सेवा संवाद समाधान अनुसंधान प्रणाली के तहत जिला अधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर अपर समाहर्ता ने आम जनों की सुनी समस्याएं त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश *जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निदेश पर अपर समाहर्ता,ने समाहरणालय परिसर में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत समाहरणालय स्थित वीसी कक्ष में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परिवादी प्रमोद यादव प्रखंड पंडौल निवासी के द्वारा स्वीकृत कृषि विद्युत कनेक्शन शीघ्र लगाने एवं आवश्यक कारवाई करने हेतु आवेदन दिया। सिंगियौन राजनगर निवासी दुःखन चौपाल ने विकलांग बच्चे को ट्राईसाइकिल दिलाने को लेकर आवेदन दिया। वही राजनगर राघोपुर बलाट निवासी रघुनाथ मंडल ने जमीन विवाद निपटारा एवं अवैध तरीके से कब्जा जमीन को मुक्त करने के संबंध में आवेदन दिया। मनीष कुमार महतो प्रखंड राजनगर पंचायत कोइलख निवासी के द्वारा गैस सब्सिडी सक्रिय नहीं होने एवं एजेंसी के दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत की। साथ ही बेनीपट्टी बरहमपुर निवासी लोकनाथ झा ने डीलर के अनुज्ञप्ति लंबित रहने के संबंध में शिकायत की। सुदर्शन मिश्रा राजनगर भट सीमर पश्चिम निवासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन दिया। महेंद्र कुमार भारती प्रखंड लौकहा पंचायत खुटौना कारमेघ पश्चिम के द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित होकर जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। उल्लेखनीय है कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जन-हितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है। अपर समाहर्ता ने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवा प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से सभी आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई।-- अपर समाहर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के द्वारा हरेक महीने के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को पंचायत में सहयोग शिविर चलाया जा रहा है। जो पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया है। आए हुए आवेदनों का तीस दिनों के अंदर उसका निष्पादन किया जाना है। अपनी शिकायतों को लेकर घर बैठे ही सहयोग शिविर पोर्टल RTMS पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।* *"सहयोग शिविर" RTMS* 🔗 *ऑनलाइन आवेदन के लिए इस पोर्टल पर जाएँ:*

- संसद में राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष का प्रदर्शन, लगे तीखे नारे राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पप्पू यादव, धर्मेंद्र यादव और अवधेश प्रसाद सहित कई नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से दान पेटी और नकदी का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान "चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़" और "गृह मंत्री सदन में आओ" जैसे नारे लगाए गए। वहीं, भाजपा ने विपक्ष पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया news bana kar do । 📰 संसद में राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष का प्रदर्शन, लगे तीखे नारे नई दिल्ली: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पप्पू यादव, धर्मेंद्र यादव, अवधेश प्रसाद समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक रूप से दान पेटी और नकदी का इस्तेमाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान "चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़" और "गृह मंत्री सदन में आओ" जैसे नारे लगाए गए। विपक्ष का आरोप है कि राम मंदिर में आए चढ़ावे के प्रबंधन और उससे जुड़े मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए विपक्ष पर धार्मिक आस्था का राजनीतिक लाभ उठाने और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर संसद परिसर में कुछ समय तक राजनीतिक माहौल गरम रहा। दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। फिलहाल इस मामले पर सियासत तेज हो गई है और आने वाले दिनों में संसद के भीतर भी इस पर चर्चा होने की संभावना है।#Parliament #RamMandir #RahulGandhi #PriyankaGandhi #OppositionProtest #PoliticalNews #LokSabha #BJP #Congress #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews1
- लगातार हो रही मंदिरों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस से जल्द खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी की मांग अंधराठाढ़ी: प्रखंड क्षेत्र में मंदिरों को लगातार निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ताजा मामला प्राचीन दुर्गा स्थान ठाढ़ी स्थित सूर्य मंदिर का है, जहां अज्ञात चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी दान राशि चोरी कर ली और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।#Madhubani #Andhratharhi #TempleTheft #BiharNews #khabarहलचल1
- दबंग ब्यक्ति द्वारा घर बनाने का कार्य किया जा रहा हैं विषय: विवादित भूमि पर थाना की मौजूदगी में जबरन निर्माण कार्य कराए जाने एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग। महोदय, मैं उमा शंकर प्रसाद, पिता – स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद, ग्राम–जगबन, वार्ड संख्या–5, थाना–पतौना, अंचल–बिस्फी, अनुमंडल–बेनीपट्टी, जिला–मधुबनी का निवासी हूँ। मेरी पूर्वजों की भूमि का विवाद सक्षम सिविल न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर जबरन घर का निर्माण कराया जा रहा है। मैंने इस संबंध में थाना, अंचल, DCLR, पुलिस अधीक्षक (SP) तथा जिलाधिकारी (DM) को कई बार लिखित आवेदन दिया, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। घटना के समय पुलिस की मौजूदगी में भी निर्माण कार्य जारी रहा। यदि आवश्यक हो तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। मेरे पास इस संबंध में वीडियो एवं अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है। अतः आपसे निवेदन है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि के अनुसार उचित कार्रवाई करने की कृपा करें। साथ ही, यदि किसी सरकारी कर्मचारी की भूमिका जांच में सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। भवदीय, उमा शंकर प्रसाद पिता – स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद ग्राम–जगबन, वार्ड संख्या–5 थाना–पतौना, अंचल–बिस्फी अनुमंडल–बेनीपट्टी, जिला–मधुबनी, बिहार3
- जयनगर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान का इंतजार1
- Darbhanga :- आज तीसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का रहा हड़ताल अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे नगर निगम सफाई कर्मी ने सुनाया अपना दर्द कौन सुनेगा उनकी फरियाद दरभंगा बिहार1
- Darbhanga में Dubai की Water Seal कंपनी की भर्ती, 5 अगस्त को डायरेक्ट इंटरव्यू | 1900 AED तक सैलरी! Darbhanga में Dubai की Water Seal कंपनी की भर्ती, 5 अगस्त को डायरेक्ट इंटरव्यू | 1900 AED तक सैलरी! #Darbhanga #DubaiJob #DubaiRecruitment #JobAlert #GulfJobs #BiharNews #Interview #BreakingNews #DubaiJobs1
- दुबई में JOB का सुनहरा मौका! 2 अगस्त को दरभंगा में इंटरव्यू,कई ट्रेड में बंपर भर्ती , संपर्क करें 8898046871 /9819709867..... #DubaiJobs #DarbhangaJobs #GulfJobs #JobInterview #BiharJobs1
- जम्मू में भारी बारिश का कहर: कठुआ में बाढ़, कई गांवों का संपर्क कटा; वैष्णो देवी यात्रा का बैटरी कार मार्ग बंद #JammuKashmir #KathuaFlood #HeavyRain #VaishnoDevi #BreakingNews1