Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहडोल जिले में एलपीजी गैस की कोई किल्लत और दिक्कत नहीं कलेक्टर केदार सिंह ने वीडियो जारी कर बताया... शहडोल जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस उपलब्ध है, जिले के नागरिक सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों में प्रसारित झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें, कलेक्टर डॉ.केदार सिंह
राहुल सिंह राणा
शहडोल जिले में एलपीजी गैस की कोई किल्लत और दिक्कत नहीं कलेक्टर केदार सिंह ने वीडियो जारी कर बताया... शहडोल जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस उपलब्ध है, जिले के नागरिक सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों में प्रसारित झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें, कलेक्टर डॉ.केदार सिंह
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- NH-43 टोल प्लाजा के पास अवैध कोयला कारोबार जारी, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप शहडोल जिले में NH-43 टोल प्लाजा के पास खुलेआम अवैध कोयले का कारोबार चलने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग अंतर्गत शहडोल जिले में NH-43 टोल प्लाजा के पास अवैध गतिविधियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार यहां खुलेआम कोयले का अवैध कारोबार किया जा रहा है, साथ ही अवैध रूप से ईंट भट्टों में कोयले का उपयोग कर ईंट पकाई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा काम पुलिस प्रशासन की सहमति से चल रहा है, जिसके चलते संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं खनिज विभाग की निष्क्रियता भी सवालों के घेरे में है। क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार से न केवल शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बावजूद इसके प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि इस मामले में तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके। रिपोर्ट: रिपोर्टर योगेश कुमार, शहडोल संभाग (मप्र)1
- शहडोल। उमरिया जिले के पाली थाना के घुनघुटी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदनिया से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों पर गाय को काटने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरा मामला आरोपों के आधार पर दर्ज किया जा रहा है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। गौ सेवक सिल्लू रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे कुछ व्यक्ति जिंदा गाय को ग्राम चंदनिया से घुनघुटी की ओर ले जा रहे थे। इस दौरान उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद अन्य गौ सेवकों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी गई। सिल्लू रजक के मुताबिक, वहां पहुंचने पर तीन से चार लोग गाय को काटते हुए नजर आए। इस दृश्य को देखते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे गौ सेवकों में बॉबी पनिका, अमित पनिका, अभय यादव, राज यादव, अंकित यादव, राहुल सिंह, मुकेश द्विवेदी, मुनु द्विवेदी, आशू डिल्लन, करण यादव, पारुल गौतम, आशीष यादव, राहुल यादव, रवि यादव, हर्ष यादव, जतिन यादव, उगांश विश्वकर्मा और उमेश केवट शामिल रहे, जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देने में सहयोग किया। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े आरोपित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गौकशी की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सामने आया है और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी। घटना के बाद गांव में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप कितने सही हैं और किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।3
- शहडोल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई1
- मनेंद्रगढ़। बैकुंठपुर जूनापारा में एक नई पहल डे केयर के नाम पर नन्हे कदम पर अपने बच्चों के भविष्य की तैयारी करें और नई पहचान बनाएं।1
- बुढार/शहडोल। ग्राम छांटा के घिसली नाला में चल रहे अवैध कोयला उत्खनन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी पट्टे की जमीनों पर भी कब्जा कर उत्खनन कर रहे हैं। ताजा मामला ओमप्रकाश साकेत की निजी स्वामित्व वाली भूमि (खसरा क्रमांक 732/1) का है, जहां उनकी अनुमति के बिना खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। ⚠️ पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित ओमप्रकाश साकेत अपनी जमीन बचाने के लिए प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बुढार थाना पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर मिलीभगत? एक गरीब पट्टाधारी की जमीन पर माफियाओं का कब्जा, सिस्टम की संवेदनहीनता को उजागर करता है। ❗ प्रशासन से कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों और पीड़ित ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर रोक लगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।1
- Post by Suraj singh1
- Post by Pushpendra singh yadav Supervisor bijali vibhag1
- Post by India news Reporter1