logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से लगभग 1Kg. गांजा, नकदी भी बरामद वाराणसी, ब्यूरो 31 मई। आज वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चितईपुर थाने की पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में सफल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चितईपुर एसीपी गौरव कुमार ने मीडिया न्यूज एजेंसी "केसरी न्यूज 24" से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। लिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में टीम ने सुंदरपुर चौकी प्रभारी आदित्य कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान मलिहान बस्ती क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति अजीत कुमार गुप्ता मिला. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 978 ग्राम अवैध गांजा और 10,020 रुपए नकद बरामद हुआ। आरोपी अजीत कुमार गुप्ता पुत्र बसंत कुमार गुप्ता, निवासी सिंहा चावर खुर्द, थाना गड़वार, जनपद बलिया का मूल निवासी है और वह वर्तमान में पप्पू सिंह के किराए के मकान में मलिहान बस्ती, थाना चितईपुर, वाराणसी में रह रहा था। उन्होंने कहा कि बरामदगी के आधार पर थाना चितईपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार गौतम, उप निरीक्षक आदित्य कुमार मिश्रा (चौकी प्रभारी सुंदरपुर), उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजय भारती, सुधीर यादव थे। एसीपी गौरव कुमार ने आगे कहा कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में थाना चितईपुर की पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है. शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गांजा के स्रोत और उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके. वाराणसी में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार नकेल कसने के लिए पुलिस विभिन्न थानों में ऐसे अभियान चला रही है।

1 hr ago
user_@karanBhaskar
@karanBhaskar
Singer Mugalsarai, Chandauli•
1 hr ago
9e8a8b66-096f-42cd-a2c6-c14a77d1c323

वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से लगभग 1Kg. गांजा, नकदी भी बरामद वाराणसी, ब्यूरो 31 मई। आज वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चितईपुर थाने की पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में सफल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चितईपुर एसीपी गौरव कुमार ने मीडिया न्यूज एजेंसी "केसरी न्यूज 24" से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। लिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में टीम ने सुंदरपुर चौकी प्रभारी आदित्य कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान मलिहान बस्ती क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति अजीत कुमार गुप्ता मिला. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 978 ग्राम अवैध गांजा और 10,020 रुपए नकद बरामद हुआ। आरोपी अजीत कुमार गुप्ता पुत्र बसंत कुमार गुप्ता, निवासी सिंहा चावर खुर्द, थाना गड़वार, जनपद बलिया का मूल निवासी है और वह वर्तमान में पप्पू सिंह के किराए के मकान में मलिहान बस्ती, थाना चितईपुर, वाराणसी में रह रहा था। उन्होंने कहा कि बरामदगी के आधार पर थाना चितईपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार गौतम, उप निरीक्षक आदित्य कुमार मिश्रा (चौकी प्रभारी सुंदरपुर), उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजय भारती, सुधीर यादव थे। एसीपी गौरव कुमार ने आगे कहा कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में थाना चितईपुर की पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है. शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गांजा के स्रोत और उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके. वाराणसी में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार नकेल कसने के लिए पुलिस विभिन्न थानों में ऐसे अभियान चला रही है।

More news from Chandauli and nearby areas
  • चन्दौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र स्थित करजरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय कम्पोजिट विद्यालय परिसर के भीतर एक 6 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बालक बीते लगभग तीन घंटे से अपने घर से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन और ग्रामीण लगातार जुटे हुए थे। इसी खोजबीन के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल, बच्चे की मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और पुलिस मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि पुलिस टीम घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    चन्दौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र स्थित करजरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय कम्पोजिट विद्यालय परिसर के भीतर एक 6 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बालक बीते लगभग तीन घंटे से अपने घर से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन और ग्रामीण लगातार जुटे हुए थे।

