पानी लेने जा रहे परिवार पर गिरा बिजली का पोल, करंट से पिता-पुत्र की मौत; महिला गंभीर घायल पाली। जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के पिलोवनी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत में खड़ा क्षतिग्रस्त बिजली का पोल अचानक परिवार के ऊपर गिर गया। बिजली के तारों की चपेट में आने से पिता और 15 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खिंवाड़ा थानाप्रभारी बलभद्र सिंह के अनुसार, उदयपुर जिले के देवला गांव निवासी 45 वर्षीय रामाराम पुत्र पिताराम गेमती अपनी पत्नी सूनड़ी देवी (42) और बेटे सेणाराम (15) के साथ रहता था। रामाराम खेत में मजदूरी करने के साथ लकड़ी काटने का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रामाराम अपनी पत्नी और बेटे के साथ पानी लेने जा रहा था। इसी दौरान खेत में खड़े क्षतिग्रस्त बिजली के पोल के पास से गुजरते समय अचानक पोल गिर गया और बिजली के तार तीनों के ऊपर जा गिरे। करंट की चपेट में आने से रामाराम गेमती और उसके बेटे सेणाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूनड़ी देवी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद घायल महिला को तत्काल पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दोनों मृतकों के शव खिंवाड़ा की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप हादसे के बाद पिलोवनी गांव निवासी श्रवण ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीण का कहना है कि खेत में लगा बिजली का पोल काफी समय से क्षतिग्रस्त था। पोल को बदलने के लिए डिस्कॉम को कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते पोल नहीं बदला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि क्षतिग्रस्त बिजली के पोल को समय रहते बदल दिया जाता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।
पानी लेने जा रहे परिवार पर गिरा बिजली का पोल, करंट से पिता-पुत्र की मौत; महिला गंभीर घायल पाली। जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के पिलोवनी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत में खड़ा क्षतिग्रस्त बिजली का पोल अचानक परिवार के ऊपर गिर गया। बिजली के तारों की चपेट में आने से पिता और 15 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खिंवाड़ा थानाप्रभारी बलभद्र सिंह के अनुसार, उदयपुर जिले के देवला गांव निवासी 45 वर्षीय रामाराम पुत्र पिताराम गेमती अपनी पत्नी सूनड़ी देवी (42) और बेटे सेणाराम (15) के साथ रहता था। रामाराम खेत में मजदूरी करने के साथ लकड़ी काटने का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रामाराम अपनी पत्नी और बेटे के साथ पानी लेने जा रहा था। इसी दौरान खेत में खड़े क्षतिग्रस्त बिजली के पोल के पास से गुजरते समय अचानक पोल गिर गया और बिजली के तार तीनों के ऊपर जा गिरे। करंट की चपेट में आने से रामाराम गेमती और उसके बेटे सेणाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूनड़ी देवी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद घायल महिला को तत्काल पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दोनों मृतकों के शव खिंवाड़ा की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप हादसे के बाद पिलोवनी गांव निवासी श्रवण ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीण का कहना है कि खेत में लगा बिजली का पोल काफी समय से क्षतिग्रस्त था। पोल को बदलने के लिए डिस्कॉम को कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते पोल नहीं बदला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि क्षतिग्रस्त बिजली के पोल को समय रहते बदल दिया जाता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।
- रक्षाबंधन पर मिसाल बना भाई: 100 से ज्यादा बेसहारा महिलाओं और बुजुर्गों का सहारा बने राज मीणा रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के रिश्ते और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, वहीं राज मीणा इस रिश्ते को सेवा और मानवता के जरिए एक अलग पहचान दे रहे हैं। राज मीणा उन लाचार, बेसहारा और परिवार से ठुकराई गई महिलाओं को सहारा देने का काम कर रहे हैं, जिन्हें समाज में अक्सर अकेला छोड़ दिया जाता है। बताया जाता है कि मानसिक रूप से परेशान या अपने परिवार से बिछड़ी हुई महिलाओं को राज मीणा रेस्क्यू कर अपने आश्रम तक पहुंचाते हैं। यहां उन्हें भोजन, रहने की व्यवस्था, दवाइयों और देखरेख जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। आज उनके आश्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद हैं। राज मीणा इन सभी महिलाओं को अपनी बहन की तरह मानते हैं और उनके साथ परिवार जैसा व्यवहार करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर ये महिलाएं राज मीणा के लिए राखियां तैयार कर उन्हें अपना भाई मानकर रक्षा का धागा बांधती हैं। राज मीणा का कहना है कि किसी बेसहारा इंसान को सहारा देना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। उनका प्रयास है कि जिन महिलाओं को उनके अपनों ने छोड़ दिया, उन्हें सम्मान, सुरक्षा और परिवार जैसा अपनापन मिल सके। