logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रंग, रस और रिश्तों का संगम: मधेपुरा महाविद्यालय में दिखी होली की अनोखी तस्वीर बिहार के मधेपुरा में होली का रंग कुछ अलग अंदाज में नजर आया। यहां रंगों के साथ रिश्तों की गर्माहट और सांस्कृतिक समरसता की मिसाल देखने को मिली। मौका था होली मिलन समारोह का, जहां पूरा परिसर अबीर-गुलाल से सराबोर हो गया। दरअसल मधेपुरा महाविद्यालय के प्रांगण में इप्टा और नगर परिषद् मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के बुद्धिजीवी,कवि, छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। पूरा परिसर रंगों और उल्लास से भर उठा। सांस्कृतिक माहौल में होली गीतों की गूंज सुनाई दी और लोग उत्साह के साथ पर्व का आनंद लेते नजर आए। आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहार सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। आयोजकों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। नगर और जिले के हजारों लोगों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। इप्टा के सदस्यों, सम्मानित नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वहीं स्थानीय कवि ने एक से बढ़कर एक अपनी कविता सुनकर लोगों को भावुक कर दिया।मधेपुरा से यह होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश देता नजर आया।रंगों के इस पर्व ने एक बार फिर साबित किया कि होली दिलों को जोड़ने का त्योहार है। बाइट-डॉ. विनय कुमार चौधरी, कवि

4 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
4 hrs ago

रंग, रस और रिश्तों का संगम: मधेपुरा महाविद्यालय में दिखी होली की अनोखी तस्वीर बिहार के मधेपुरा में होली का रंग कुछ अलग अंदाज में नजर आया। यहां रंगों के साथ रिश्तों की गर्माहट और सांस्कृतिक समरसता की मिसाल देखने को मिली। मौका था होली मिलन समारोह का, जहां पूरा परिसर अबीर-गुलाल से सराबोर हो गया। दरअसल मधेपुरा महाविद्यालय के प्रांगण में इप्टा और नगर

परिषद् मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के बुद्धिजीवी,कवि, छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। पूरा परिसर रंगों और उल्लास से भर उठा। सांस्कृतिक माहौल में होली गीतों की गूंज सुनाई दी और लोग

उत्साह के साथ पर्व का आनंद लेते नजर आए। आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहार सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। आयोजकों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। नगर और जिले के हजारों लोगों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। इप्टा के सदस्यों, सम्मानित नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों

के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वहीं स्थानीय कवि ने एक से बढ़कर एक अपनी कविता सुनकर लोगों को भावुक कर दिया।मधेपुरा से यह होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश देता नजर आया।रंगों के इस पर्व ने एक बार फिर साबित किया कि होली दिलों को जोड़ने का त्योहार है। बाइट-डॉ. विनय कुमार चौधरी, कवि