इसी खोजबीन के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल, बच्चे की मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और पुलिस मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि पुलिस टीम घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist Sakaldiha, Chandauli•
    10 hrs ago
  • कर्तव्य और अनुशासन की मिसाल के रूप में पहचाने जाने वाले अशोक पाण्डेय सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी विदाई के अवसर पर एक भावभीना समारोह आयोजित किया गया, जहाँ उन्हें सम्मानित किया गया।
    1
    कर्तव्य और अनुशासन की मिसाल के रूप में पहचाने जाने वाले अशोक पाण्डेय सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी विदाई के अवसर पर एक भावभीना समारोह आयोजित किया गया, जहाँ उन्हें सम्मानित किया गया।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वाराणसी की हरि-हर की नगरी में पुरुषोत्तम पूर्णिमा के विशेष अवसर पर नमामि गंगे ने सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पंचक्रोशी परिक्रमा के यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान मणिकर्णिका तीर्थ क्षेत्र 'हर-हर महादेव', 'जय श्री विष्णु' और 'जय श्री पुरुषोत्तम' के जयघोष से गूंज उठा। नमामि गंगे की टीम ने तीर्थों में सर्वोच्च मणिकर्णिका चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती भी उतारी, जिसके माध्यम से जल संरक्षण की कामना की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में, पंचक्रोशी यात्रियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। लगभग 3300 वर्ष पुरानी 88 किलोमीटर लंबी पंचक्रोशी परिक्रमा पथ के यात्री चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती और यह सम्मान पाकर अत्यंत प्रसन्न दिखे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। राजेश शुक्ला ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु का महीना है, और इस मास में पंचक्रोशी परिक्रमा पूरी करने वाले व्यक्ति को 33 कोटि देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना तथा अश्वमेध यज्ञ कराने जैसा पुण्य लाभ मिलता है। पुराणों के अनुसार, 'इदं मम प्रियंक्षेत्रं पंचकोशीपरीमितः' कहकर काशी के इस पांच कोस तक विस्तृत क्षेत्र को भगवान भोलेनाथ का अत्यंत प्रिय बताया गया है। आयोजन के तहत नमामि गंगे की टीम ने गंगा किनारे मणिकर्णिका तीर्थ और चक्र पुष्करिणी कुंड के आस-पास विशेष सफाई अभियान भी चलाया। इस कार्यक्रम में राजेश शुक्ला के साथ रविंद्र मिश्रा, सिमरन कपूर, निधि मेहरोत्रा, रितु कपूर, नवरंग गुप्ता, तारा गुप्ता और बड़ी संख्या में पंचक्रोशी यात्री शामिल रहे।
    1
    वाराणसी की हरि-हर की नगरी में पुरुषोत्तम पूर्णिमा के विशेष अवसर पर नमामि गंगे ने सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पंचक्रोशी परिक्रमा के यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान मणिकर्णिका तीर्थ क्षेत्र 'हर-हर महादेव', 'जय श्री विष्णु' और 'जय श्री पुरुषोत्तम' के जयघोष से गूंज उठा। नमामि गंगे की टीम ने तीर्थों में सर्वोच्च मणिकर्णिका चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती भी उतारी, जिसके माध्यम से जल संरक्षण की कामना की गई।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में, पंचक्रोशी यात्रियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। लगभग 3300 वर्ष पुरानी 88 किलोमीटर लंबी पंचक्रोशी परिक्रमा पथ के यात्री चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती और यह सम्मान पाकर अत्यंत प्रसन्न दिखे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। राजेश शुक्ला ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु का महीना है, और इस मास में पंचक्रोशी परिक्रमा पूरी करने वाले व्यक्ति को 33 कोटि देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना तथा अश्वमेध यज्ञ कराने जैसा पुण्य लाभ मिलता है। पुराणों के अनुसार, 'इदं मम प्रियंक्षेत्रं पंचकोशीपरीमितः' कहकर काशी के इस पांच कोस तक विस्तृत क्षेत्र को भगवान भोलेनाथ का अत्यंत प्रिय बताया गया है।

