logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण एटा, 16 अगस्त 2026। पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. ने रविवार को थाना कोतवाली नगर, थाना कोतवाली देहात एवं थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत कांवड़ रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध तथा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस सहायता केंद्रों एवं मेडिकल बूथों का भी जायजा लेते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

20 hrs ago
user_Amit Gupta Ptrkar Etah
Amit Gupta Ptrkar Etah
Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण एटा, 16 अगस्त 2026। पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. ने रविवार को थाना कोतवाली नगर, थाना कोतवाली देहात एवं थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत कांवड़ रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध तथा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस सहायता केंद्रों एवं मेडिकल बूथों

का भी जायजा लेते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • करहल तहसील सभागार में समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा करहल तहसील सभागार में समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा
    1
    करहल तहसील सभागार में समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा
करहल तहसील सभागार में समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा
    user_Saymul Hasan 24 NEWS HD
    Saymul Hasan 24 NEWS HD
    Mainpuri, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण , बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण किशनी (मैनपुरी)। शमशेर गंज कछपुरा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत समाजसेवियों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुशील शाक्य, दलवीर सिंह पूर्व विधानसभा महासचिव भीम आर्मी, हरिशंकर शाक्य ,राजीव कुमार, तिलक सिंह शाक्य, अटल बिहारी, रवि, सुनील कुमार, पिंटू, विवेक कुमार, राजवीर सिंह आदि समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण , बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
किशनी (मैनपुरी)। शमशेर गंज कछपुरा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम के उपरांत समाजसेवियों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुशील शाक्य, 
दलवीर सिंह पूर्व विधानसभा महासचिव भीम आर्मी, हरिशंकर शाक्य ,राजीव कुमार, तिलक सिंह शाक्य, अटल बिहारी, रवि, सुनील कुमार, पिंटू, विवेक कुमार, राजवीर सिंह आदि 
समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Avnish Kumar
    Avnish Kumar
    Local News Reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भारतीय मजदूर संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन मैनपुरी। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई ने कर्मचारियों और श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सरकार से श्रमिकों की लंबित समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू करने तथा न्यूनतम वेतनमान 72 हजार रुपये करने, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार और आशा संगिनी का 24 हजार रुपये करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियमित कर न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की गई! संघ ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संविदा कर्मियों को नियमित करने, पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को उचित स्थान उपलब्ध कराने, ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों के लिए स्टैंड निर्धारित करने तथा उनका उत्पीड़न रोकने की मांग भी रखी। ज्ञापन में एनएचएम संविदा कर्मचारियों की बीमा, स्थानांतरण और वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान, 108 व 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली, कृषि एवं दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक निर्धारित करने, नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती एवं संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग शामिल है। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने, EPS-95 पेंशन में वृद्धि, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती, पत्रकारों एवं श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा व सामाजिक सुरक्षा देने तथा निजी मिलों और डिस्टलरियों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग की गई। भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। बाईट - अरुण चौहान जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ मैनपुरी
    2
    भारतीय मजदूर संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई ने कर्मचारियों और श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सरकार से श्रमिकों की लंबित समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू करने तथा न्यूनतम वेतनमान 72 हजार रुपये करने, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार और आशा संगिनी का 24 हजार रुपये करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियमित कर न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की गई!
