logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगवत प्रेमियों ने निकाली कलश यात्रा, मातृशक्ति ने उठाए मंगल कलश भगवान दास पैलेस में आज से आरंभ होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन| उझानी (बदायूॅं) / भगवान दास पैलेस में आज से आरंभ हो रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व भगवत प्रेमियों ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जिसमें मातृ-शक्तियों ने मंगल कलश उठाकर लोगों के मंगल की मंगलकामना प्रभु से की। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई लिंक रोड स्थित भगवान दास पैलेस पहुंच कर विसर्जित हुई। कलश यात्रा में कथा वाचक आकाश कृष्ण शास्त्री के अलावा दीपक गर्ग, राजेश बार्ष्णेय "रामू", मोहन बार्ष्णेय, शशी भार्गव, करुणा सोलंकी, बेबी शर्मा सहित तमाम मातृशक्ति और भगवत प्रेमी मौजूद रहे।

2 days ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

भगवत प्रेमियों ने निकाली कलश यात्रा, मातृशक्ति ने उठाए मंगल कलश भगवान दास पैलेस में आज से आरंभ होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन| उझानी (बदायूॅं) / भगवान दास पैलेस में आज से आरंभ हो रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व भगवत प्रेमियों ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जिसमें मातृ-शक्तियों ने मंगल कलश उठाकर लोगों के मंगल की मंगलकामना प्रभु से की। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई लिंक रोड स्थित भगवान दास पैलेस पहुंच कर विसर्जित हुई। कलश यात्रा में कथा वाचक आकाश कृष्ण शास्त्री के अलावा दीपक गर्ग, राजेश बार्ष्णेय "रामू", मोहन बार्ष्णेय, शशी भार्गव, करुणा सोलंकी, बेबी शर्मा सहित तमाम मातृशक्ति और भगवत प्रेमी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारिश और तेज हवा से धान-बाजरे की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता। उसावां। क्षेत्र में शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। लगातार बारिश बारिश और तेज हवा से धान-बाजरे की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता। उसावां। क्षेत्र में शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। लगातार बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी धान और बाजरे की फसल को काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। कई स्थानों पर फसल के पौधे खेतों में गिर गए हैं, जिससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। धान की तैयार होती फसल पर बारिश और तेज हवा का असर पड़ने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की चिंता सताने लगी है। वहीं बाजरे की फसल भी तेज हवा के कारण प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों की देखभाल और कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में लगातार बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। बारिश के चलते किसानों की निगाह अब मौसम के अगले रुख पर टिकी हुई है।
    1
    बारिश और तेज हवा से धान-बाजरे की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता।

उसावां। क्षेत्र में शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। लगातार बारिश
बारिश और तेज हवा से धान-बाजरे की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता।
उसावां। क्षेत्र में शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। लगातार बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी धान और बाजरे की फसल को काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। कई स्थानों पर फसल के पौधे खेतों में गिर गए हैं, जिससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। धान की तैयार होती फसल पर बारिश और तेज हवा का असर पड़ने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की चिंता सताने लगी है। वहीं बाजरे की फसल भी तेज हवा के कारण प्रभावित हुई है।
किसानों का कहना है कि इस समय फसलों की देखभाल और कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में लगातार बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है।
क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। बारिश के चलते किसानों की निगाह अब मौसम के अगले रुख पर टिकी हुई है।
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं के उघैती में हड़कंप! प्रेमी जोड़े से अभद्रता का VIDEO वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार कांड: जंगल में प्रेमी जोड़े से अभद्रता और मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के जंगलों में प्रेमी-प्रेमिका के साथ कथित तौर पर अभद्रता, मारपीट और पैसे की वसूली का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। #बदायूं #उघैती #BadaunNews #BreakingNews #UPPolice #PoliceAction #ViralVideo #उघैतीकांड #गिरफ्तारी #बदायूं_पुलिस
    1
    बदायूं के उघैती में हड़कंप! प्रेमी जोड़े से अभद्रता का VIDEO वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार
कांड: जंगल में प्रेमी जोड़े से अभद्रता और मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के जंगलों में प्रेमी-प्रेमिका के साथ कथित तौर पर अभद्रता, मारपीट और पैसे की वसूली का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
#बदायूं #उघैती #BadaunNews #BreakingNews #UPPolice #PoliceAction #ViralVideo #उघैतीकांड #गिरफ्तारी #बदायूं_पुलिस
    user_SR NEWS 24X7 LIVE
    SR NEWS 24X7 LIVE
