व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन तीन अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए आगामी 30 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार से प्रखंड सभागार में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे प्रखंड परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। अध्यक्ष पद के लिए सादपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ज्योतिष महतो ने नामांकन किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कैथा के पैक्स अध्यक्ष राजेश यादव उर्फ मुन्ना तथा बबीता देवी ने पर्चा दाखिल किया। बीडीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि व्यापार मंडल चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया 18 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी सहित अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया गया कि प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए अब तक ज्योतिष महतो, पिंटू कुमार एवं शशिधर मंडल ने एनआर (नाजिर रसीद) कटवाया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए राजेश यादव, बबीता देवी, सुनील कुमार सिंह, परमानंद मंडल, मदन यादव, जितेंद्र कुमार, शशिधर मंडल, रौशनी कुमारी, अजय कुमार एवं पियूष कुमार ने एनआर कटवाया है। चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन तीन अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए आगामी 30 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार से प्रखंड सभागार में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे प्रखंड परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। अध्यक्ष पद के लिए सादपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ज्योतिष महतो ने नामांकन किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कैथा के पैक्स अध्यक्ष राजेश यादव उर्फ मुन्ना तथा बबीता देवी ने पर्चा दाखिल किया। बीडीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि व्यापार मंडल चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया 18 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी सहित अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया गया कि प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए अब तक ज्योतिष महतो, पिंटू कुमार एवं शशिधर मंडल ने एनआर (नाजिर रसीद) कटवाया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए राजेश यादव, बबीता देवी, सुनील कुमार सिंह, परमानंद मंडल, मदन यादव, जितेंद्र कुमार, शशिधर मंडल, रौशनी कुमारी, अजय कुमार एवं पियूष कुमार ने एनआर कटवाया है। चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है।
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान राहत शिविरों का लिया जायजा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-सह-ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुंगेर के नवागढ़ी-शीतलपुर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, सीताकुंड परिसर और भागलपुर पॉलिटेक्निक राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन काउंटर, सामग्री वितरण केंद्र, स्वास्थ्य शिविर, पशु चिकित्सा शिविर, सामुदायिक रसोई और अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा जरूरतमंदों के बीच डिग्निटी किट वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। राज्य सरकार ने 8.5 लाख से अधिक प्रभावित परिवारों को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि मुंगेर-भागलपुर के बीच 83 किलोमीटर एट-ग्रेड सड़क का निर्माण होगा, जो प्रोटेक्शन वॉल के रूप में भी काम करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फसल, पशु व अन्य क्षति का आकलन कर केंद्र सरकार आवश्यक सहायता देगी।2
- बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया। राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। बाइट: डॉ राकेश रंजन समाज सेवी शेखपुरा4