संघ ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संविदा कर्मियों को नियमित करने,
पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को उचित स्थान उपलब्ध कराने, ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों के लिए स्टैंड निर्धारित करने तथा उनका उत्पीड़न रोकने की मांग भी रखी।
ज्ञापन में एनएचएम संविदा कर्मचारियों की बीमा, स्थानांतरण और वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान, 108 व 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली, कृषि एवं दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक निर्धारित करने, नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती एवं संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग शामिल है।
इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने, EPS-95 पेंशन में वृद्धि, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती, पत्रकारों एवं श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा व सामाजिक सुरक्षा देने तथा निजी मिलों और डिस्टलरियों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग की गई।
भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।
बाईट - अरुण चौहान जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ मैनपुरी
    user_देवेंद्र सिंह
    देवेंद्र सिंह
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जंगीराबाद में 51 लीटर कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों का स्वागत, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक सकीट (एटा)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जंगीराबाद में सोमवार सुबह हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों के गांव पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे कांवड़ियों के स्वागत के लिए एकत्रित हुए। महिलाओं ने नृत्य कर खुशी जताई और भगवान शिव के जयकारे लगाए। कांवड़िए हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल लेकर जंगीराबाद पहुंचे थे। गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं और जयकारों के साथ स्वागत किया। इसके बाद कांवड़ियों ने गांव स्थित शिव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में गंगाजल चढ़ाकर भगवान शिव से क्षेत्र और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई। जलाभिषेक के दौरान शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ मौजूद रही। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं और युवाओं ने भी उत्साह के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। गांव के लोगों ने बताया कि कांवड़ियों के लौटने पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिव मंदिर में अर्पित किया। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कांवड़ियों के स्वागत और मंदिर में पूजा-अर्चना में सहयोग किया।
    4
    जंगीराबाद में 51 लीटर कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों का स्वागत, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
सकीट (एटा)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जंगीराबाद में सोमवार सुबह हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों के गांव पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे कांवड़ियों के स्वागत के लिए एकत्रित हुए। महिलाओं ने नृत्य कर खुशी जताई और भगवान शिव के जयकारे लगाए।
कांवड़िए हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल लेकर जंगीराबाद पहुंचे थे। गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं और जयकारों के साथ स्वागत किया। इसके बाद कांवड़ियों ने गांव स्थित शिव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में गंगाजल चढ़ाकर भगवान शिव से क्षेत्र और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
जलाभिषेक के दौरान शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ मौजूद रही। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं और युवाओं ने भी उत्साह के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। गांव के लोगों ने बताया कि कांवड़ियों के लौटने पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।
कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिव मंदिर में अर्पित किया। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कांवड़ियों के स्वागत और मंदिर में पूजा-अर्चना में सहयोग किया।
    user_Sunil Kumar Shakya
    Sunil Kumar Shakya
    Local News Reporter सकित•
    22 hrs ago
  • UP Panchayat Election 2026: अक्टूबर में होगा मतदान? तारीख पर बड़ा अपडेट | ग्राम प्रधान चुनाव उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही यूपी के लाखों ग्रामीण पंचायत चुनाव की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हाई कोर्ट के निर्देश और चुनावी तैयारियों के बीच सितंबर, अक्टूबर और नवंबर को लेकर अलग-अलग चर्चाएं तेज हैं। इस वीडियो में जानिए: 🔹 यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2026 कब हो सकते हैं? 🔹 क्या अक्टूबर में मतदान होने की संभावना है? 🔹 हाई कोर्ट के निर्देश का चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? 🔹 राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां कहां तक पहुंची हैं? 🔹 वोटर लिस्ट, अधिसूचना और नामांकन की प्रक्रिया कब शुरू हो सकती है? 🔹 ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनाव को लेकर क्या अपडेट है? 🔹 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चुनावी तारीखों की सच्चाई क्या है? महत्वपूर्ण: सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी तारीख को आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम न मानें। अंतिम तारीख की पुष्टि राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही होगी। अगर आप UP Panchayat Election 2026, Gram Pradhan Election, Panchayat Chunav Date, UP Panchayat Election News, Voter List, Reservation और Voting Date से जुड़ी हर बड़ी अपडेट चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को Subscribe करें और Bell Icon दबाएं। 💬 कमेंट में बताइए: आपके गांव में पंचायत चुनाव को लेकर क्या माहौल है और क्या संभावित उम्मीदवारों ने तैयारी शुरू कर दी है? 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें और जरूरतमंद लोगों तक Share जरूर करें।
    1
    UP Panchayat Election 2026: अक्टूबर में होगा मतदान? तारीख पर बड़ा अपडेट | ग्राम प्रधान चुनाव
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही यूपी के लाखों ग्रामीण पंचायत चुनाव की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हाई कोर्ट के निर्देश और चुनावी तैयारियों के बीच सितंबर, अक्टूबर और नवंबर को लेकर अलग-अलग चर्चाएं तेज हैं।
इस वीडियो में जानिए:
🔹 यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2026 कब हो सकते हैं?
