डुमारो पंचायत भवन अक्सर बंद होने से ग्रामीणों बड़ी परेशानी , अधिकारी नदारत: ग्रामीणों में बढ़ा रोष लातेहार। चंदवा प्रखंड के डुमारो पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। अक्सर बंद रहने वाला यह भवन अब ग्रामीणों के आक्रोश का केंद्र बन चुका है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पंचायत सचिव केवल अत्यंत आवश्यकता पर ही कार्यालय खोलते हैं, अन्यथा यह हमेशा ताला लगा रहता है। प्रतिदिन न खुलने के कारण छोटे-मोटे कार्यों जैसे प्रमाण-पत्र बनवाना, सहायता राशि प्राप्त करना या अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए ग्रामीणों को चंदवा मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, पंचायत भवन बंद होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष कठिनाई हो रही है। फोन पर संपर्क करने पर पंचायत सचिव ने सफाई दी कि उनकी तबीयत खराब होने के कारण पिछले एक सप्ताह से वे चंदवा में नहीं हैं और कार्यालय नहीं आ पा रहे। उन्होंने जल्द ही स्थिति सामान्य होने का आश्वासन दिया। यह समस्या लातेहार जिले की कई पंचायतों में आम है, जहां अधिकारी अनुपस्थिति से ग्रामीण सेवाएं ठप हो जाती हैं।

- लातेहार: नवपदस्थापित उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से मुलाकात में कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। आइये हम जानते जानते हैं कि उन्होंने किया कहा ।1
- Post by Altamas Rja1
- महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।1
- महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।4
- Post by AAM JANATA1
- प्राकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी समाज की उमड़ी भीड़ भेषभूषा व पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा डीजे के धुन पर नृत्य करते समाज के लोग1
- झारखंड के हक और खनन नीति पर JMM नेता रामा सोनी का बड़ा बयान; केंद्र सरकार पर साधा निशाना...1
- गुमला समाहरणालय सभागार में आज जिला स्तरीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ #gumla #jharkhand1