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Gupta music 2.0
    1
    Post by Gupta music 2.0
    user_Gupta music 2.0
    Gupta music 2.0
    Recording studio सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • है kos d fuofyikxhk
    1
    है kos d fuofyikxhk
    user_Pathan Boy
    Pathan Boy
    Farmer मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • सहरसा जिला के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगैवा पंचायत के गढ़िया गांव के बहियार में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है । छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में देशी शराब बनाने वाले उपकरण, आधा दर्जन भट्टी , गैस सिलेंडर, दर्जनों ड्रम बरामद की गई । प्रशिक्षु डीएसपी सह सौर बाजार थानाध्यक्ष खालिद हयात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बहुत दिनों से बहियार में देशी शराब की खेप चलती है । गुप्त सूचना के निशान देही पर सोमवार को जब छापेमारी की गई तो लगभग 10000 लीटर देशी चूलाई शराब भट्टी पर चढ़ी हुई मिली जिसे वहीं पर विनिष्ट कर दिया गया । बताते चले कि आगे में होली पर्व है और उसी को देखते हुए शराब माफिया अपने अपने कारोबार में लगे हैं लेकिन सौर बाजार की प्रशासन ने शराब माफिया के मनसूबे पर पानी फेर दिया । वहीं अगर इस देशी शराब की अनुमानित कीमत लगाया जो जो लाखों रूपये के आसपास हो सकता है ।थानाध्यक्ष ने कहा कि जो भी इस तरह के कार्य में शामिल है उनकी तलाशी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । छापेमारी करने गई टीम में सौर बाजार थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती , अवर निरीक्षक सत्यप्रकाश कुमार , सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार , नीलेश कुमार , पीटीसी रंजीत कुमार समेत दर्जनों जवान मौजूद थे ।
    1
    सहरसा जिला के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगैवा पंचायत के गढ़िया गांव के बहियार में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है । छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में देशी शराब बनाने वाले उपकरण,  आधा दर्जन भट्टी , गैस सिलेंडर, दर्जनों ड्रम बरामद की गई । प्रशिक्षु डीएसपी सह सौर बाजार थानाध्यक्ष खालिद हयात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बहुत दिनों से बहियार में देशी शराब की खेप चलती है । गुप्त सूचना के निशान देही पर सोमवार को जब छापेमारी की गई तो लगभग 10000 लीटर देशी  चूलाई शराब भट्टी पर चढ़ी हुई मिली जिसे वहीं पर विनिष्ट कर दिया गया । बताते चले कि आगे में होली पर्व है और  उसी को देखते हुए  शराब माफिया अपने अपने कारोबार में लगे हैं लेकिन सौर बाजार की प्रशासन ने शराब माफिया के मनसूबे पर पानी फेर दिया । वहीं अगर इस देशी शराब की अनुमानित कीमत लगाया जो जो लाखों रूपये के आसपास हो सकता है ।थानाध्यक्ष ने कहा कि जो भी इस तरह के कार्य में शामिल है उनकी तलाशी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर उनके ऊपर  कानूनी कार्रवाई की जाएगी । छापेमारी करने गई टीम में सौर बाजार थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती , अवर निरीक्षक सत्यप्रकाश कुमार , सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार , नीलेश कुमार , पीटीसी रंजीत कुमार समेत दर्जनों जवान मौजूद  थे ।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • सुपौल जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि के समय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। अपराधी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। इस संबंध में जानकारी सुपौल पुलिस के ऑफिशल फेसबुक पेज के माध्यम से आज मंगलवार दोपहर 12:00 बजे साझा की गई। जारी सूचना में बताया गया है कि आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए रात्रि गश्ती अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। पुलिस पदाधिकारी एवं जवान लगातार संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि रात्रि में चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक पूछताछ की जा रही है, वहीं वाहनों की भी जांच की जा रही है। सुपौल पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस का उद्देश्य है कि जिले में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे तथा आम लोग बिना किसी भय के अपने कार्यों का निर्वहन कर सकें। रात्रि में बढ़ाई गई चौकसी से स्पष्ट है कि सुपौल पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है।
    1
    सुपौल जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि के समय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। अपराधी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है।
इस संबंध में जानकारी सुपौल पुलिस के ऑफिशल फेसबुक पेज के माध्यम से आज मंगलवार दोपहर 12:00 बजे साझा की गई। जारी सूचना में बताया गया है कि आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए रात्रि गश्ती अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। पुलिस पदाधिकारी एवं जवान लगातार संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि रात्रि में चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक पूछताछ की जा रही है, वहीं वाहनों की भी जांच की जा रही है।
सुपौल पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस का उद्देश्य है कि जिले में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे तथा आम लोग बिना किसी भय के अपने कार्यों का निर्वहन कर सकें।
रात्रि में बढ़ाई गई चौकसी से स्पष्ट है कि सुपौल पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
  • पत्रकार होली मिलन समारोह सुपौल में होली के रंग पत्रकारों के संग आए हुए कलाकारों के साथ पत्रकार होली मिलन समारोह में सभी पत्रकार खुशी से झूम उठे साथ ही आए हुए अतिथि गण पांचवी पत्रकार होली मिलन समारोह मैं शामिल हो करके शांतिपूर्ण से पत्रकार होली मिलन समारोह 1 /3 2026 करीब 4:00 बजे तक समापन हुआ साथ ही गले मिलकर के एक दूसरे को अबीर ओर गुलाल लगाया जिसमें आए हुए दरभंगा से मैथिली कलाकार का सम्मान पाग एवं गमछा से किया गया
    1
    पत्रकार होली मिलन समारोह सुपौल में होली के रंग पत्रकारों के संग आए हुए कलाकारों के साथ पत्रकार होली मिलन समारोह में सभी पत्रकार खुशी से झूम उठे साथ ही आए हुए अतिथि गण पांचवी पत्रकार होली मिलन समारोह मैं शामिल हो करके शांतिपूर्ण से पत्रकार होली मिलन समारोह 1 /3 2026  करीब 4:00 बजे  तक समापन हुआ  साथ ही गले मिलकर के  एक दूसरे को अबीर ओर गुलाल लगाया जिसमें आए हुए दरभंगा से मैथिली कलाकार का सम्मान पाग एवं गमछा से किया गया
    user_Laxman kumar
    Laxman kumar
    Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
    7 hrs ago
  • #shuruapps
    1
    #shuruapps
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Gupta music 2.0
    1
    Post by Gupta music 2.0
    user_Gupta music 2.0
    Gupta music 2.0
    Recording studio सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • सोमवार के देर शाम सौर बाजार थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी खालिद हयात अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान द्वारा होली को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
    1
    सोमवार के देर शाम सौर बाजार थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी खालिद हयात अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान द्वारा होली को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • Happy Holi Happy Holi doston good morning video achcha Lage to share jarur kijiega Apne doston ke sath #comedy #funny #vijaykumar
    1
    Happy Holi Happy Holi doston good morning video achcha Lage to share jarur kijiega Apne doston ke sath #comedy #funny #vijaykumar
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.