    Budaun, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से गूंजा कछला गंगा घाट, भक्तिभाव से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन| उझानी (बदायूॅं) / श्री गणेश चतुर्थी पर घरों और पंडालों में विराजमान भगवान श्री गणेश की श्रद्धालु भक्तों ने अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। श्रद्धालु श्री गणेश की प्रतिमाओं को लेकर कछला गंगा तट पहुंचे। यहां गंगा मैया की पूजा-अर्चना के बाद भव्य आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का गंगा में विसर्जन किया। यज्ञाचार्य गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और प्रथम पूज्यनीय देवता हैं। श्री गणेश उत्सव हमें श्रद्धा के साथ पर्यावरण, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। भगवान श्री गणेश के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प निरंतर बना रहना चाहिए। नगर के मुहल्ला नझियाई से श्री गणेश विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। वातावरण गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्ति में झूमते नजर आए। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणपति की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की गई। कछला गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धापूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्ति, उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम दिखाई दिया। इस मौके पर उमाशंकर शर्मा, रिंकू शर्मा, ट्विंकल, मोहित, धर्मेंद्र शर्मा, अजीत, हृदेश, सोना तिवारी, सोनू, गुड्डू, श्रद्धा, सृष्टि, अनिल, वीरेंद्र, जूही, रमन, संतोष आदि मौजूद रहे।
    1
    गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से गूंजा कछला गंगा घाट, भक्तिभाव से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन| उझानी (बदायूॅं) /
श्री गणेश चतुर्थी पर घरों और पंडालों में विराजमान भगवान श्री गणेश की श्रद्धालु भक्तों ने अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने  बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। 
श्रद्धालु श्री गणेश की प्रतिमाओं को लेकर कछला गंगा तट पहुंचे। यहां गंगा मैया की पूजा-अर्चना के बाद भव्य आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का गंगा में विसर्जन किया।
यज्ञाचार्य गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और प्रथम पूज्यनीय देवता हैं। श्री गणेश उत्सव हमें श्रद्धा के साथ पर्यावरण, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। भगवान श्री गणेश के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प निरंतर बना रहना चाहिए। नगर के मुहल्ला नझियाई से श्री गणेश विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। वातावरण गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्ति में झूमते नजर आए। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणपति की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की गई।
कछला गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धापूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्ति, उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम दिखाई दिया। इस मौके पर उमाशंकर शर्मा, रिंकू शर्मा, ट्विंकल, मोहित, धर्मेंद्र शर्मा, अजीत, हृदेश, सोना तिवारी, सोनू, गुड्डू, श्रद्धा, सृष्टि, अनिल, वीरेंद्र, जूही, रमन, संतोष आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बदायूं। बिहार जैसी घटना बदायूं से सामने आई है। प्रेमी-प्रेमिका को घेरकर छेड़खानी कर पीटा गया और रुपये भी लूट लिए गए । इस मामलें में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ छेड़खानी, it एक्ट सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 17 sep 26 की है। वही पुलिस एक युवकों की तलाश में जुट गई है । घटना के बाद वीडियो को युवकों के दोस्तों पर धीरे-धीरे पहुंचना शुरू हो गया जब इस बात की भनक पुलिस को लगी तब पुलिस ने घटना की जानकारी जताते हुए पीड़िता से पूछताछ की और पीड़िता की पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में युवकों से वीडियो फिलहाल पुलिस ने डिलीट कर दिया है । वही चौथे आरोपी जितेश की तलाश में पुलिस लगी हुई है जबकि कुछ ऑन लोग भी इस घटना में शामिल होने बताया जा रहा है इस मामले में पुलिस ने सुगेन्द्र कुमार यादव, बेच जाटव छोटे जाटव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा आरोपी जितेश अभी फरार है वहीं कुछ अन्य लोग भी इस घटना में शामिल है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है घटनास्थल पर एसएसपी बदायूं मौके पर पहुंची । एसएसपी ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना अध्यक्ष को आदेशित किया है।
    1
    बदायूं। बिहार जैसी घटना बदायूं से सामने आई है। प्रेमी-प्रेमिका को घेरकर छेड़खानी कर पीटा गया और रुपये भी लूट लिए गए । इस मामलें में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ छेड़खानी, it एक्ट सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 17 sep 26 की है। वही पुलिस एक युवकों की तलाश में जुट गई है ।
