logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट मेघा हाईवे पर सवारियों से भरी स्लीपर बस पलटी, 15 घायल, 4 की हालत गंभीर बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कापरेन और हीरापुर के बीच सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस कोटा से दिल्ली की ओर जा रही थी और उसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे. इस भीषण दुर्घटना में करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. थाना प्रभारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बस चालक ने अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की. इस प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस सड़क पर पलट गई. पलटते ही बस में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई. दो यात्री बस के अंदर बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया. घायलों को तत्काल कापरेन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया. गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन सभी को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए बहाल कराया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

1 hr ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ईरान स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह को लेकर भारत का भविष्य एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए ईरान के साथ तेजी से बातचीत कर रहा है। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि अमेरिका द्वारा दी गई प्रतिबंध छूट 26 अप्रैल को समाप्त होने वाली है और माना जा रहा है कि इसे आगे बढ़ाया नहीं जाएगा।अमेरिकी प्रतिबंधों के संभावित जोखिम से बचने के लिए भारत सरकार अपनी कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (आईपीजीएल) की हिस्सेदारी को अस्थायी रूप से एक स्थानीय ईरानी संस्था को स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है।सूत्रों के अनुसार बातचीत के तहत एक ऐसा तंत्र बनाने की कोशिश हो रही है जिसमें बंदरगाह का प्रबंधन फिलहाल स्थानीय ईरानी अधिकारियों के पास रहेगा, लेकिन यह शर्त होगी कि प्रतिबंध हटने पर परिचालन अधिकार वापस भारत को मिल जाएंगे। फिलहाल इस रणनीतिक समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और अंतिम निर्णय पर नजरें टिकी हुई हैं।
    1
    ईरान स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह को लेकर भारत का भविष्य एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए ईरान के साथ तेजी से बातचीत कर रहा है।
यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि अमेरिका द्वारा दी गई प्रतिबंध छूट 26 अप्रैल को समाप्त होने वाली है और माना जा रहा है कि इसे आगे बढ़ाया नहीं जाएगा।अमेरिकी प्रतिबंधों के संभावित जोखिम से बचने के लिए भारत सरकार अपनी कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (आईपीजीएल) की हिस्सेदारी को अस्थायी रूप से एक स्थानीय ईरानी संस्था को स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है।सूत्रों के अनुसार बातचीत के तहत एक ऐसा तंत्र बनाने की कोशिश हो रही है जिसमें बंदरगाह का प्रबंधन फिलहाल स्थानीय ईरानी अधिकारियों के पास रहेगा, लेकिन यह शर्त होगी कि प्रतिबंध हटने पर परिचालन अधिकार वापस भारत को मिल जाएंगे।
फिलहाल इस रणनीतिक समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और अंतिम निर्णय पर नजरें टिकी हुई हैं।
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • bikaner news
    1
    bikaner news
    user_Seetaram
    Seetaram
    Farmer बज्जू, बीकानेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • मेड़ता रोड(नागौर)रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर स्टंट के वायरल वीडियो पर त्वरित कार्यवाही।सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाले चार युवक चेतन पुरी, संतोष पुरी, रिषभ पुरी एवं रवि पुरी गिरफ्तार। स्टंट में प्रयुक्त तीनों वाहन एक बोलेरो कैम्पर एवं दो मोटरसाइकिलें जब्त।शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के पीछे उक्त चारों व्यक्तियों ने बोलेरो एवं मोटरसाइकिलों पर स्टंट करते हुए, खतरनाक तरीके लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना मेड़तारोड पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।
    1
    मेड़ता रोड(नागौर)रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर स्टंट के वायरल वीडियो पर त्वरित कार्यवाही।सड़क पर खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाले चार युवक चेतन पुरी, संतोष पुरी, रिषभ पुरी एवं रवि पुरी गिरफ्तार। स्टंट में प्रयुक्त तीनों वाहन एक बोलेरो कैम्पर एवं दो मोटरसाइकिलें जब्त।शादी समारोह के दौरान सड़क पर एक डीजे के पीछे उक्त चारों व्यक्तियों ने बोलेरो एवं मोटरसाइकिलों पर स्टंट करते हुए, खतरनाक तरीके लहराते हुए चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना मेड़तारोड पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Bhanwar Lal Beniwal
    1
    Post by Bhanwar Lal Beniwal
    user_Bhanwar Lal Beniwal
    Bhanwar Lal Beniwal
    Farmer खींवसर, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग के 48 घंटे के बाइक बैन को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आम लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध उचित नहीं है। हालांकि मतदान के दिन पिलियन राइडिंग पर सीमित रोक जारी रहेगी। इस फैसले से जनता को राहत मिली है और चुनावी सुरक्षा व नागरिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन पर बहस तेज हो गई है। बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फैसला! हाईकोर्ट ने बदला EC का आदेश Calcutta HC Action: बाइक बैन पर बड़ा यू-टर्न, जनता को राहत West Bengal Elections: कोर्ट बनाम चुनाव आयोग, क्या बदला?
    1
    कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग के 48 घंटे के बाइक बैन को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आम लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध उचित नहीं है। हालांकि मतदान के दिन पिलियन राइडिंग पर सीमित रोक जारी रहेगी। इस फैसले से जनता को राहत मिली है और चुनावी सुरक्षा व नागरिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन पर बहस तेज हो गई है।
बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फैसला! हाईकोर्ट ने बदला EC का आदेश
Calcutta HC Action: बाइक बैन पर बड़ा यू-टर्न, जनता को राहत
West Bengal Elections: कोर्ट बनाम चुनाव आयोग, क्या बदला?
    user_Omprakash Prajapat
    Omprakash Prajapat
    बापिणी, जोधपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Chanaram Bhati ubasi
    2
    Post by Chanaram Bhati ubasi
    user_Chanaram Bhati ubasi
    Chanaram Bhati ubasi
    जायल, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कानपुर जिला कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब बर्रा-8 निवासी प्रियांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, प्रियांशु अपने अधिवक्ता पिता राजेंद्र श्रीवास्तव के साथ ही कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर रहा था और ट्रेनिंग पीरियड में था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसी बीच एक कथित सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें लिखा है मैं हार गया, पापा जीत गए, शव को हाथ मत लगाना। सुसाइड नोट में युवक ने अपने पिता पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    कानपुर जिला कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब बर्रा-8 निवासी प्रियांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, प्रियांशु अपने अधिवक्ता पिता राजेंद्र श्रीवास्तव के साथ ही कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर रहा था और ट्रेनिंग पीरियड में था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसी बीच एक कथित सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें लिखा है मैं हार गया, पापा जीत गए, शव को हाथ मत लगाना। सुसाइड नोट में युवक ने अपने पिता पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • असम के मुख्य मंत्री का बयान
    1
    असम के मुख्य मंत्री का बयान
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Hanuman Beniwal 👏
    1
    Hanuman Beniwal 👏
    user_Seetaram
    Seetaram
    Farmer बज्जू, बीकानेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.