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर राज मीणा और उनके आश्रम की यह कहानी भाई-बहन के रिश्ते को एक भावनात्मक और मानवीय संदेश देती है। अगर आप भी राज मीणा के इस सेवा कार्य का समर्थन करते हैं, तो कमेंट करके जरूर बताएं—“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”1
- *कांग्रेस ने बंद कमरों में किया उम्मीदवारों पर मंथन, बोर्ड बनाने की रणनीति पर जोर* *बारहठ बोले—पार्टी जिसे देगी टिकट, उसके साथ पूरी ताकत से जुटेंगे कार्यकर्ता* रानी। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्री आईजी हॉल, प्रताप बाजार में आयोजित बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से ऑफलाइन आवेदन लिए गए। आवेदन प्रक्रिया के बाद अलग-अलग बंद कमरों में दावेदारों एवं वार्डवार राजनीतिक समीकरणों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ऑब्जर्वर एवं मारवाड़ विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह बारहठ ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। पार्टी सिंबल किसी भी प्रत्याशी को मिले, कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर कांग्रेस की जीत को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक वार्ड महत्वपूर्ण है और संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने दावेदारों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि चुनाव में संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी एवं आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर सामूहिक रूप से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कांग्रेस की जीत के लिए प्रयास करें। बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान दावेदारों की संगठन में सक्रियता, जनसंपर्क, वार्ड में पकड़ एवं स्थानीय समीकरणों सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बंद कमरे में हुए मंथन को आगामी दिनों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। राय सुमारी उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित,जिला चुनाव प्रभारी जयदेव सिंह राणावत, जिला सह-सचिव श्रवण कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, खनन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह आकड़ावास, विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी सुरबाला काला, सह-प्रभारी भोमाराम मीणा, जिला सचिव केसाराम गरासिया मौजूदगी में ली गई। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने सभी पदाधिकारियों, दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।1
- धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *मंडवाड़ा* आज मंडवाड़ा गांव की महिलाओं ने गौ-सेवा और आस्था की मिसाल पेश की धरती माता की बात सुनकर महिलाओं ने एक जगह गायों के लिए *लापसी* तैयार की। इसके बाद सभी महिलाएं नदी किनारे गईं, वहां रोड की सफाई की और फिर एक साथ मिलकर गायों को लापसी खिलाई। लापसी खिलाने के बाद सभी महिलाओं ने हाथ जोड़कर *भगवान से प्रार्थना की कि गायों के चारे-पानी के लिए अच्छी बरसात जरूर आए।* इस नेक कार्यक्रम में गांव के *लाखाराम देवासी, रमेश बोरणा और अशोक आलिका* भी महिलाओं के साथ रहे और सहयोग किया। महिलाओं की इस भक्ति और सेवा भावना की पूरे गांव में सराहना हो रही है।3
- राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकारों के साथ मनाई अनोखी राखी तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया रक्षाबंधन, बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को राखी बांधकर भेंट किए हेलमेट, हमेशा हेलमेट पहनने और खुद को सुरक्षित रखने का संकल्प, महिला कांस्टेबलों ने राखी बांधकर कार्यक्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन, राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और की सरोज बैरवा रहे मौजूद, आमतौर पर सड़क पर खड़ा पुलिस जाप्ता नाकेबंदी अथवा चालान बनाने के लिए खड़ा नजर आता है। लेकिन राजसमंद पुलिस ने अपने सामाजिक सरोकारों के साथ ड्यूटी को सम्मिलित कर अनोखे तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और यातायात थानाधिकारी