SIR को लेकर देश में मचा घमासान,कांग्रेस पर CM मोहन यादव और BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का हमला, सीएम बोले देश से माफी मांगे राहुल गांधी भोपाल। SIR को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग अपना निर्णय स्पष्ट कर चुका है और कांग्रेस को बिना ठोस दस्तावेजों के आरोप लगाने से बचना चाहिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि SIR को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इसे सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय बताया है। उन्होंने Form-6 को लेकर कांग्रेस के सवालों पर कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि Form-6 में आपत्ति जैसी कोई बात नहीं है। खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार लोकतंत्र की मर्यादा को भंग कर रही है और बिना ठोस दस्तावेजों के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे युवा देश है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार लंबे समय से केंद्रीय राजनीति में रहा है, लेकिन किसी को भी गाली देने या बिना आधार आरोप लगाने की राजनीति स्वीकार नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी के दौर की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी के मौजूदा रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार अपने आरोपों को सही साबित होने की बात कह रहे हैं, लेकिन यह किस आधार पर कहा जा रहा है, यह स्पष्ट होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने फैसले को सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय बताया है, ऐसे में राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी राहुल गांधी को समझाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ भी बोलकर बाद में माफी मांग लेने से काम नहीं चलेगा और इस्तीफे की मांग भी उठाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के घेराव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब चुनाव आयोग ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है, तो उसके बाद इस तरह का घेराव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकतंत्र के महत्वपूर्ण संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उज्जैन में अपने पुश्तैनी मकान को लेकर भी बोले CM उज्जैन में विकास कार्यों के लिए अपने पुराने मकान को हटाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन 2028 के सिंहस्थ के लिए उत्साहित है और विकास के लिए लोग स्वयं आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना जीवन उज्जैन में बिताया है और उनका पुराना मकान भी करीब पांच दशक पुराना था। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब मकान बनाया गया था, तब वे करीब पांच साल के थे। उनके पिता ने भी कहा था कि जब भी जरूरत पड़े, सरकार के साथ सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग स्वयं अपने आशियाने विकास के लिए हटा रहे हैं और यह बड़ी बात है। यह विरासत के संरक्षण के साथ विकास का समय है।

- सीहोरपार्वती और कुलासी नदी में किसानों का जल सत्याग्रह थाली बजाकर जताया विरोध किसान की बात सुनने के लिए सरकार के पास वक्त नहीं है1
- ट्रैफिक पुलिस ने सीपीआर भी दिया था दिव्यऋषि तिवारी को मगर जान नहीं बच पाई1
- a khuda har faisla Tera mujhe manjur Hai welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure1
- *"प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए एक गुड न्यूज है..." प्रीपेड यूजर्स को अब मिलेगा 30 दिन का रिचार्ज प्लान* *सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि सरकार ने अभी 'टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशंस 2026' पेश किया है।* *अब प्रीपेड ग्राहकों को 28 दिन की जगह 30 दिन का रिचार्ज प्लान मिलेगा जो लोग डेटा इस्तेमाल नहीं करते,उन्हें सिर्फ वॉइस और SMS वाले प्लान मिल सकेंगे।*1
- ₹15 में मिलने वाला पानी अब ₹30 का हो गया। भोपाल में दुकानदार बोला—महंगाई ने आम आदमी की जेब पर बढ़ाया बोझ! ₹15 में मिलने वाला पानी अब ₹30 का हो गया। भोपाल में दुकानदार बोला—महंगाई ने आम आदमी की जेब पर बढ़ाया बोझ! अब सरकार बदलना पड़ेगी1
- 🔥🚨 रायसेन BREAKING NEWS 🚨🔥 नशे में ड्राइविंग के आरोपों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी! वीडियो हुआ वायरल 🔴 ट्रैफिक पुलिसकर्मी सचिन मरावी पर नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोप 🔴 भोपाल की कार को टक्कर लगने से वाहन क्षतिग्रस्त होने की बात 🔴 मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल 🔴 आम लोगों ने उठाए सवाल—क्या कानून का पालन कराने वालों की भी होगी जवाबदेही? ⚠️ हालांकि, नशे में वाहन चलाने और टक्कर के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि एवं जांच के नतीजे सामने आना बाकी हैं। 📲 खबरों के लिए संपर्क करें WhatsApp: 89625 44196 #Raisen #BreakingNews #RaisenNews #PoliceNews #TrafficPolice #ViralVideo #Bhopal #MadhyaPradesh #SABNewsTak #BreakingNewsIndia1
- स्लग: भोपाल - कैब ड्राइवर पर हमला टाइटल: भोपाल में कैब ड्राइवर पर हमला, कार के शीशे तोड़े, चाकू से किया घायल थंबनेल: भोपाल में कैब ड्राइवर पर हमला कार के शीशे तोड़े, ड्राइवर को चाकू मारा घायल ड्राइवर अस्पताल में भर्ती एंकर: भोपाल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। गांधी नगर इलाके में एक कैब ड्राइवर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने कैब ड्राइवर की कार में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घटना में ड्राइवर घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। तस्वीरों में सफेद रंग की Hyundai Aura कार के आगे और पीछे के शीशे टूटे हुए नजर आ रहे हैं। कार के अंदर भी तोड़फोड़ के निशान दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांधी नगर इलाके में कुछ युवकों के साथ विवाद के बाद कैब ड्राइवर पर हमला किया गया। घायल ड्राइवर की पहचान रवि मीना के रूप में बताई जा रही है, जो बदरखा गांव का रहने वाला है। घटना के बाद उसे अमन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद टैक्सी यूनियन के भोपाल प्रभारी जावेद खान भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- ब्रंकिंग/रॉयल मार्केट बीयर बार के पास रात 11:30 बजे के आसपास नशेलों का हंगामा.एक व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर गिरा हुआ था दूसरा नशे में उसके ऊपर गिर रहा था.जनता की अच्छी खासी भीड़ मच गई/नशे से दूरी है जरूरी कितना भी लोगों को समझाओ लोग मानते नहीं है अपना जीवन स्वयं नर्क बना रहे हैं. आसिफ खान,सिटी रिपोर्टर2