महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित फरीदपुर भुता उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित फरीदपुर भुता उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
- पूरनपुर में भारतीय किसान यूनियन नेस्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन पीलीभीत जिला के तहसील पूरनपुर में स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच गुरुवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन ने जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रशासन की नींद उड़ा दी। सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। किसानों ने कहा कि जितनी बिजली की खपत नहीं हो रही, उससे कई गुना ज्यादा बिल भेजे जा रहे हैं। उनका कहना था कि "ऐसा लग रहा1
- दो पक्षों के बीच मारपीट का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ऐसे मामलों में आमतौर पर छोटा विवाद ही हिंसक झड़प में बदल जाता है। हाल ही में सामने आई एक घटना में भी यही देखने को मिला।1
- सीबीएसई 10वीं 2026 में फिजिक्सवाला का परचम, बरेली में मेधावियों का सम्मान बरेली, अवधेश शर्मा: सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। कई छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त किए, जबकि कुछ ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। टॉपर्स में पंजाब के फाजिल्का के वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद के अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर के आयुष्मान महापात्रा शामिल रहे, जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में पीडब्ल्यू विद्यापीठ द्वारा बरेली में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से शौर्य दुबे ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस वर्ष सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 25 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए, जिनके परिणामों ने सुनियोजित ऑनलाइन और मिश्रित शिक्षण प्रणाली की प्रभावशीलता को साबित किया है।1
- बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव हरदुआ किफायत उल्ला निवासी 16 वर्षीय अमन पुत्र मोहम्मद असगर साथ में उसका ममेरा भाई 14 वर्षीय आतिब पुत्र थाना नवाबगंज क्षेत्र के रिछौला निवासी दोनों 10 अप्रैल शाम को पैदल रिछौला नानी के घर से घर हरदुआ किफायत उल्ला जा रहे थे रास्ता में तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल सवार ने दोनों के टक्कर मार दी जिसमें अमन और आतिब दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई आतिब का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है राहगीरों ने मोटरसाइकिल को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।1
- बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग मां ने अपने ही बेटे और बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका छोटा बेटा नाजिर अली और बहू नूरी फातिमा आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। हालात इतने बिगड़ गए कि महिला ने साल 2020 में ही दोनों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। पीड़िता ने 2025 में अपना मकान बेचकर नए मालिक को कब्जा भी दे दिया, इसके बावजूद आरोपी बेटा-बहू लगातार विवाद करते रहे। आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 को बेटे ने पुराने मकान में घुसकर सामान फेंका और कब्जा करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अब पीड़िता का आरोप है कि बेटा और बहू उसे और उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुजुर्ग महिला ने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस से न्याय की उम्मीद में डरी-सहमी मां अपने परिवार की सुरक्षा की मांग कर रही है। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे दी गई जानकारी1
- shikayatkarta se badtamiji Bareilly/ Bareilly Ke Thana navabganj/ navabganj daroga suspend/ Nahin Suni daroga Ne to nilambit pareshan pidita Ki guhar/ police ki badi kaarvayi/ police ka action/ Adhikari Ne ki kaarvayi/1
- यह खबर बेहद दर्दनाक और संवेदनशील है। सामने आई जानकारी के मुताबिक यह घटना आगरा की है, जहां एक युवती ने कथित तौर पर यौन शोषण और धोखे से परेशान होकर यमुना नदी में छलांग लगा दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती को एक युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।1
- आरक्षण का दायरा अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति(ST) के लिए आरक्षित सीटों में भी लागू होगा1
- Uttar Pradesh crime Bareilly/ Bareilly police ki badi karyvahi/ encounter Mein daboche Badmash/ Badmash hue dher/ Badi chori Ko Diya anjam/ Badmash salakhon Ke piche/ Kanoon ke hathon Se Nahin Bach sake Badmash/ badmashon ka encounter hue girftar/ Bareilly Ke Thana baradari Ka mamla shatir chor/1