आयोजन के तहत नमामि गंगे की टीम ने गंगा किनारे मणिकर्णिका तीर्थ और चक्र पुष्करिणी कुंड के आस-पास विशेष सफाई अभियान भी चलाया। इस कार्यक्रम में राजेश शुक्ला के साथ रविंद्र मिश्रा, सिमरन कपूर, निधि मेहरोत्रा, रितु कपूर, नवरंग गुप्ता, तारा गुप्ता और बड़ी संख्या में पंचक्रोशी यात्री शामिल रहे।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित चकफाजलपुर गांव में 21 वर्षीय फरहत ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस पूरी घटना का युवक ने वीडियो भी बनाया। परिजनों ने बताया है कि फरहत कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था। घटना के समय मौके पर कुछ बच्चे भी मौजूद थे।
    1
    मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित चकफाजलपुर गांव में 21 वर्षीय फरहत ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस पूरी घटना का युवक ने वीडियो भी बनाया। परिजनों ने बताया है कि फरहत कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था। घटना के समय मौके पर कुछ बच्चे भी मौजूद थे।
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुरुषोत्तम पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाराणसी की हरि-हर नगरी भगवान विष्णु के जयकारों से गूंज उठी। सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाले पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के दिन नमामि गंगे ने 33 कोटि देवी-देवताओं को प्रसन्न करने वाली पंचक्रोशी परिक्रमा के यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान तीर्थों में सर्वोच्च माने जाने वाले मणिकर्णिका चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती भी उतारी गई, जिसमें जल संरक्षण की कामना की गई। मणिकर्णिका तीर्थ क्षेत्र हर-हर महादेव, जय श्री विष्णु और जय श्री पुरुषोत्तम के घोष से गुंजायमान रहा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ, जहाँ पंचक्रोशी यात्रियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। लगभग 3300 वर्ष पुरानी और 88 किलोमीटर लंबी पंचक्रोशी परिक्रमा के यात्री चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती और सम्मान पाकर बेहद प्रसन्न नज़र आए। सभी यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। नमामि गंगे टीम ने गंगा किनारे मणिकर्णिका तीर्थ और चक्र पुष्करिणी कुंड के आस-पास सफाई भी की। राजेश शुक्ला ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु का महीना है और इस मास में पंचक्रोशी परिक्रमा पूरी करने वाले व्यक्ति को 33 कोटि देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और अश्वमेध यज्ञ कराने जैसा पुण्य लाभ मिलता है। पुराणों के अनुसार, पाँच कोस तक फैला काशी क्षेत्र भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। इस आयोजन में राजेश शुक्ला के साथ रविंद्र मिश्रा, सिमरन कपूर, निधि मेहरोत्रा, रितु कपूर, नवरंग गुप्ता, तारा गुप्ता सहित कई पंचक्रोशी यात्री शामिल रहे।
    1
    पुरुषोत्तम पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाराणसी की हरि-हर नगरी भगवान विष्णु के जयकारों से गूंज उठी। सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाले पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के दिन नमामि गंगे ने 33 कोटि देवी-देवताओं को प्रसन्न करने वाली पंचक्रोशी परिक्रमा के यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान तीर्थों में सर्वोच्च माने जाने वाले मणिकर्णिका चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती भी उतारी गई, जिसमें जल संरक्षण की कामना की गई। मणिकर्णिका तीर्थ क्षेत्र हर-हर महादेव, जय श्री विष्णु और जय श्री पुरुषोत्तम के घोष से गुंजायमान रहा।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ, जहाँ पंचक्रोशी यात्रियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। लगभग 3300 वर्ष पुरानी और 88 किलोमीटर लंबी पंचक्रोशी परिक्रमा के यात्री चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती और सम्मान पाकर बेहद प्रसन्न नज़र आए। सभी यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। नमामि गंगे टीम ने गंगा किनारे मणिकर्णिका तीर्थ और चक्र पुष्करिणी कुंड के आस-पास सफाई भी की। राजेश शुक्ला ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु का महीना है और इस मास में पंचक्रोशी परिक्रमा पूरी करने वाले व्यक्ति को 33 कोटि देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और अश्वमेध यज्ञ कराने जैसा पुण्य लाभ मिलता है। पुराणों के अनुसार, पाँच कोस तक फैला काशी क्षेत्र भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। इस आयोजन में राजेश शुक्ला के साथ रविंद्र मिश्रा, सिमरन कपूर, निधि मेहरोत्रा, रितु कपूर, नवरंग गुप्ता, तारा गुप्ता सहित कई पंचक्रोशी यात्री शामिल रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चंदौली जिले में काँग्रेस पार्टी ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर काँग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी मौजूद रहे।
    1
    चंदौली जिले में काँग्रेस पार्टी ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर काँग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी मौजूद रहे।
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • चंदौली के कमालपुर स्थित धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को एक 5 वर्षीय बच्चे कार्तिक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिवार और पूरे गांव में गहरा मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह के 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह रविवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। लगभग दो घंटे बाद जब कार्तिक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां कार्तिक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत घर लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हृदय विदारक खबर से परिवार में कोहराम मच गया, और मां कंचन देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक कार्तिक के पिता कृष्णा सिंह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और घटना के समय घर से बाहर थे। परिवार में मां कंचन देवी के साथ उनकी दो बेटियां, 14 वर्षीय नीति सिंह और 12 वर्षीय रोशनी सिंह, तथा पुत्र कार्तिक ही रहते थे। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है, हालांकि अभी तक घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहना संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    3
    चंदौली के कमालपुर स्थित धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को एक 5 वर्षीय बच्चे कार्तिक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिवार और पूरे गांव में गहरा मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह के 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह रविवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। लगभग दो घंटे बाद जब कार्तिक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां कार्तिक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत घर लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हृदय विदारक खबर से परिवार में कोहराम मच गया, और मां कंचन देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

मृतक कार्तिक के पिता कृष्णा सिंह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और घटना के समय घर से बाहर थे। परिवार में मां कंचन देवी के साथ उनकी दो बेटियां, 14 वर्षीय नीति सिंह और 12 वर्षीय रोशनी सिंह, तथा पुत्र कार्तिक ही रहते थे। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है, हालांकि अभी तक घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहना संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Fariduddin
    Fariduddin
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सोनबरसा में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कार्य एक बार फिर से शुरू हो गया है। इस निर्माण कार्य के पुनः आरंभ होने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
    1
    सोनबरसा में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कार्य एक बार फिर से शुरू हो गया है। इस निर्माण कार्य के पुनः आरंभ होने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.