logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गेहूं क्रय केंद्र शुरू करने की मांग, किसानों ने विधायक को दिया ज्ञापन शाहजहाँपुर। ददरौल क्षेत्र में सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को करणी सेना और क्षेत्रीय किसानों ने विधायक अरविंद कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बरी खास स्थित सरकारी क्रय केंद्र को तुरंत चालू करने की जोरदार मांग की।

1 day ago
user_A K DIXIT
A K DIXIT
8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

गेहूं क्रय केंद्र शुरू करने की मांग, किसानों ने विधायक को दिया ज्ञापन शाहजहाँपुर। ददरौल क्षेत्र में सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को करणी सेना और क्षेत्रीय किसानों ने विधायक अरविंद कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बरी खास स्थित सरकारी क्रय केंद्र को तुरंत चालू करने की जोरदार मांग की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by मीडिया संपादक /अनीश खान
    1
    Post by मीडिया संपादक /अनीश खान
    user_मीडिया संपादक /अनीश खान
    मीडिया संपादक /अनीश खान
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • शाहजहांपुर,12 अप्रेल। थाना मदनापुर क्षेत्र में बीती रात कटरा हाइवे पर स्थित होटल पर खाना खाने जा रहे तीन पुलिस कर्मियों की कार में फलों से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन सिपाही नितिन कुमार,सुनील कुमार ,हरेंद्र मालिक  गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाहियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती।जहां से दो सिपाही को बरेली रेफर कर दिया गया।तीनो सिपाही मदनापुर थाने पर तैनात थे।
    2
    शाहजहांपुर,12 अप्रेल। थाना मदनापुर क्षेत्र में बीती रात कटरा हाइवे पर स्थित होटल पर खाना खाने जा रहे तीन पुलिस कर्मियों की कार में फलों से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन सिपाही नितिन कुमार,सुनील कुमार ,हरेंद्र मालिक  गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाहियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती।जहां से दो सिपाही को बरेली रेफर कर दिया गया।तीनो सिपाही मदनापुर थाने पर तैनात थे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मदनापुर थाना क्षेत्र के कटरा रोड पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार पिकअप और कार के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में मदनापुर थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। खाना खाने जाते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदनापुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी नितिन कुमार, सुनील कुमार और हरिंदर मलिक अपनी निजी कार से देर रात करीब 10:00 बजे कटरा रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मुख्य मार्ग पर पहुँची, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण कि बिखर गए केले प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में लदी केले की टोकरियां सड़क पर चारों ओर बिखर गईं और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया। मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने लिया संज्ञान सीओ सदर प्रयांक जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया: "पिकअप और कार की भिड़ंत में तीन जवान घायल हुए हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।" फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
    1
    शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मदनापुर थाना क्षेत्र के कटरा रोड पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार पिकअप और कार के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में मदनापुर थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
खाना खाने जाते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदनापुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी नितिन कुमार, सुनील कुमार और हरिंदर मलिक अपनी निजी कार से देर रात करीब 10:00 बजे कटरा रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मुख्य मार्ग पर पहुँची, सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
भिड़ंत इतनी भीषण कि बिखर गए केले
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में लदी केले की टोकरियां सड़क पर चारों ओर बिखर गईं और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया।
मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत गंभीर
प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने लिया संज्ञान
सीओ सदर प्रयांक जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया:
"पिकअप और कार की भिड़ंत में तीन जवान घायल हुए हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।"
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • Post by User5028
    1
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दहेज उत्पीड़न व मौत के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहाँपुर, 12 अप्रैल 2026। थाना सदर बाजार पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व संदिग्ध मृत्यु के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज थाना क्षेत्र निवासी मुख्तार अहमद ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
    1
    दहेज उत्पीड़न व मौत के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शाहजहाँपुर, 12 अप्रैल 2026। थाना सदर बाजार पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व संदिग्ध मृत्यु के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज थाना क्षेत्र निवासी मुख्तार अहमद ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहजहांपुर। 132 विधानसभा परशुरामपुरी/जलालाबाद क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी के रूप में उभर रहे वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता को साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संतों ने कहा कि जिस निस्वार्थ भाव से डॉ. गुप्ता वर्षों से लोगों के स्वास्थ्य की सेवा कर रहे हैं, वह अपने आप में एक मिसाल है। संतों ने विश्वास जताया कि जनता के बीच उनकी सेवा भावना और समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके आधार पर वे आगामी चुनाव में सफलता प्राप्त करेंगे। क्षेत्रवासियों के बीच भी डॉ. गुप्ता की लोकप्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से उन्होंने समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाई है, जिससे उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
    1
    शाहजहांपुर। 132 विधानसभा परशुरामपुरी/जलालाबाद क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी के रूप में उभर रहे वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता को साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संतों ने कहा कि जिस निस्वार्थ भाव से डॉ. गुप्ता वर्षों से लोगों के स्वास्थ्य की सेवा कर रहे हैं, वह अपने आप में एक मिसाल है।
संतों ने विश्वास जताया कि जनता के बीच उनकी सेवा भावना और समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके आधार पर वे आगामी चुनाव में सफलता प्राप्त करेंगे। क्षेत्रवासियों के बीच भी डॉ. गुप्ता की लोकप्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है।
लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से उन्होंने समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाई है, जिससे उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए यातायात व्यवस्था को भी सुचारु कराया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए यातायात व्यवस्था को भी सुचारु कराया।
पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.