- मिनी ग्रैंड फैक्ट्री का गुड्डा में चल रहा था मुंगेर से भी बड़ा खेल पूरा खेल का हुआ पर्दाफाश मिर्जापुर से भी ज्यादा मात्रा में झारखंड के गोड्डा जिला में क**ट्टा का निर्माण हो का खेल चल रहा था झारखंड और बिहार के पुलिस सुबह से कर रही है छापेमारी बहुत जल्द होगा बड़ा खुलासा #वायरल1
- ₹60 में T-Shirt | Business Idea | कौन सा Business करे #viral #shorts #business #tranding #market ₹60 में T-Shirt | Business Idea | कौन सा Business करे #viral #shorts #business #tranding #market1
- अलीगंज प्रखंड में गणेश महोत्सव की धूम,कई जगह बना आकर्षक पंडालों में गणपति मूर्ति स्थापित, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु अलीगंज प्रखंड में गणेश महोत्सव की धूम,कई जगह बना आकर्षक पंडालों में गणपति मूर्ति स्थापित, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु मुंबई के बाद अलीगंज में धूम धाम से मनाया जाता है गणेश महोत्सव तीन दिनों तक भव्य मेले का आयोजन, अलीगंज,प्रखंड के अलीगंज बाजार सहित कई जगहों पर गणपति बप्पा मोरिया के गगनभेदी जयकारों की गूंज के बीच मंगलवार को गणेशोत्सव शुरू,गणेश चतुर्थी पावन पर्व के अवसर पर अलीगंज मेन बाजार से लेकर अंदर बाजार मानपुर तक कई आकर्षक पंडाल विभिन्न पूजा समिति मेन रोड अलीगंज क्रांति कल्ब , मैन रोड अलीगंज क्रांति क्लब, बुढ़वा गणेश पूजा समिति,अलीगंज अंदर बाजार केरला स्कूल के समीप ग्रेट क्लब , डोमटोली के समीप श्रृष्टि क्लब, पुरानी गणेश मंदिर स्टूडेंट क्लब ,धर्मवीर बालक दल मानपुर सहित अन्य जगहों पर एक से बढ़ कर एक भव्य आकर्षक पंडालों में विराजित गौरी पुत्र गणेश के दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता,पूजा पंडालों में पहले विधि विधान पूर्वक पूजा अनुष्ठानों का दौर जारी है,वहीं शाम होते ही हर पूजा पंडाल पर बाबा गणेश के दर्शनो को महिला पुरुष व बच्चे श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा,अलीगंज में गणेश उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जाता है, इस दौरान तीन दिन लगता है मेला, बच्चो के लिए तारामाची,जंपिंग,कठघोरा,ड्रैगन,ब्रेक डांस आदि का लुत्फ उठाते नजर आया, वहीं अलीगंज अंदर बाजार बुढ़वा गणेश मंदिर से प्रसिद्ध कई वर्षो से गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना होती आ रही, वहीं क्रांति यंग क्लब के द्वारा 40 वर्षों से गणेश महोत्सव मनाया जाता आ रहा ,पुरानी गणेश मंदिर स्टूडेंट क्लब समिति के द्वारा हर साल एक से बढ़ कर एक पंडाल का आयोजन करता है , इस बार भी 60 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ाई का पंडाल बनाया गया,जो पूरे जिला में चर्चा का विषय और आकर्षक के केंद्र बना है, लोग इसे देखने दूर दूर से जन सैलाब उमड़ पड़ा, यह पंडाल क्षेत्र में सबसे आकर्षक पंडाल जिसकी चर्चा पूरे जिला में रहेगा। यह अपने आप में एक आकर्षक झांकी है। वहीं पूजा समिति के द्वारा अलग अलग थीम पर आकर्षक पंडाल बनाया गया जो आकर्षण का केंद्र है , वहीं विभिन्न पूजा समिति के सदस्य सौरभ कुमार,बिक्की कुमार, सनोज कुमार,जितेश मेहता,धर्मेद्र कुमार, छोटू कुमार,ने बताया की पूरे अलीगंज बाजार में गणेश महोत्सव पूरे धूम धाम से हर साल मनाया जाता है, विभिन्न पूजा समिति के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जाता है,जो आकर्षक का केंद्र रहता, अलीगंज में पूरे उत्साह एवं हर्ष के साथ गणेश पूजा मनाया जताया है , वहीं लोगो ने बताया यहां के पूजा का बड़ा ही धार्मिक महत्व है गणेश महोत्सव के दौरान पूरा अलीगंज बाजार से लेकर अंदर मानपुर पुल तक आधुनिक लाइटों एवं झालरों से पूरा सजाया जाता है, लोगो को आस्था के प्रति विश्वास जगा और पूजा को भव्य तरीके से पूरे अलीगंज बाजार में जगह जगह पर गणपति मूर्ति स्थापित कर भव्य पंडाल बनाया जाता और मेला लगता है, पूरा अलीगंज तीन दिनों तक चका चौन रहता है4
- पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर पिस्टल सटाकर युवक का अपरहण,पांच लाख की रंगदारी मांगी एक घंटा बंधक बनाने का दावा,दो चेक पर कराया हस्ताक्षर1