घटना के बाद वीडियो को युवकों के दोस्तों पर धीरे-धीरे पहुंचना शुरू हो गया जब इस बात की भनक पुलिस को लगी तब पुलिस ने घटना की जानकारी जताते हुए पीड़िता से पूछताछ की और पीड़िता की पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज किया।  इस मामले में युवकों से वीडियो फिलहाल पुलिस ने डिलीट कर दिया है । वही चौथे आरोपी जितेश की तलाश में पुलिस लगी हुई है जबकि कुछ ऑन लोग भी इस घटना में शामिल होने बताया जा रहा है इस मामले में पुलिस ने सुगेन्द्र कुमार यादव, बेच जाटव छोटे जाटव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा आरोपी जितेश अभी फरार है वहीं कुछ अन्य लोग भी इस घटना में शामिल है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है घटनास्थल पर एसएसपी बदायूं मौके पर पहुंची । एसएसपी ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना अध्यक्ष को आदेशित किया है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय एक तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । बदायूँ न्यूज थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय एक तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 25.09.2026 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त पप्पू राणा उर्फ खबरीलाल पुत्र यादराम नि0 नगर पंचायत दहगवाँ थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ के मय एक तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ दहगवाँ बागवाला रोड पर जाहिद अली के प्लाट मे बनी झोपडी के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 270/2026 धारा 3/25 (1- B)(a) A. ACT पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
    1
    थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय एक तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया ।
बदायूँ न्यूज 
थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय एक तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 25.09.2026 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त पप्पू राणा उर्फ खबरीलाल पुत्र यादराम नि0 नगर पंचायत दहगवाँ थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ के मय एक तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ दहगवाँ बागवाला रोड पर जाहिद अली के प्लाट मे बनी झोपडी के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 270/2026  धारा 3/25 (1- B)(a) A. ACT पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बिल्सी में सड़क किनारे खड़े टेंपो को हटाने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप। 🚨 बिल्सी में सड़क किनारे खड़े टेंपो को हटाने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप बदायूं। जनपद के कस्बा बिल्सी के मोहल्ला नंबर-1 में सड़क किनारे खड़े टेंपो को हटाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि टेंपो हटाने को लेकर बाइक सवार के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। #बिल्सी #बदायूं #बिल्सीन्यूज़ #बदायूंन्यूज़ #मारपीट #विवाद #डायल112 #यूपीपुलिस #उत्तरप्रदेश #JANPADNEWS24UP #सचकीआवाजजनताकेसाथ
    1
    बिल्सी में सड़क किनारे खड़े टेंपो को हटाने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप।
🚨 बिल्सी में सड़क किनारे खड़े टेंपो को हटाने को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप
बदायूं। जनपद के कस्बा बिल्सी के मोहल्ला नंबर-1 में सड़क किनारे खड़े टेंपो को हटाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि टेंपो हटाने को लेकर बाइक सवार के साथ मारपीट की गई।
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#बिल्सी #बदायूं #बिल्सीन्यूज़ #बदायूंन्यूज़ #मारपीट #विवाद #डायल112 #यूपीपुलिस #उत्तरप्रदेश #JANPADNEWS24UP #सचकीआवाजजनताकेसाथ
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सराय बरौलिया में युवक-युवती को सुनसान स्थान पर अकेला पाकर कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी, वीडियो बनाने तथा मारपीट किए जाने की घटना के संबंध में थाना उघैती पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सराय बरौलिया में युवक-युवती को सुनसान स्थान पर अकेला पाकर कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी, वीडियो बनाने तथा मारपीट किए जाने की घटना के संबंध में थाना उघैती पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट।
    1
    *थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सराय बरौलिया में युवक-युवती को सुनसान स्थान पर अकेला पाकर कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी, वीडियो बनाने तथा मारपीट किए जाने की घटना के संबंध में थाना उघैती पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट
थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सराय बरौलिया में युवक-युवती को सुनसान स्थान पर अकेला पाकर कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी, वीडियो बनाने तथा मारपीट किए जाने की घटना के संबंध में थाना उघैती पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट।
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उसावां पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने अवैध उसावां पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम सेहा, थाना उसावां, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त को ग्राम सिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना उसावां में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय, बदायूं भेज दिया गया।
    1
    उसावां पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने अवैध
उसावां पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम सेहा, थाना उसावां, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त को ग्राम सिया से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना उसावां में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय, बदायूं भेज दिया गया।
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.