त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बिछिया में दो दुकानों पर छापा हेडलाइन त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बिछिया में दो दुकानों पर छापा मिलावट और एक्सपायरी खाद्य सामग्री पर सख्ती, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए, नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई शुरू डिंडौरी। जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश के निर्देश तथा कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शहपुरा विकासखंड के बिछिया स्थित दो प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराई गई, जबकि चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले साहू बेकरी एवं किराना का निरीक्षण किया, जहां खाद्य पंजीयन की अवधि समाप्त पाई गई। संचालक को तत्काल नया पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। यहां से राइस ब्रान तेल एवं केचप के नमूने जांच के लिए लिए गए। इसके बाद खुशी किराना में निरीक्षण के दौरान बिक्री के लिए रखी एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, जिसे व्यापारी की मौजूदगी में तत्काल नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं मिला और उसका प्रदर्शन भी नहीं किया गया। इस मामले में विभाग ने वैधानिक कार्रवाई शुरू करते हुए पनीर एवं दही के नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए। कार्रवाई के दौरान आसपास की अन्य किराना दुकानों, होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। व्यापारियों को स्वच्छता के मानकों का पालन करने, पैक्ड खाद्य पदार्थों की निर्माण एवं समाप्ति तिथि जांचकर ही बिक्री करने तथा बिना बिल और गुणवत्ता प्रमाणन के मिठाई, दुग्ध उत्पाद एवं कन्फेक्शनरी सामग्री का विक्रय नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रभा सिंह टेकाम ने बताया कि सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। यदि जांच में मिलावट या अमानक गुणवत्ता की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। "उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से नहीं होगा कोई समझौता" खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी खाद्य व्यवसायी को बख्शा नहीं जाएगा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बिछिया में दो दुकानों पर छापा हेडलाइन त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बिछिया में दो दुकानों पर छापा मिलावट और एक्सपायरी खाद्य सामग्री पर सख्ती, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए, नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई शुरू डिंडौरी। जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश के निर्देश तथा कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शहपुरा विकासखंड के बिछिया स्थित दो प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराई गई, जबकि चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले साहू बेकरी एवं किराना का निरीक्षण किया, जहां खाद्य पंजीयन की अवधि समाप्त पाई गई। संचालक को तत्काल नया पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। यहां से राइस ब्रान तेल एवं केचप के नमूने जांच के लिए लिए गए। इसके बाद खुशी किराना में निरीक्षण के दौरान बिक्री के लिए रखी एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, जिसे व्यापारी की
मौजूदगी में तत्काल नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं मिला और उसका प्रदर्शन भी नहीं किया गया। इस मामले में विभाग ने वैधानिक कार्रवाई शुरू करते हुए पनीर एवं दही के नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए। कार्रवाई के दौरान आसपास की अन्य किराना दुकानों, होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। व्यापारियों को स्वच्छता के मानकों का पालन करने, पैक्ड खाद्य पदार्थों की निर्माण एवं समाप्ति तिथि जांचकर ही बिक्री करने तथा बिना बिल और गुणवत्ता प्रमाणन के मिठाई, दुग्ध उत्पाद एवं कन्फेक्शनरी सामग्री का विक्रय नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रभा सिंह टेकाम ने बताया कि सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। यदि जांच में मिलावट या अमानक गुणवत्ता की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। "उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से नहीं होगा कोई समझौता" खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी खाद्य व्यवसायी को बख्शा नहीं जाएगा।
- डिंडौरी, 31 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के 50-50 प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वर्ष 2026-27 की प्रगति का आकलन किया गया। कलेक्टर ने लाभान्वित किसानों की नामवार जानकारी प्राप्त की तथा किसानों द्वारा लगाए गए फसल एवं फलदार पौधों की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) के अंतर्गत संचालित पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना की विकासखंडवार समीक्षा भी की गई। इसके अलावा जैविक खेती योजना, बागवानी यंत्रीकरण योजना, फसलोत्तर प्रबंधन घटक तथा मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के क्रियान्वयन की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उद्यानिकी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र किसानों को समय पर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्रवाई के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।1
