एएसपी ने किया पिलुआ थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा एटा। अपर पुलिस अधीक्षक पांडेय ने सोमवार को थाना पिलुआ का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने अभिलेख प्रबंधन से लेकर हवालात और महिला सहायता डेस्क तक का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा भी मौजूद रहे। एएसपी ने थाना परिसर, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, कंप्यूटर कक्ष और आगंतुक रजिस्टर की जांच की। साथ ही शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को भी गंभीरता से परखा। एएसपी पांडेय ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता और थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एएसपी ने किया पिलुआ थाने का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा एटा। अपर पुलिस अधीक्षक पांडेय ने सोमवार को थाना पिलुआ का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने
अभिलेख प्रबंधन से लेकर हवालात और महिला सहायता डेस्क तक का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा भी मौजूद रहे। एएसपी ने
थाना परिसर, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, कंप्यूटर कक्ष और आगंतुक रजिस्टर की जांच की। साथ ही शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को भी गंभीरता से परखा। एएसपी पांडेय ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क
की सक्रियता और थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ हापुड़ जिले में थाना सिंभावली ग्राम दतियाना का मामला सामने आया है सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी नाम साकिब पुत्र इरफान जो की अपने मकान पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर सोशल मीडिया के माध्यम से हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है जिसके चलते लोगों में आक्रोश बना हुआ है ये दबंग व्यक्ति शायद प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है कुछ लोगों ने मिलकर थाना सिंभावली में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को साकिब के खिलाफ तहरीर दी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने जांच कर उचित कारवाही करने का आश्वासन दिया ऐसे लोगों पर प्रशासन की कब कसेगी लगाम।1
- कानपुर में क्षेत्रीय पार्षद को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे नगर निगम कर्मचारी। कानपुर के नई बस्ती बर्रा 2 के वार्ड 51 में कुछ महीने पहले नगर निगम महापौर प्रमिला पाण्डेय के आदेशानुसार क्षेत्रीय पार्षद सुधीर यादव के द्वारा नए पोल और लाइट का निर्माण कार्य किया गया था। लेकिन उसके बाद कुछ सप्ताह पहले नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा पोलो से लाइट निकाली गई थी लाइट कहां गई अभी तक इसका कुछ पता नही लग पाया है। कानपुर में जब-जब विकास कार्य होता है। तब नगर निगम कर्मचारियों को अपनी जेबें गर्म करने के सिवा कुछ दिखाई नहीं देता। जहां एक तरफ नगर निगम की महापौर प्रमिला पाण्डेय हर संभव बिजली पानी की समस्याओं को दूर करती नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर नगर निगम कर्मचारी महापौर के कार्यों को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं |1
- बीर नगर नारऊ जलेसर एटा में पडता है1
- कासगंज में चामुंडा देवी मंदिर के पास लगने वाले मेले में लड़की का डांस तेजी से वायरल हो रहा है1
- स्थानीय लोगों ने मलबे से चार लोगों को रेस्क्यू कर बचाया , थाना पुलिस को दी सूचना थाना बजरिया के बेकनगंज का मामला , पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से भेजा जिला अस्पताल अभी भी लोगों को मलबे में दबे होने की आशंका *मकान के नीचे चाय का होटल और मोबाइल की दुकान होने से रहती थी हमेशा भीड़*1
- सासनी के ग्राम नगला मोहन, भोजगढ़ी में सोमवार की शमा 6 बजे चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कुशवाहा समाज द्वारा एक विशाल शोभायात्रा (रैली) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद पूरा क्षेत्र "सम्राट अशोक अमर रहें" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में सम्राट अशोक के जीवन और उनके द्वारा फैलाए गए शांति व अहिंसा के संदेशों को प्रदर्शित किया गया। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान समाज के वक्ताओं ने सम्राट अशोक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम सिंह कुशवाहा (जिलाध्यक्ष, भाजपा) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों ने समाज की एकता और शिक्षा पर जोर देते हुए सम्राट अशोक के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त कुशवाहा समाज, नगला मोहन का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान खन्ना ठाकुर,प्रशांत कुमार,रवि कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, आदि कुशवाहा समाज के लोगों मौजूद रहे।4
- फिरोजाबाद के बाईपास पर हुआ एक्सीडेंट और कहीं व्यक्तियों की उसमें मौत हो गई1
- बम्बा पर गौवंशों के कटे सिर मिलने से मचा हड़कंप, जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गदेसरा बंबा के पास चार से पांच गोवंश के कटे हुए सिर पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। बताया गया है, कि पंचायत प्रधान भानु कुशवाहा ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है, कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है, और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।1