- 🚨 सरकारी जमीन पर घर बना, अब रसीद को लेकर बड़ा सवाल! आखिर कैसे? 📍 धोरैया, बांका: ग्राम तेवाचक, पोस्ट जोठा में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बाउंड्री और घर बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर 20 अगस्त 2026 को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी और निर्माण से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराया गया था। 🏠 आरोप है कि शिकायत के बावजूद 15 सितंबर को संबंधित लोगों द्वारा घर का निर्माण कर दिया गया। वहीं, एक रसीद दिखाकर जमीन को निजी बताया जा रहा है। ❓ सबसे बड़ा सवाल: अगर जमीन की जमाबंदी नहीं है, तो आखिर किस आधार पर उसकी रसीद काटी गई? रसीद जारी करने की प्रक्रिया और संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग की जा रही है। 🔎 साथ ही अजीत सिंह नामक कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई गई है। आवेदक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सरकारी भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। संबंधित अधिकारियों और आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। 📲 ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें—बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।1
- अनुमंडल अस्पताल तारापुर में मरीजों की सुविधा बढ़ाने को लेकर कई निर्णय अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर के सभागार में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक एसडीओ सह समिति अध्यक्ष आईएएस महेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रभारी उपाधीक्षक सह प्रभारी सचिव डॉ. मदन पाठक, अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय सहित सदस्य विजय कुमार सक्सेना, संजय कुमार सिंह, विनोद रजक, चित्रसेन कुमार व शिव कुमार शर्मा उपस्थित थे। बैठक में नर्सिंग डेस्क, आयुष्मान भारत व ओएनसी काउंटर के क्षतिग्रस्त एसीपी शीट बदलने, अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पंखों की मरम्मत तथा बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने पर चर्चा हुई। पुरानी आरओ वाटर मशीन बदलने का भी निर्णय लिया गया। अस्पताल के मुख्य द्वार से नए भवन तक बने रास्ते में एलईडी लाइट लगाने पर चर्चा हुई। एसडीओ ने प्रकाश व्यवस्था नगर पंचायत से कराने का निर्देश दिया। द्वितीय तल पर जलजमाव से वार्ड में पानी रिसने की समस्या का निरीक्षण कर एस्टीमेट बनाने तथा आरओ मशीन को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। बैठक के बाद उन्होंने डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया।1
- बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* लोकेशन बक्सर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* बक्सर नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 में नए परिसीमन को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामला तब शुरू हुआ जब वार्ड में नगर परिषद की टीम द्वारा मापी की गई। स्थानीय लोगों के पूछने पर बताया गया कि वार्ड का नया परिसीमन होने वाला है, जिसके बाद से आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने वार्ड 16 में प्रेस वार्ता की और नगर परिषद पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने नगर परिषद से चार सवाल पूछे हैं। पहला, क्या नए परिसीमन के लिए कोई कमेटी का गठन हुआ है। दूसरा, यदि हाँ तो किसकी अध्यक्षता में और कितने सदस्यीय कमेटी बनी है। तीसरा, नए परिसीमन के लिए कितनी जनसंख्या को आधार बनाया गया है। और चौथा, शहर की मैपिंग और चौहद्दी निर्धारण का आधार क्या रहा है। उन्होंने कहा कि सक्षम पदाधिकारियों को मीडिया के माध्यम से जवाब देना चाहिए ताकि जनता का भ्रम खत्म हो सके। वहीं वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने कहा कि मापी के बाद से आम जनता में भ्रम है। बार-बार लोगों को जन्म, मृत्यु और पहचान पत्र में अपना पता बदलवाने के लिए नगर परिषद के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। बाइट- मुन्ना तिवारी पूर्व विधायक बक्सर बाईट- विजय राजभर वार्ड पार्षद 16 बाईट- अविनाश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर4