Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंकज सिंह
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- कन्नौज में गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले—बंगाल में भी बनाएंगे सरकार, यूपी में भी जीत का दावा राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। सोमवार को अपने कन्नौज दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बंगाल में मजबूती से चुनाव लड़ रही है और वहां सरकार भी बनाएगी। साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने अमेरिका-ईरान तनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका जबरदस्ती ईरान के साथ अन्याय कर रहा है। कांग्रेस युद्ध का समर्थन नहीं करती, लेकिन ईरान के साथ हो रहे व्यवहार को गलत मानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका लगातार ईरान को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है, जो उचित नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दोपहर में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते कन्नौज पहुंचे, जहां तालग्राम कट पर पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष साकिर हुसैन सिद्दीकी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दौरे के दौरान अजय राय छिबरामऊ पहुंचे और दिवंगत पदाधिकारी संजय पाल के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा पल्योरा में डॉ. फिदा हुसैन के आवास पर उनके दिवंगत पुत्र को श्रद्धांजलि दी। कन्नौज में राजीव मिश्रा के पिता और अनुज मिश्रा की भाभी के निधन पर भी उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विजय मिश्रा, रमेश चंद्र सविता, शशिकांत गुप्ता, विकास मिश्रा, सतेंद्र त्रिपाठी, कलीम खान, माया प्रकाश शाक्य, राजू पाल, सलमान, सरफराज हुसैन, महावीर पाल, रामू त्रिपाठी और विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- कन्नौज ब्रेकिंग - इत्र नगरी में धूमधाम से मनायी गयी संविधान निर्माता की जयंती। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रईस अहमद ने नगर की अम्बेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन। नगर के काजीटोला स्थित अम्बेडकर प्रतिमा से हुई जयंती कार्यक्रम की शुरुआत। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि बोले बाबा साहब ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा। उनका यह समर्पण युगों तक याद रखेगा देश। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने आस्करनपुर्वा, नसरापुर, रंगीयनपुर्वा, हौदापुर्वा, टिलिया सहित कई जगह अम्बेडकर प्रतिमाओं पर पहुंच किया नमन।2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- आज नगर पालिका परिषद झींझक मे बिशाल यात्रा मान्यबर डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर निकाली गई2
- #हरदोई : में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कछौना थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वैगनआर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।1
- Post by Vikrant Singh1
- कन्नौज जनपद के सौरिख क्षेत्र (ग्राम पंचायत कायमपुर) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मकान के लेंटर (छत) डालने का काम चल रहा था, तभी एक लोहे की सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। सरिया में उतरे तेज करंट की चपेट में आने से काम कर रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में अफरा-तफरी और कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। 🙏 कृपया निर्माण कार्य करते समय बिजली के तारों से उचित दूरी और विशेष सावधानी बरतें। #Kannauj #KannaujNews #Saurikh #Accident #UPNews #UttarPradesh #TragicNews #HighTensionWire #LocalNews1
- एंकर--कन्नौज-- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस नेता के घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुँचे छिबरामऊ, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस नेता संजय पौल को श्रद्धांजलि अर्पित की, विओ--मीडिया से बात करते हुए ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बारे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम ईरान के साथ हैं पूरी तरीके से अमेरिका ईरान के साथ जबरदस्ती कर रहा है ईरान पर जबरदस्ती दबाब बनाकर उनसे समझौता करना चाहता है और हम सब लोग जानते हैं कि ईरान को किस तरीके से अमेरिका तबाह कर रहा है अनावश्यक रूप से दबाव बना रहा है खुले तौर पर अमेरिका जो गुंडई कर रहा है निश्चित तौर पर हम सब पूरे देशवासी ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं उनके साथ जो अत्याचार और अन्याय हो रहा है यह गलत है वही बंगाल चुनाव पर अजय राय बोले बंगाल चुनाव में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ रही है कांग्रेस सरकार बनेगी उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 हमारा रहेगा और जीतेंगे। वाइट--कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।2
- Post by Ramadhar Kumar1