नौगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध 315 बोर देशी बंदूक और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार नौगांव, छतरपुर। नौगांव थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फोरलेन चौबारा ब्रिज के पास से एक युवक को 315 बोर की देशी बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस को अवैध हथियार होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर संदेही भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 315 बोर की देशी बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुशवेंद्र राजपूत पिता हरि सिंह राजपूत, निवासी ग्राम इमिलिया, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई एसडीओपी अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय राय एवं पुलिस टीम ने की।

- बुंदेलखंड की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा बुन्देलखण्डी कांवड़ यात्रा की चाय पर चर्चा1
- नौगांव में दो सप्ताह बाद झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले दरअसल, इस वर्ष 2026 में अब तक सामान्य से कम वर्षा होने के कारण क्षेत्र में लगातार उमस बनी हुई थी। बारिश नहीं होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, जबकि किसानों की चिंता भी बढ़ गई थी । फिलहाल, इस बारिश ने आमजन को गर्मी और उमस से राहत देने के साथ-साथ किसानों में भी नई उम्मीद जगा दी है ।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ नौगांव दो राज्यों को जोड़ने वाली सड़क बिजाेरी नैगुवां से नौगांव लग भग 5 किलोमीटर की जो सड़क टूटी-फटी पड़ी हुई है और उस सड़क में आए दिन हादसे होते हैं जिसमें हुई पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की भ्रष्टाचारियों को लेकर जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह यादव ने ग्रामीण के साथ तहसील पहुंचकर दिया ज्ञापन और मांग रखी की सड़क का जल्द से जल्द चौड़ीकरण किया जाए और नई सड़क का निर्माण कार्य कराया जाए नहीं तो जल्द से जल्द डीएम कार्यालय पहुंचकर आंदोलन करने की दी चेतावनी। Mohan Singh Yadav Sklnews24 Collector Office Chattarpur CM Madhya Pradesh Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार SP Chhatarpur Mukesh Chaurasiya1
- प्रशांत किशोर का बड़ा कमबैक! | दतिया में BJP को झटका, बांकीपुर में PK की ऐतिहासिक जीत | By Election Results प्रशांत किशोर का बड़ा कमबैक! | दतिया में BJP को झटका, बांकीपुर में PK की ऐतिहासिक जीत | By Election Results1
- चमत्कारी दिव्य दरवार में शरीर के सभी रोगों का दवा पिलाकर ठीक करने के किया जाता है दावा पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के पपाबनी के लाल हनुमान मंदिर का है देखिय खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ1
- ग्राम गंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 18 वर्षीय युवक की मौत। छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज में आज 04 अगस्त दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका 17 वर्षीय साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कुटिया टपरियन निवासी संदीप पटेल (18), पिता गयाप्रसाद और अनिल पटेल (17), पिता भवानीदीन मोटरसाइकिल से बमीठा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम गंज के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि संदीप पटेल ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया और पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद राहगीरों ने एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा 1033 को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अनिल तथा मृतक संदीप को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आई। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद संदीप को मृत घोषित कर दिया।वहीं, घायल अनिल को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1