खंगाल डाला। आरोपी करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और पूरा सिस्टम भी उखाड़कर साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके! विरोध करने पर मारपीट पिंकी ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला किया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। परिवार को बंधक बनाने के बाद आरोपी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते रहे। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र, चौकी प्रभारी अनिल कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला डकैती का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। *प्रीती शर्मा* बाइट:- पिंकी यादव--पीड़िता

More news from दिल्ली and nearby areas
  • Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    1
    Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    9 hrs ago
  • रहता था। वह खुद को जंगल का सबसे बड़ा राजा मानता था। एक दिन उसकी मुलाकात एक बहादुर जंगली सूअर से हुई। सूअर के दाँत तेज थे और वह किसी से डरता
    1
    रहता था। वह खुद को जंगल का सबसे बड़ा राजा मानता था। एक दिन उसकी मुलाकात एक बहादुर जंगली सूअर से हुई। सूअर के दाँत तेज थे और वह किसी से डरता
    user_Subhash Chand
    Subhash Chand
    गांधी नगर, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    9 hrs ago
  • EX-मुस्लिम सलीम की पर जानलेवा हमला,गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मौत से लड़ रहे है,एक्स मुस्लिम सलीम के साथियों ने बताया कट्टरपंथी सोच के लोगो द्वारा हुआ है हमला
    1
    EX-मुस्लिम सलीम की पर जानलेवा हमला,गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मौत से लड़ रहे है,एक्स मुस्लिम सलीम के साथियों ने बताया कट्टरपंथी सोच के लोगो द्वारा हुआ है हमला
    user_ख़बर का सच
    ख़बर का सच
    पत्रकारिता Seelam Pur, North East Delhi•
    11 hrs ago
  • मेरा पता अशोक विहार लोनी पानी की टंकी हड्डी फैक्ट्री के पास
    1
    मेरा पता अशोक विहार लोनी पानी की टंकी हड्डी फैक्ट्री के पास
    user_Faizan saifi
    Faizan saifi
    Shopfitter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • bahut hi samasya pidit Parivar ki niche Pani bhara hua gandgi machhar Ho Rahi Hai Kai prakar ki bimariyan banti hai aise Pani mein Se pure gaon ka Pani aata hai kripya yahi nivedan hai prashasan se is Pani ko saaf karvaya jaaye dhanyvad 🙏
    1
    bahut hi samasya pidit Parivar ki niche Pani bhara hua gandgi machhar Ho Rahi Hai Kai prakar ki bimariyan banti hai aise Pani mein Se pure gaon ka Pani aata hai kripya yahi nivedan hai prashasan se is Pani ko saaf karvaya jaaye dhanyvad 🙏
    user_Shyam Nishad
    Shyam Nishad
    सिविल लाइन्स, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
  • Post by Ikram khalifa
    3
    Post by Ikram khalifa
    user_Ikram khalifa
    Ikram khalifa
    सिविल लाइन्स, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
  • *अनूपशहर में दर्जन भर बंदरों की रहस्यमयी मौत पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामाः पोस्टमॉर्टम में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, विसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा* अनूपशहर, क्षेत्र में सुनाई गांव के निकट बुलंदशहर रोड पर खेत में करीब एक दर्जन बंदरों के शव मिलने से इलाके में रोष फैल गया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बंदरों के मौत की सूचना मिलते ही तहसीलदार अनूपशहर,पुलिस, वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने समझा बुझाकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। प्रारंभिक जांच में बंदरों के किसी जहरीले पदार्थ खाने का शक जताया जा रहा है। शवों के पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा फोरेंसिक जांच के लिए गाजियाबाद भेज दिया गया। घटना की जानकारी तब हुई जब एक ग्रामीण ने रोड किनारे एक बंदर का शव देखा और उसे वहीं दफना दिया। लेकिन जब आसपास और शव नजर आए तो ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। शव अलग-अलग जगहों पर बिखरे मिले, जिन्हें सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकत्र किया। कुल संख्या