Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदलापुर सरकारी अस्पताल का स्थिति आपको देख सकते हैं
Santosh yadav Santosh yadav
बदलापुर सरकारी अस्पताल का स्थिति आपको देख सकते हैं
More news from Pratapgarh and nearby areas
- *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।* *कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार* कटनी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री व्ही.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी जल संसाधन विभाग में पदस्थ थे और विभाग के एक चौकीदार के एरियर्स की राशि निकलवाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौकीदार को करीब 8 लाख रुपए के एरियर्स का भुगतान किया जाना था। इसी भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री ने 50 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए लेते समय आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- Post by Ashok verma2
- ग्राम- सराय नान कार ,प्रतापगढ़ up belkharnath ब्लॉक की कच्ची सड़कों का हाल, ग्राम बिकास में कोई कार्य नहीं पंचायत भवन का अधूरा काम 5 वर्ष प्रधान के अधूरे काम कोई सुनने वाला नहीं हैं ना ही इस ग्राम में कोई चौपाल लगी DM के आदेशों का पालन सिर्फ सरकारी काग़ज़ों पर.3
- प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज तहसील के अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगल वार की देर रात समाप्त हो गई पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा और एडीएम प्रतापगढ़ की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को हटाए जाने के मुद्दे पर अपनी बातों को रखा। एडीएम ने सभी को आश्वासन देकर जूस पिलाते हुए भूख हड़ताल को समाप्त कराया। अधिवक्ता एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर एक पखवारे से आंदोलित थे। दो दिन से अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन समाप्त कर भूख हड़ताल शुरू कर दिया था1
- सुल्तानपुर हसनपुर नानू लोनिया का पुरवा न्यू वीडियो वायरल 🤙🏻🫵🏻👎🏻🤟🏻🤘🏻👌🏻🤏🏻1
- 65% छात्रों की स्कॉलरशिप रिजेक्ट! गरीब बच्चों का हक लूटा गया? 😡 KNPG कॉलेज घोटाला एक्सपोज़ यहाँ आपके **YouTube वीडियो** के लिए **SEO-friendly Description** और **Hashtags** दिए हैं। ये पूरी तरह से **2026 ट्रेंड** के हिसाब से ऑप्टिमाइज्ड हैं – कीवर्ड रिच, इमोशनल, लंबी (YouTube के लिए 200-4000 कैरेक्टर बेस्ट), कॉल टू एक्शन के साथ, और सर्च में टॉप रैंक करने वाले कीवर्ड्स जैसे "KNPG College scholarship scam", "ज्ञानपुर छात्रवृत्ति विवाद", "65% फॉर्म रिजेक्ट" आदि शामिल हैं। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (KNPG College, ज्ञानपुर, भदोही) में छात्रवृत्ति घोटाले का बड़ा खुलासा! 😡 65% से ज्यादा यानी करीब 2516 छात्र-छात्राओं के स्कॉलरशिप फॉर्म संदिग्ध बताकर रिजेक्ट कर दिए गए। संशोधन की आखिरी तारीख 12-13 फरवरी 2026 गुजरने के सिर्फ 3 दिन बाद व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल लिस्ट ने पूरे कॉलेज में हंगामा मचा दिया। छात्रों का आरोप: - नवंबर में फॉर्म भरा, फरवरी में सुधार कराया, फिर भी आय प्रमाण पत्र डुप्लीकेट दिखाकर ठगा जा रहा है। - आधिकारिक वेबसाइट पर सब क्लियर, लेकिन कॉलेज की लिस्ट में 65% संदिग्ध! - गरीब-मध्यम वर्ग के छात्रों का भविष्य खतरे में – ये सरकारी लापरवाही है या साजिश? छात्र नेता धीरज दुबे और सैकड़ों छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। मांग: निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई! अगर 48 घंटे में कोई एक्शन नहीं तो बड़ा आंदोलन। क्या यूपी सरकार छात्रों के साथ धोखा कर रही है? UGC लोगो लगाकर शिक्षा सुधार की बातें, लेकिन स्कॉलरशिप रोककर गरीबों का गला घोंटना? पूरी कहानी, छात्रों के रो-रोकर बयान, ज्ञापन की डिटेल्स और अपडेट इस वीडियो में देखें। 👉 लाइक करें, शेयर करें और सब्सक्राइब जरूर करें ताकि ऐसे एक्सपोज़ वीडियो सबसे पहले मिलें। कमेंट में बताएं – क्या आपको भी स्कॉलरशिप प्रॉब्लम हो रही है? #KNPGCollege #ScholarshipScam #Gyanpur #BhadohiNews #UttarPradeshEducation #KNPGCollege #KNPG #KashiNareshCollege #Gyanpur #Bhadohi #ScholarshipScam #छात्रवृत्तिघोटाला #स्कॉलरशिपविवाद #65PercentRejected #UPScholarship2026 #StudentProtest #ज्ञानपुरकॉलेज #भदोहीन्यूज #यूपीएजुकेशन #PoorStudents #ScholarshipRejection #EducationScam #UttarPradeshNews #BreakingNews #StudentProtest2026 #DharmYudh1
- *काशी द्वार योजना पर पिंडरा विधायक का बड़ा बयान: किसानों की सहमति के बिना नहीं ली जाएगी जमीन* पिंडरा, वाराणसी। वाराणसी जनपद के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने काशी द्वार योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान आसपास की ग्राम सभाओं के सम्मानित ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहता है तो उसकी जमीन किसी भी स्थिति में जबरदस्ती नहीं ली जाएगी। न तो किसी अधिकारी द्वारा दबाव बनाया जाएगा और न ही किसी किसान के घर पर अनावश्यक दबाव डाला जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहा है और वर्ष 2027 के चुनाव को ध्यान में रखकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिंडरा विधानसभा में अमन-चैन और सौहार्द का माहौल है, जिसे किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। डॉ. सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी भावनाओं और अधिकारों का सम्मान करती है। विकास कार्य जनहित में होंगे, लेकिन किसानों की सहमति सर्वोपरि रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि काशी द्वार योजना क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से लाई गई है। योजना के तहत सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा और जिन किसानों की जमीन स्वेच्छा से ली जाएगी, उन्हें उचित मुआवजा और नियमानुसार सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी शंका की स्थिति में सीधे जनप्रतिनिधियों या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उन्होंने दोहराया कि विकास और किसानों के हित दोनों साथ-साथ चलेंगे।****शीतला प्रसाद की रिपोर्ट***1
- पट्टी विकासखंड क्षेत्र के कोतवाली पट्टी अंतर्गत ग्राम अमुवाही निवासिनी उर्मिला पत्नी कृष्णानंद उपाध्याय ने पट्टी पुलिस को बुधवार की दोपहर प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया भूमि धरी जमीन है सब लोग अपनी जमीन में कब्जा दखल हैं मैं अपने कब्ज की जमीन में माकान बना रही हूं विपक्षी माकान नहीं बनने दे रहे हैं मारपीट पर उतारू हो जाते हैं मां बहन गाली देते हुए फौजदारी पर उतारू हो जाते हैं पीड़ित का कहना है मेरे पास मकान नहीं है मैं किराए पर कमरा लेकर रहती हूं इसलिए अपनी जमीन में निर्माण कर रही थी इसके बाद भी विपक्षी निर्माण नहीं करने दे रहे है,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1
- ग्राम -सराय नान कार का यह रोड करीब 20 साल पहले बना थी पक्की, उसके बाद किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. ना कोई विधायक ना ही मंत्री,ना प्रधान1