पन्नालाल और कांकरोली थानाधिकारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में महिला कांस्टेबलों और कालीका पेट्रोलिंग की टीम ने बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को सम्मान रोककर राखी बांधी,उन्हें मिठाई खिलाई और हेलमेट भेंट किए। इसके साथ ही वाहन चालक से गाड़ी चलाने के दौरान हमेशा हेलमेट पहनने का वचन भी लिया। कांकरोली बस स्टैंड पर आयोजित इस अभियान के दौरान वाहन चालक पुलिस का जाप्ता देखकर डर गए। लेकिन पुलिस ने वाहन चालक को रोककर चालान नहीं बनाया,केवल राखी बांधी,मिठाई खिलाई और हेलमेट पहनकर परिवार के लिए खुद को सुरक्षित रखने का वचन लिया। पुलिस की ऐसी अनोखी राखी आमजन में भी चर्चा का विषय बनी रही। इस मौके पर स्कूल बसों में मौजूद बच्चों ने भी पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और अभियान के लिए धन्यवाद दिया। बाइट - सेजल शेखावत ( डीएसपी,राजसमंद )4
- नगर निगम चुनाव पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित आवेदन लेने के लिए उमड़ी दावेदारों की भीड़, शुक्रवार को अवकाश के चलते शनिवार से फिर शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 27 अगस्त। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन नगर निगम कार्यालय में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए गए। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में दावेदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन -रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन किसी भी अभ्यर्थी ने अपना आवेदन जमा नहीं करवाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। अब शनिवार से पुनः नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित - सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन वितरण काउंटर पर गुरुवार सुबह से ही दावेदार आवेदन पत्र लेने के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर तक 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए जा चुके थे। आवेदन प्राप्त करने के लिए काउंटर पर दावेदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। निर्वाचन कार्मिकों ने अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी। अवकाश के दिन भी हेल्प डेस्क से मिलेंगे आवेदन - रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम में बनाई गई हेल्प डेस्क पर आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक हेल्प डेस्क से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शनिवार से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी। निर्वाचन व्यवस्थाओं पर रही नजर -नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों ने व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। आवेदन लेने पहुंचे दावेदारों को प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही आवेदन पत्र भरने एवं आवश्यक दस्तावेजों को लेकर मार्गदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। ये रहे मौजूद -इस मौके पर विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, पाली तहसीलदार सुनील कुमार, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, जयपाल सिंह चौहान, शंकर सिंह राजपुरोहित, कुलदीप जोशी, हिमांशु चतुर्वेदी, ताराचंद सेजू सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।1
- जालौर गुरुवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर एसडीम कार्यालय में प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म पेश किया जालौर गुरुवार को नगर परिषद पार्षद चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में निर्दलीय व पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म पेश किया आपको बता दिया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी अपने पूरे उत्साह के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की वार्ड वासियो से अपील कर रहे हैं शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी गली मोहल्ले में चर्चा हो रही है4
- राजसमंद नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 6 से आशा देवी पालीवाल ने पहले नामांकन उपखंड अधिकारी को सोपा4
- जिले के रानी उपखंड क्षेत्र के निपल में 8 फीट लंबा अजगर आने से मचा हड़कंप रानी। क्षेत्र के निपल गांव स्थित वेरा ढीमरा में अचानक करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, निपल गांव के वेरा ढीमरा में ताराराम मीणा के बेरे पर अचानक अजगर नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के हनी सिंह नारलाई मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।1