Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ व्यूरो रिपोर्ट यूपी विधानसभा चुनाव सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा
द कहर न्यूज़ एजेंसी
लखनऊ व्यूरो रिपोर्ट यूपी विधानसभा चुनाव सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संदेश, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने मरीजों का जाना हाल* .. लखनऊ समीर नक़वी *मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संदेश, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने मरीजों का जाना हाल* .. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान–2026, जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने सी-ब्लॉक इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और महानगर स्थित भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से मुलाकात कर उनके अनुभव जाने। विधायक ने कहा कि जनसेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति निरंतर जिम्मेदारी और समर्पण का संकल्प है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और संवेदना के साथ मनाना जनसमर्पण की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय एवं महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्यजन मौजूद रहे।4
- जय जय श्री विश्वकर्मा, आदि शिल्पी भगवान। सृष्टि के रचयिता, तुम हो सबसे महान।। अंतरा 1: ब्रह्मा के पुत्र, तुम देवों के शिल्पकार। द्वारका नगरी, लंका बनाई अपार।। हाथ जोड़ कर सोनी करे तेरा ध्यान। हे प्रभु आकर, कर दो कल्याण।। अंतरा 2 मैं हूँ तेरी सेविका, शुक्ला परिवार से सोनी आई। औजारों को तिलक लगा, तेरी ज्योत जगाई।। मेरे हर काम में, बस तेरा ही नाम हो। मेरी मेहनत से, हे प्रभु तेरा सम्मान हो।। अंतरा 3: कर्म ही पूजा है, यही तुम सिखाते। मेहनती हाथों को, गले से लगाते।। सोनी की अरदास सुनो, हे अंतर्यामी। सदा सहाय रहना, हे विश्वकर्मा स्वामी।। समापन: विश्वकर्मा बाबा की जय, सदा ही जय हो। सोनी शरण में तेरी, बेड़ा पार हो।। लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश जय जय श्री विश्वकर्मा, आदि शिल्पी भगवान। सृष्टि के रचयिता, तुम हो सबसे महान।। अंतरा 1: ब्रह्मा के पुत्र, तुम देवों के शिल्पकार। द्वारका नगरी, लंका बनाई अपार।। हाथ जोड़ कर सोनी करे तेरा ध्यान। हे प्रभु आकर, कर दो कल्याण।। अंतरा 2 मैं हूँ तेरी सेविका, शुक्ला परिवार से सोनी आई। औजारों को तिलक लगा, तेरी ज्योत जगाई।। मेरे हर काम में, बस तेरा ही नाम हो। मेरी मेहनत से, हे प्रभु तेरा सम्मान हो।। अंतरा 3: कर्म ही पूजा है, यही तुम सिखाते। मेहनती हाथों को, गले से लगाते।। सोनी की अरदास सुनो, हे अंतर्यामी। सदा सहाय रहना, हे विश्वकर्मा स्वामी।। समापन: विश्वकर्मा बाबा की जय, सदा ही जय हो। सोनी शरण में तेरी, बेड़ा पार हो।। लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- थाना गाजीपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजा की धूम, हथियारों और पुलिस वाहनों का हुआ विधि-विधान से पूजन लखनऊ के थाना गाजीपुर परिसर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। थाना परिसर में विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले शस्त्रों, वाहनों और अन्य उपकरणों का भी विधिवत पूजन किया गया। थाना गाजीपुर के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य की मौजूदगी में पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान पुलिसकर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा से कार्यस्थल पर सुख-शांति और सुरक्षा की कामना की इस अवसर पर थाने के अतिरिक्त इंस्पेक्टर, दीवान, सिपाही समेत पुलिस टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा के दौरान थाना परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया।1
- *यूपी टिम्बर एसोसिएशन ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उनकी लम्बी आयु की करी कामना* लखनऊ आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यालय ऐशबाग में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई सृष्टि रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती साथ साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्वगुरु नरेंद्र मोदी जी का 76वाँ जन्मदिन ढोल नगाड़ों के साथ मनाया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि आज सृष्टि रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती और नए भारत के निर्माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस एक साथ होना हम सबके लिए गौरव की बात है इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लम्बी आयु की कामना की।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी,प्रदेश महासचिव अख्तर खान,विधिक सलाहकार अशीष त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष एजाज खान,रूप यादव,शिवम पांडे,मूलचन्द्र मौर्य,धीरज त्रिवेदी,पंडित विष्णु तिवारी,अनुराग अग्रवाल,मानस त्रिवेदी,अंशुल त्रिवेदी,अरविंद कुमार, पवन प्रजापति सहित सैकड़ों पदाधिकारी व व्यापारीगण मौजूद रहे। Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 85746632224
- लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ में तेज धूप और उमस भरी गर्मी थी। लेकिन दोपहर होते-होते मौसम अचानक बदल गया आसमान में घने बादल छा गए।1
- Visuals show the accused in the Lucknow hit-and-run incident being brought to Gomti Nagar Vistar police station. Visuals of the car involved in the incident have also surfaced. Visuals show the accused in the Lucknow hit-and-run incident being brought to Gomti Nagar Vistar police station. Visuals of the car involved in the incident have also surfaced.1
- इंदिरानगर में तंबाकू नियंत्रण टीम की कार्रवाई, 15 दुकानों पर 2,900 रुपये का जुर्माना* *लखनऊ* समीर नक़वी *इंदिरानगर में तंबाकू नियंत्रण टीम की कार्रवाई, 15 दुकानों पर 2,900 रुपये का जुर्माना* राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरानगर में तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ की अध्यक्षता तथा डॉ. निशांत निर्वाण, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, लखनऊ के निर्देशन में अभियान संचालित किया गया। जिला तंबाकू नियंत्रण टीम की ओर से डॉ. मयंक चौधरी, जिला सलाहकार और विनोद सिंह यादव, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ कार्यालय की ओर से गठित इनफोर्समेंट स्क्वायड टीम में एसआई रविन्द्र सिंह, टीम प्रभारी तथा हेड कांस्टेबल सतीश कुमार मौजूद रहे। अभियान के दौरान सीएचसी इंदिरानगर में मेडिकल विभाग के प्रशिक्षु विद्यार्थियों को एफजीडी (फोकस ग्रुप डिस्कशन) के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और इससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं को तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके सेवन से रोकने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र एवं उसके आसपास की दुकानों का कोटपा अधिनियम-2003 के तहत औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 15 दुकानों पर अधिनियम की धारा-4 का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए कुल 2,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही तंबाकू उन्मूलन केंद्र की सुविधाओं और कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने लोगों से तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन को रोकने में सहयोग करने की अपील की।4
- लखनऊ काकोरी थाना क्षेत्र के सिमरामऊ गांव में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर की पटरी पर एक अज्ञात महिला का गला रेता हुआ शव पड़ा मिला काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक मृतका की पहचान प्रेमा देवी उम्र 35 के रूप में हुई है सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी फॉरेंसिक टीम और पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने में लगी है लखनऊ में खौफनाक वारदात नहर किनारे मिला महिला का गला रेता शव इलाके में दहशत1