प्रेस नोट दिनांक- 10.03.2026 जनपद प्रतापगढ़ 👉आईजीआरएस मूल्यांकन में जनपद प्रतापगढ़ को प्रदेश में प्रथम स्थान- ➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों के फलस्वरूप माह फरवरी 2026 की आईजीआरएस (IGRS) मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद प्रतापगढ़ को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 🔹मूल्यांकन में जनपद प्रतापगढ़ को कुल 135 में से 135 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जो जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण, आवेदकों से सतत संवाद तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिणाम है। आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण, डिफाल्टर सन्दर्भों को शून्य बनाए रखने, आवेदकों को संतोषजनक फीडबैक प्रदान करने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग के कारण जनपद को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। 🔹जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इस क्रम में सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि आईजीआरएस, हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। ⏺️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा इस उपलब्धि के लिए जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित से संबंधित शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आगे भी आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। 🚔 #UPPolice #pratapgarh

- ⏩ आज कोर्ट पेशी के बाद लॉकअप में आई कैदी को गंभीर चोट, चेहरे से बह रहा था खून ⏩ परिजनों ने न्यायालय परिसर में किया हंगामा ⏩ हंगामे के दौरान पुलिस से परिजनों की गुत्थमगुत्थी ⏩ पुलिस ने किसी तरह कैदी को अस्पताल पहुँचाया ⏩ करीब 10 वर्षों से जिला जेल में निरुद्ध है मोहम्मद हलीम ⏩ न्यायालय परिसर के गेट नंबर 3 के पास का मामला1
- प्रतापगढ़ -पट्टी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आशु सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।1
- 🚨 प्रतापगढ़ कंधई थाना प्रकरण को लेकर व्यापारियों का बड़ा फैसला 🚨 कंधई थाना क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हुई कथित मारपीट और उत्पीड़न के विरोध में 11 मार्च को कंधई, कोहंडौर, रखहा, मदाफरपुर, दीवानगंज, ताला व किशुनगंज बाजार के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ✊ व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी व्यापारी न्याय की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों का विश्वास बना रहे। सभी व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि 11 मार्च को बाजार बंद कर इस विरोध में अपनी सहभागिता दें। #Pratapgarh #Kandhai #VyapariEkta #JusticeForTraders UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Amarpal Maurya Ashish Patel Nitin Agarwal Anupriya Patel Dr. Pallavi Patel Chief Minister Office Uttar Pradesh1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नांदी गांव में एक विधवा महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद महिला में दहशत का माहौल है। नांदी गांव निवासी विधवा दुर्गावती देवी ने कोतवाली पट्टी में दी गई तहरीर में बताया कि सात मार्च की रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी बेटियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुर्गावती देवी को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह कोतवाली पट्टी पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- “प्रतापगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका के पास बंद कोल्ड स्टोर के नजदीक से रामसुन्दर नाम के अभियुक्त को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि साल 2021 में करीब साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”1
- पट्टी। रमजान पर्व के मद्देनजर मंगलवार शाम पट्टी थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अलविदा और ईद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन की निगरानी में सभी नमाज सकुशल संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में मस्जिदों के मौलवी तथा हिंदू समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही। बैठक में रामजी उमर वैश्य, रामचरित्र वर्मा, अब्बास राइन, अमरजीत वर्मा, शिवकुमार चौरसिया, मतीन अहमद, गौरव श्रीवास्तव, मोहम्मद कैफ, यासीन, भोला घोसी, हाजी शाहिद अहमद, सत्य प्रकाश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।1