करीब 12 बताई जा रही है। हिंदू संगठनों का कहना था कि यह साजिश हो सकती है, जिस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि पूरी जांच होगी। तहसीलदार अनूपशहर संजय सिंह ने बताया, 'मामला संज्ञान में आया। टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। डॉक्टरों ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले लिए। रिपोर्ट आने पर ही जहर या अन्य कारण स्पष्ट होगा। शांति व्यवस्था बनी हुई है। वन दरोगा रोहन ने कहा, 'सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। पूरे मामले की जानकारी ली गई। आगे कार्रवाई जारी रहेगी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर शांति है। पशुपालन विभाग ने दो शव पोस्टमॉर्टम के लिए लिए हैं। बाकी बंदरों के शवों का विधिवत अंतिम संस्कार किया जाएगा। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नगेंद्र ने खुलासा किया,प्रथम दृष्टया 'पोस्टमॉर्टम में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की संभावना नजर आ रही। विसरा सुरक्षित रख फोरेंसिक लैब को जांच के लिये भेजा जा रहा। पूरी रिपोर्ट जल्द आएगी।'इलाके में बंदरों की मौजूदगी आम है। हिंदू मान्यताओं के चलते यह मामला संवेदनशील हो गया है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
    1
    *अनूपशहर में दर्जन भर बंदरों की रहस्यमयी मौत पर हिंदू संगठनों ने किया  हंगामाः पोस्टमॉर्टम में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, विसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा* 
अनूपशहर, 
क्षेत्र में  सुनाई गांव के निकट बुलंदशहर रोड पर खेत में करीब एक दर्जन बंदरों के शव मिलने से इलाके में रोष फैल गया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बंदरों के मौत की सूचना मिलते ही तहसीलदार अनूपशहर,पुलिस, वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने समझा बुझाकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। प्रारंभिक जांच में बंदरों के किसी जहरीले पदार्थ खाने का शक जताया जा रहा है। शवों के पोस्टमॉर्टम के बाद  विसरा फोरेंसिक जांच के लिए गाजियाबाद भेज दिया गया। घटना की जानकारी तब हुई जब एक ग्रामीण ने रोड किनारे एक बंदर का शव देखा और उसे वहीं दफना दिया। लेकिन जब आसपास और शव नजर आए तो ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। शव अलग-अलग जगहों पर बिखरे मिले, जिन्हें सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकत्र किया। कुल संख्या करीब 12 बताई जा रही है। हिंदू संगठनों का कहना था कि यह साजिश हो सकती है, जिस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि पूरी जांच होगी। तहसीलदार अनूपशहर संजय सिंह ने बताया, 'मामला संज्ञान में आया। टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। डॉक्टरों ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले लिए। रिपोर्ट आने पर ही जहर या अन्य कारण स्पष्ट होगा। शांति व्यवस्था बनी हुई है।
वन दरोगा रोहन ने कहा, 'सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। पूरे मामले की जानकारी ली गई। आगे कार्रवाई जारी रहेगी।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने  बताया कि मौके पर शांति है। पशुपालन विभाग ने दो शव पोस्टमॉर्टम के लिए लिए हैं। बाकी बंदरों के शवों का विधिवत अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नगेंद्र ने खुलासा किया,प्रथम दृष्टया 'पोस्टमॉर्टम में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की संभावना नजर आ रही। विसरा सुरक्षित रख फोरेंसिक लैब को जांच के लिये भेजा जा रहा। पूरी रिपोर्ट जल्द आएगी।'इलाके में बंदरों की मौजूदगी आम है। हिंदू मान्यताओं के चलते यह मामला संवेदनशील हो गया है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
    user_News 22 India
    News 22 India
    TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति दिल्ली पुलिस उत्तर-पश्चिम जिला दिनांक: 28.02.2026 *“थाना केशव पुरम के स्टाफ द्वारा एक शातिर स्नैचर सह चोर गिरफ्तार”*  थाना केशव पुरम के स्नैचिंग मामले का सफलतापूर्वक खुलासा।  अपराध में प्रयुक्त एक चोरी की स्कूटी एवं स्नैच किया गया मोबाइल फोन बरामद।  आरोपी विकास गंगवार 17 मामलों में पूर्व से संलिप्त एक आदतन एवं सक्रिय अपराधी पाया गया, जो चोरी, घर में चोरी, स्नैचिंग एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है।  आरोपी ने नशे (ड्रग्स व शराब) की लत को पूरा करने हेतु आसान पैसे कमाने के लिए उक्त अपराध किए।  आरोपी थाना अशोक विहार का बी.सी. (Bad Character) है। एक शातिर स्नैचर सह चोर विकास गंगवार पुत्र टिंकू गंगवार, निवासी झुग्गी नं. 118/106, वजीरपुर गांव, अशोक विहार, दिल्ली, आयु 27 वर्ष, की गिरफ्तारी के साथ एक स्नैचिंग के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। उसके कब्जे से स्नैच किया गया मोबाइल फोन तथा अपराध में प्रयुक्त एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी विकास गंगवार एक आदतन एवं सक्रिय अपराधी पाया गया, जो पूर्व में चोरी, घर में चोरी, स्नैचिंग एवं आर्म्स एक्ट के कुल 17 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे (ड्रग्स व शराब) की लत को पूरा करने के लिए आसान पैसा कमाने हेतु उक्त अपराध करता था। *संक्षिप्त तथ्य एवं घटना विवरण:* दिनांक 26.02.2026 को शिकायतकर्ता मुकेश पुत्र श्री राधे श्याम, निवासी मकान नं. 326, कुम्हार वाली गली, गांव रामपुरा, दिल्ली, आयु लगभग 21 वर्ष, ने बताया कि वह प्लॉट नं. C-35/3, सिलिकॉन स्टिकर, लॉरेंस रोड, केशव पुरम, दिल्ली में कार्यरत है। दिनांक 26.02.2026 को लगभग 09:30 बजे, जब वह अपने कार्यस्थल की ओर जा रहा था और एसडीएम कार्यालय, माजरा, रामपुरा, दिल्ली के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात युवक सफेद रंग की स्कूटी पर पीछे से तेज गति से आया। उक्त व्यक्ति ने अचानक उसके हाथ से उसका मोबाइल फोन, जिसमें कवर के अंदर ₹4,000/- रखे हुए थे, छीन लिया और रिंग रोड की ओर फरार हो गया। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर *थाना केशव पुरम में दिनांक 26.02.2026 को एफआईआर नं. 51/26 धारा 304(2) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। *टीम एवं जांच:* अपराध की गंभीरता एवं प्रकृति को देखते हुए थाना केशव पुरम के SHO इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई सुखबीर, एचसी लक्ष्मीकांत, एचसी संजीव, एचसी राकेश एवं एचसी हरि सिंह शामिल थे। यह टीम एसीपी/अशोक विहार श्री आकाश रावत के निकट पर्यवेक्षण में कार्यरत रही। टीम को आरोपियों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपी की गतिविधियों का सुराग विकसित किया गया, जिसका सावधानीपूर्वक अनुसरण किया गया। निगरानी के दौरान शंकर चौक, केशव पुरम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति उसी प्रकार की स्कूटी पर सवार देखा गया। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वह भागने लगा, किन्तु टीम ने उसे घेराबंदी कर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्नैच किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ तथा उसके द्वारा चलाई जा रही स्कूटी ई-एफआईआर नं. 003274 धारा 305 (b) के तहत थाना थाना सराय रोहिल्ला से चोरी की पाई गई। सतत पूछताछ के दौरान आरोपी ने वर्तमान स्नैचिंग मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी Vikas Gangwar पूर्व में 17 आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है। उसने खुलासा किया कि वह अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए ऐसे अपराध करता था। अन्य आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच जारी है। *आरोपी का विवरण:* 1. विकास गंगवार पुत्र टिंकू गंगवार, निवासी झुग्गी नं. 118/106, वजीरपुर गांव, अशोक विहार, दिल्ली, आयु 27 वर्ष। पूर्व संलिप्तता: चोरी, घर में चोरी, स्नैचिंग एवं आर्म्स एक्ट के 17 मामले। थाना अशोक विहार का बी.सी.। * *बरामदगी* : 1. स्नैच किया गया मोबाइल फोन। 2. अपराध में प्रयुक्त 01 चोरी की स्कूटी। * *सुलझाए गए मामले:* 1. एफआईआर नं. 51/26 धारा 304(2) बीएनएस, थाना केशव पुरम। 2. ई-एफआईआर नं. 003274 धारा 305 (b), थाना सराय रोहिल्ला। *(भीष्म सिंह) आईपीएस* *अतिरिक्त आयुक्त पुलिस* *उत्तर-पश्चिम जिला, दिल्ली* Reported by Ajay Chadha Asian Media News Delhi Mob. 8700250296
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
दिल्ली पुलिस
उत्तर-पश्चिम जिला
दिनांक: 28.02.2026
*“थाना केशव पुरम के स्टाफ द्वारा एक शातिर स्नैचर सह चोर गिरफ्तार”*
 थाना केशव पुरम के स्नैचिंग मामले का सफलतापूर्वक खुलासा।
 अपराध में प्रयुक्त एक चोरी की स्कूटी एवं स्नैच किया गया मोबाइल फोन बरामद।
 आरोपी विकास गंगवार 17 मामलों में पूर्व से संलिप्त एक आदतन एवं सक्रिय अपराधी पाया गया, जो चोरी, घर में चोरी, स्नैचिंग एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है।