- भिम्माडोगरी में वेस्ट ऑफ शहडोल कोल माइन की जनसुनवाई संपन्न, 'शून्य विस्थापन और 20 गुना वृक्षारोपण' का दावा उमरिया | रिपोर्टर श्याम गुप्ता ग्राम पंचायत भिम्माडोगरी में 31 जुलाई 2026 को मेसर्स जेके सीमेंट लिमिटेड को आवंटित वेस्ट ऑफ शहडोल (साउथ) कोल माइन की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता ने की। जनसुनवाई के दौरान जेके सीमेंट लिमिटेड के महाप्रबंधक अनुज राज गौतम ने परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि यह पूरी तरह भूमिगत (अंडरग्राउंड) खदान होगी, जिससे किसी भी परिवार का विस्थापन नहीं होगा और वन्यजीवों पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए लगभग 3,500 पेड़ काटे जाएंगे, लेकिन इसके बदले 20 गुना से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा। सड़क किनारे छायादार एवं फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। कंपनी ने स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कई घोषणाएं कीं। कंपनी के अनुसार क्षेत्र में चलित स्वास्थ्य सेवा, एम्बुलेंस सुविधा, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार तथा गांवों में सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी का दावा है कि सरकार के नियमों के अनुसार 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाएगा। पर्यावरण सलाहकार मृणाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव, 90 हेक्टेयर हरित पट्टी तथा 51,813 पौधों का रोपण किया जाएगा। यह प्रस्तावित परियोजना 1,481.19 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है, जिसमें 965 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है। इससे अमिलिहा, भिम्माडोगरी, महरोई, बंधवा वारा, कत्राबहरा, देवगवां, चंदनिया, बंधवा खुर्द एवं बरगवां सहित 9 गांव प्रभावित होंगे। परियोजना में 153 मिलियन टन कोयला भंडार, 0.70 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता, 600 करोड़ रुपये की लागत, 34 वर्षों तक खनन तथा 641 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का दावा किया गया है। जनसुनवाई में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परियोजना का समर्थन करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। जनपद अध्यक्ष मनीष सिंह ने भूमि धंसाव की स्थिति में पुनर्वास, पेयजल पाइपलाइन, स्थानीय लोगों को सीधा रोजगार और CSR में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। जनपद उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि उद्योग से क्षेत्र का विकास होगा, लेकिन जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है तथा खदान के पानी का उपयोग सिंचाई में किया जाना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य हेमनाथ बैगा ने बैगा समुदाय के हितों की रक्षा, वनोपज आधारित वृक्षारोपण, जल स्तर की सुरक्षा तथा विशेष जनजातीय विकास योजना बनाने की मांग रखी। जनसुनवाई के अंत में अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता ने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों का संकलन कर पर्यावरण मंत्रालय एवं संबंधित समिति को भेजा जाएगा। अब अंतिम निर्णय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद लिया जाएगा।4
- सावन के प्रथम सोमवार को भोरमदेव पदयात्रा के लिए कबीरधाम पुलिस ने किए व्यापक यातायात एवं सुरक्षा इंतजाम सावन माह के प्रथम सोमवार 03 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक की पदयात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा आवश्यक यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा पदयात्रा मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों शिवभक्त एवं श्रद्धालु बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात संचालन, मार्ग डायवर्सन, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।1
- विधानसभा में गूंजी पुष्पराजगढ़ की आवाज़,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने IGNTU से जुड़े मुद्दे उठाए 📍 अनूपपुर | पुष्पराजगढ़ अनूपपुर पुष्पराजगढ़/ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। विधायक ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ट्राइबल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मान्यताओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और वे कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।विधायक मार्को ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार को लेकर विधायक की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1
- jila anuppur thana Jaithari post lapta me sadak nahi bana hai ane our jane badi samsya hoti hai Anuppur jila Thana jaithari gaon post lapata Se hamare gaon mein sadak nahin banaa hai aane jaane mein badi samasya hoti hai aur hamare gaon ke Jo mukhya sarpanch ji hai unko humne Kai bar bol chuka hai yah log kahate Hain ki yah jila ka kam hai sadak Yojana ke dwara banaya jaega dhanyvad hamare gaon mein sadak banvaen kripya Anya jaane bahut samasya hoti hai1
- 'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?1
- सब्जी से भरा मालवाहक पलटा, बाल-बाल बचा चालक धनपुरी के पास हुआ हादसा, मुख्य मार्ग पर बिखरी सब्जियां सब्जी से भरा मालवाहक पलटा, बाल-बाल बचा चालक धनपुरी के पास हुआ हादसा, मुख्य मार्ग पर बिखरी सब्जियां1