logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूलों के पास खुली शराब दुकान पर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी का आरोप स्कूलों के पास खुली शराब दुकान पर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी का आरोप तुलसीपुर।(सौरभ कौशल) नगर क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशे की दुकानों पर प्रतिबंध को लेकर सरकार के निर्देशों के बीच तुलसीपुर में खुलेआम नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आ रहे हैं। एक ओर सरकार विद्यालयों और कॉलेजों से 500 मीटर की दूरी के भीतर तंबाकू और नशे से जुड़े उत्पादों की बिक्री रोकने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर तुलसीपुर में इंटर कॉलेज के बेहद करीब कंपोजिट शराब की दुकान संचालित होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि तुलसीपुर के दो इंटर कॉलेजों से लगभग 20 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान खोली गई है। इतना ही नहीं, यह दुकान तहसील एवं प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। हाल ही में प्रकाशित रिपोर्टों में सरकार द्वारा स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने तथा नशामुक्त वातावरण बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन और नारकोटिक्स विभाग को भी इस नियम का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।नगरवासियों का कहना है कि जब विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए सरकार अभियान चला रही है, तब शिक्षण संस्थानों के निकट शराब की दुकान खुलना युवाओं के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने की मांग की है।

2 hrs ago
user_सौरभ कौशल
सौरभ कौशल
Local News Reporter तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
76bd5bff-49ea-4753-8e91-67b16c05d2d6

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलरामपुर के तुलसीपुर विकासखंड की ओडाझार गौशाला में गौवंश को हरे चारे की जगह सिर्फ सूखा पुआल खिलाया जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है और वे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
    4
    बलरामपुर के तुलसीपुर विकासखंड की ओडाझार गौशाला में गौवंश को हरे चारे की जगह सिर्फ सूखा पुआल खिलाया जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है और वे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_Ramesh gupta
    Ramesh gupta
    तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बलरामपुर के तुलसीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और उनकी पोती की मौत हो गई। स्कूटी पर जा रहे दोनों को एक लोडर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
    1
    बलरामपुर के तुलसीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और उनकी पोती की मौत हो गई। स्कूटी पर जा रहे दोनों को एक लोडर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
    user_Mr Mairaz
    Mr Mairaz
    Farmer तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बलरामपुर जिले के तुलसीपुर ब्लॉक के एक गांव में तेज़ आंधी और भीषण हवाओं का प्रकोप देखा गया। इस दौरान गांव में कई बिजली के खंभे ज़मीनदोज़ हो गए।
    1
    बलरामपुर जिले के तुलसीपुर ब्लॉक के एक गांव में तेज़ आंधी और भीषण हवाओं का प्रकोप देखा गया। इस दौरान गांव में कई बिजली के खंभे ज़मीनदोज़ हो गए।
    user_Ranjeet Kumar YADAV
    Ranjeet Kumar YADAV
    Tulsipur, Balrampur•
    23 hrs ago
  • बलरामपुर के रजडेरवा गांव में आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली ही बारिश में जगह-जगह धंसकर टूट गई। सड़क की खराब गुणवत्ता देख ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की तुरंत मरम्मत और जांच की मांग की है।
    1
    बलरामपुर के रजडेरवा गांव में आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली ही बारिश में जगह-जगह धंसकर टूट गई। सड़क की खराब गुणवत्ता देख ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की तुरंत मरम्मत और जांच की मांग की है।
    user_निष्पक्ष खबर भारत
    निष्पक्ष खबर भारत
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान फार्मेसी को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित होने के कारण सील कर दिया। जांच में पाया गया कि यह फार्मेसी बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के चल रही थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी चिकित्सा केंद्रों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
    1
    बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान फार्मेसी को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित होने के कारण सील कर दिया। जांच में पाया गया कि यह फार्मेसी बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के चल रही थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी चिकित्सा केंद्रों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    Local News Reporter उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में "बहू-बेटी सम्मेलन" आयोजित कर महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इसमें सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव और आत्मरक्षा के बारे में जागरूक कर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया गया। यह पहल महिलाओं को निर्भीक होकर समाज में अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में "बहू-बेटी सम्मेलन" आयोजित कर महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इसमें सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव और आत्मरक्षा के बारे में जागरूक कर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया गया। यह पहल महिलाओं को निर्भीक होकर समाज में अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रावस्ती के बरदेहरा मोड़ के पास बारात में शामिल होने आए एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    1
    श्रावस्ती के बरदेहरा मोड़ के पास बारात में शामिल होने आए एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    user_Gilaula Shravasti News
    Gilaula Shravasti News
    इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में NHAI द्वारा बिना मुआवजे जमीन पर कब्जे के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन को क्षेत्रीय सपा विधायक मुकेश वर्मा का भी पुरजोर समर्थन मिला है, जिन्होंने NHAI की कार्रवाई को अवैध बताया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
    4
    फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में NHAI द्वारा बिना मुआवजे जमीन पर कब्जे के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन को क्षेत्रीय सपा विधायक मुकेश वर्मा का भी पुरजोर समर्थन मिला है, जिन्होंने NHAI की कार्रवाई को अवैध बताया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Ramesh gupta
    Ramesh gupta
    तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.