 आरोपी ने नशे (ड्रग्स व शराब) की लत को पूरा करने हेतु आसान पैसे कमाने के लिए उक्त अपराध किए।
 आरोपी थाना अशोक विहार का बी.सी. (Bad Character) है।
एक शातिर स्नैचर सह चोर विकास गंगवार पुत्र टिंकू गंगवार, निवासी झुग्गी नं. 118/106, वजीरपुर गांव, अशोक विहार, दिल्ली, आयु 27 वर्ष, की गिरफ्तारी के साथ एक स्नैचिंग के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। उसके कब्जे से स्नैच किया गया मोबाइल फोन तथा अपराध में प्रयुक्त एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई है।
आरोपी विकास गंगवार एक आदतन एवं सक्रिय अपराधी पाया गया, जो पूर्व में चोरी, घर में चोरी, स्नैचिंग एवं आर्म्स एक्ट के कुल 17 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे (ड्रग्स व शराब) की लत को पूरा करने के लिए आसान पैसा कमाने हेतु उक्त अपराध करता था।
*संक्षिप्त तथ्य एवं घटना विवरण:*
दिनांक 26.02.2026 को शिकायतकर्ता मुकेश पुत्र श्री राधे श्याम, निवासी मकान नं. 326, कुम्हार वाली गली, गांव रामपुरा, दिल्ली, आयु लगभग 21 वर्ष, ने बताया कि वह प्लॉट नं. C-35/3, सिलिकॉन स्टिकर, लॉरेंस रोड, केशव पुरम, दिल्ली में कार्यरत है। दिनांक 26.02.2026 को लगभग 09:30 बजे, जब वह अपने कार्यस्थल की ओर जा रहा था और एसडीएम कार्यालय, माजरा, रामपुरा, दिल्ली के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात युवक सफेद रंग की स्कूटी पर पीछे से तेज गति से आया। उक्त व्यक्ति ने अचानक उसके हाथ से उसका मोबाइल फोन, जिसमें कवर के अंदर ₹4,000/- रखे हुए थे, छीन लिया और रिंग रोड की ओर फरार हो गया।
शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर *थाना केशव पुरम में दिनांक 26.02.2026 को एफआईआर नं. 51/26 धारा 304(2) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
*टीम एवं जांच:*
अपराध की गंभीरता एवं प्रकृति को देखते हुए थाना केशव पुरम के SHO इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई सुखबीर, एचसी लक्ष्मीकांत, एचसी संजीव, एचसी राकेश एवं एचसी हरि सिंह शामिल थे। यह टीम एसीपी/अशोक विहार श्री आकाश रावत के निकट पर्यवेक्षण में कार्यरत रही। टीम को आरोपियों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपी की गतिविधियों का सुराग विकसित किया गया, जिसका सावधानीपूर्वक अनुसरण किया गया। निगरानी के दौरान शंकर चौक, केशव पुरम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति उसी प्रकार की स्कूटी पर सवार देखा गया। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वह भागने लगा, किन्तु टीम ने उसे घेराबंदी कर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्नैच किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ तथा उसके द्वारा चलाई जा रही स्कूटी ई-एफआईआर नं. 003274 धारा 305 (b) के तहत थाना थाना सराय रोहिल्ला से चोरी की पाई गई।
सतत पूछताछ के दौरान आरोपी ने वर्तमान स्नैचिंग मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी Vikas Gangwar पूर्व में 17 आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है। उसने खुलासा किया कि वह अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए ऐसे अपराध करता था। अन्य आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच जारी है।
*आरोपी का विवरण:*
1. विकास गंगवार पुत्र टिंकू गंगवार, निवासी झुग्गी नं. 118/106, वजीरपुर गांव, अशोक विहार, दिल्ली, आयु 27 वर्ष।
पूर्व संलिप्तता: चोरी, घर में चोरी, स्नैचिंग एवं आर्म्स एक्ट के 17 मामले।
थाना अशोक विहार का बी.सी.।
* *बरामदगी* :
1. स्नैच किया गया मोबाइल फोन।
2. अपराध में प्रयुक्त 01 चोरी की स्कूटी।
* *सुलझाए गए मामले:*
1. एफआईआर नं. 51/26 धारा 304(2) बीएनएस, थाना केशव पुरम।
2. ई-एफआईआर नं. 003274 धारा 305 (b), थाना सराय रोहिल्ला।
*(भीष्म सिंह) आईपीएस*
*अतिरिक्त आयुक्त पुलिस*
*उत्तर-पश्चिम जिला, दिल्ली*
Reported by Ajay Chadha 
Asian Media News 
Delhi 
Mob. 8700250296
    user_Asian Media News
    Asian Media News
    Media Consultant मॉडल टाउन, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
  • Post by Vijay kapoor
    1
    Post by Vijay kapoor
    user_Vijay kapoor
    Vijay kapoor
    Court reporter गांधी नगर, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.