🔹 क्या अक्टूबर में मतदान होने की संभावना है?
🔹 हाई कोर्ट के निर्देश का चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?
🔹 राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां कहां तक पहुंची हैं?
🔹 वोटर लिस्ट, अधिसूचना और नामांकन की प्रक्रिया कब शुरू हो सकती है?
🔹 ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनाव को लेकर क्या अपडेट है?
🔹 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चुनावी तारीखों की सच्चाई क्या है?
महत्वपूर्ण: सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी तारीख को आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम न मानें। अंतिम तारीख की पुष्टि राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही होगी।
अगर आप UP Panchayat Election 2026, Gram Pradhan Election, Panchayat Chunav Date, UP Panchayat Election News, Voter List, Reservation और Voting Date से जुड़ी हर बड़ी अपडेट चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को Subscribe करें और Bell Icon दबाएं।
💬 कमेंट में बताइए: आपके गांव में पंचायत चुनाव को लेकर क्या माहौल है और क्या संभावित उम्मीदवारों ने तैयारी शुरू कर दी है?
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें और जरूरतमंद लोगों तक Share जरूर करें।
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • CITY NEWS : ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स की ओर से हलवाई एवं बावर्ची परिचय का सम्मेलन
    1
    CITY NEWS : ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स की ओर से हलवाई एवं बावर्ची परिचय का सम्मेलन
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by Ravendra Jadon पत्रकार
    2
    Post by Ravendra Jadon पत्रकार
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *ब्रेकिंग: मैनपुरी | फर्रूखाबाद से कावड़ ला रहे कावड़ियों पर दबंगों का हमला | लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल* मैनपुरी में फर्रूखाबाद से पवित्र कावड़ लेकर लौट रहे कावड़ियों पर दबंगों ने हमला कर दिया। मामूली विवाद के बाद 30-35 लोगों के समूह ने लाठी-डंडों से पीटकर कावड़ियों को घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पक्ष शहर कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। *क्या है पूरा मामला?* पीड़ित अमित कुमार निवासी परमखुटी थाना औंछा के अनुसार वह अपने साथियों के साथ फर्रूखाबाद से कावड़ लेकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बाइक की हल्की सी टक्कर को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात इतनी बढ़ी कि दूसरे पक्ष के 30-35 लोगों का समूह मौके पर पहुंच गया। इसमें से 6-7 दबंग युवकों ने कावड़ियों के छोटे जत्थे को रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग युवक कावड़ियों के साथ मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
    1
    *ब्रेकिंग: मैनपुरी | फर्रूखाबाद से कावड़ ला रहे कावड़ियों पर दबंगों का हमला | लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल*
मैनपुरी में फर्रूखाबाद से पवित्र कावड़ लेकर लौट रहे कावड़ियों पर दबंगों ने हमला कर दिया। मामूली विवाद के बाद 30-35 लोगों के समूह ने लाठी-डंडों से पीटकर कावड़ियों को घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पक्ष शहर कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी।
*क्या है पूरा मामला?*  
पीड़ित अमित कुमार निवासी परमखुटी थाना औंछा के अनुसार वह अपने साथियों के साथ फर्रूखाबाद से कावड़ लेकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बाइक की हल्की सी टक्कर को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। 
आरोप है कि बात इतनी बढ़ी कि दूसरे पक्ष के 30-35 लोगों का समूह मौके पर पहुंच गया। इसमें से 6-7 दबंग युवकों ने कावड़ियों के छोटे जत्थे को रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 
हमले का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग युवक कावड़ियों के साथ मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
    user_Arjun Singh पत्रकार
    Arjun Singh पत्रकार
    पत्रकार घिरोर, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • CITY NEWS: 78 वर्षीय बुजुर्ग को कागजों में मृत दिखाकर 25 बीघा जमीन हड़पने का आरोप
    1
    CITY NEWS: 78 वर्षीय बुजुर्ग को कागजों में मृत दिखाकर 25 बीघा जमीन हड़पने का आरोप
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.