logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरैना में पटवारी 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, राजस्व कार्य प्रभावित होने के आसार मुरैना में पटवारी 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, राजस्व कार्य प्रभावित होने के आसार मुरैना। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर मुरैना जिले के पटवारियों ने 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कई बार प्रदेश स्तर पर समस्याओं को शासन के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं किया गया। पटवारी संघ का कहना है कि पदोन्नति, वेतन विसंगति, कार्यभार सहित अन्य लंबित मांगों का लंबे समय से निराकरण नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। संघ के अनुसार, मांगों के समाधान तक जिले के सभी पटवारी शासकीय कार्यों का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। पटवारियों की हड़ताल का सीधा असर राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों पर पड़ सकता है। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फसल गिरदावरी, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के लिए आवश्यक राजस्व प्रतिवेदन सहित कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की संभावना है। इससे आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की निगाहें शासन और पटवारी संघ के बीच होने वाली संभावित वार्ता पर टिकी हैं।

3 hrs ago
user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
3 hrs ago

मुरैना में पटवारी 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, राजस्व कार्य प्रभावित होने के आसार मुरैना में पटवारी 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, राजस्व कार्य प्रभावित होने के आसार मुरैना। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर मुरैना जिले के पटवारियों ने 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कई बार प्रदेश स्तर पर समस्याओं को शासन के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं किया गया। पटवारी संघ का कहना है कि पदोन्नति, वेतन विसंगति, कार्यभार सहित अन्य लंबित मांगों का लंबे समय से निराकरण नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। संघ के अनुसार, मांगों के समाधान तक जिले के सभी पटवारी शासकीय कार्यों का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। पटवारियों की हड़ताल का सीधा असर राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों पर पड़ सकता है। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फसल गिरदावरी, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के लिए आवश्यक राजस्व प्रतिवेदन सहित कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की संभावना है। इससे आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की निगाहें शासन और पटवारी संघ के बीच होने वाली संभावित वार्ता पर टिकी हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • एंकर इंट्रो: धौलपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर जगन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में राजाखेड़ा विधानसभा सहित धौलपुर जिले, राजस्थान के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमजन ने स्वर्गीय अशोक शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय अशोक शर्मा को जनप्रिय, कर्मठ, स्पष्टवादी और सिद्धांतवादी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। धौलपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर जगन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में राजाखेड़ा विधानसभा सहित धौलपुर जिले, राजस्थान के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमजन ने स्वर्गीय अशोक शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय अशोक शर्मा को जनप्रिय, कर्मठ, स्पष्टवादी और सिद्धांतवादी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
    4
    एंकर इंट्रो:

धौलपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर  जगन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में राजाखेड़ा विधानसभा सहित धौलपुर जिले, राजस्थान के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमजन ने स्वर्गीय अशोक शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय अशोक शर्मा को जनप्रिय, कर्मठ, स्पष्टवादी और सिद्धांतवादी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
धौलपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर  जगन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में राजाखेड़ा विधानसभा सहित धौलपुर जिले, राजस्थान के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमजन ने स्वर्गीय अशोक शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय अशोक शर्मा को जनप्रिय, कर्मठ, स्पष्टवादी और सिद्धांतवादी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार पर सैपऊ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ा बड़ा जनसैलाब, कई किलोमीटर लगता रहा लंबा जाम सैंपऊ। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को ही जिले के सैपऊ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।अल सुबह करीब से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने और भगवान शिव के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया,जो लगातार दिन भर जारी रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर कई जगह यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहनों के पहुंचने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया,।जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को भारी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा के साथ भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों और अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव दर्शन करने के लिए सैपऊ पहुंचे। आचार्य कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सावन माह में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु आस्था के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महादेव के दर्शन और पूजा का श्रद्धालुओं में विशेष आस्था एवं विश्वास देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपपुलिस अधीक्षक मनोहर मीणा ओर सैपऊ थाना प्रभारी प्रवेन्द्र रावत और एएस आई विष्णु भगत पुलिस टीम के साथ व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं। पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने के साथ-साथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही उमड़ी भीड़ ने सैपऊ में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।
    2
    सावन के पहले सोमवार पर सैपऊ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ा बड़ा जनसैलाब, कई किलोमीटर लगता रहा लंबा जाम
सैंपऊ। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को ही जिले के सैपऊ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।अल सुबह करीब से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने और भगवान शिव के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया,जो लगातार दिन भर जारी रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर कई जगह यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहनों के पहुंचने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया,।जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को भारी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
मंदिर परिसर में श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा के साथ भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों और अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव दर्शन करने के लिए सैपऊ पहुंचे।
आचार्य कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सावन माह में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु आस्था के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महादेव के दर्शन और पूजा का श्रद्धालुओं में विशेष आस्था एवं विश्वास देखने को मिल रहा है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपपुलिस अधीक्षक मनोहर मीणा ओर सैपऊ थाना प्रभारी प्रवेन्द्र रावत और एएस आई विष्णु भगत पुलिस टीम के साथ व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं। पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने के साथ-साथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही उमड़ी भीड़ ने सैपऊ में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • अजमेर को हराकर धौलपुर की बेटियों ने फाइनल में बनाई जगह आज सुबह 10 बजे होगा खिताबी मुकाबला, जिंक अकादमी चयनकर्ताओं की रहेगी पैनी नजर धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर ने अजमेर को 2-0 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि धौलपुर की टीम ने प्रतियोगिता में शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया है। लीग चरण में टीम ने नागौर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था। वहीं अन्य मुकाबलों में बीकानेर ने गंगानगर को 3-1 तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 2-0 से पराजित कर अंतिम चार में स्थान बनाया। सेमीफाइनल में धौलपुर की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, मजबूत रक्षापंक्ति और तेज आक्रमण का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अजमेर की टीम को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। धौलपुर की ओर से किए गए दोनों गोल शानदार तालमेल और सटीक रणनीति का परिणाम रहे। टीम के उम्दा प्रदर्शन से मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 4 अगस्त को सुबह 10 बजे तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जाएगा। गुरमीत मान ने विश्वास जताया कि धौलपुर की बेटियां फाइनल में भी इसी आत्मविश्वास और जुझारूपन के साथ मैदान में उतरकर जिले को राज्य स्तरीय खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन जिंक अकादमी के लिए भी किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही है।
    2
    अजमेर को हराकर धौलपुर की बेटियों ने फाइनल में बनाई जगह
आज सुबह 10 बजे होगा खिताबी मुकाबला, जिंक अकादमी चयनकर्ताओं की रहेगी पैनी नजर
धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर ने अजमेर को 2-0 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि धौलपुर की टीम ने प्रतियोगिता में शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया है। लीग चरण में टीम ने नागौर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था। वहीं अन्य मुकाबलों में बीकानेर ने गंगानगर को 3-1 तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 2-0 से पराजित कर अंतिम चार में स्थान बनाया।
सेमीफाइनल में धौलपुर की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, मजबूत रक्षापंक्ति और तेज आक्रमण का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अजमेर की टीम को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। धौलपुर की ओर से किए गए दोनों गोल शानदार तालमेल और सटीक रणनीति का परिणाम रहे। टीम के उम्दा प्रदर्शन से मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 4 अगस्त को सुबह 10 बजे तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जाएगा। गुरमीत मान ने विश्वास जताया कि धौलपुर की बेटियां फाइनल में भी इसी आत्मविश्वास और जुझारूपन के साथ मैदान में उतरकर जिले को राज्य स्तरीय खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन जिंक अकादमी के लिए भी किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • ग्वालियर : आज शाम ग्वालियर में झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली लोगों को थोड़ी राहत, सड़के हुई पानी में लबालब। रोड के बीचों बीच गहरे गड्डों में पानी भरने से हो सकते हैँ बड़े हादसे। आज शाम ग्वालियर में झमाझाम बारिश हो रही हैं।ग्वालियर वासी जिसका इंतजार कई दिनों से कर रहे थे आज श्रावण मांस के पहले सोमवार में उनकी इच्छा बाबा भोलेनाथ कि कृपा से पूरी हो गई। इस बरसात से लोगो को थोड़ा गर्मी से राहत हुई हैं। अबकी बार जून जुलाई का माह लगभग ग्वालियर में सूखा ही निकल गया। प्रति दिन लोग आसमान की तरफ बादलों को देखते रहते थे लेकिन आसमान में कभी बदल तो दिख जाते थे लेकिन वे बिना बरसात किये हुए ही चले जाते थे। आज रावण मास का पहला सोमवार था और ऐसा माना जाता है सावन मास का महीना भगवान भोलेनाथ की कृपा का होता है और आज भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रावण मास का पहला सोमवार था और झमाझम बारिश ग्वालियर में हो रही है। जिसके कारण ग्वालियर वासियों को गर्मी से राहत भरी खबर है। हमारे ग्वालियर संवाददाता ने भरी वर्षात में जब ग्वालियर की सड़को पर निकले तो सड़को का दृश्य चोंकाने वाला था। आधा घंटे की वारिष में ही सड़के पानी में लबालब हो चुकी थीं। रोड़ों पर गड्डे भी दिखाई नहीं दे रहे थे। सागरताल चौराहा जलालपुर रीड पर तो हमारे संवाददाता की फोर व्हीलर गाड़ी का पहिया ही बीच रोड पर पानी से भरे गड्डे में चला गया तथा बोनट भी डेमेज हो गया। यह गड्डा बड़े हादसे को न्योता दे रहा हैं। हमारे संवाददाता ने इन गड्डों के बारे में कई बार पूर्ब में समाचार मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन प्रशासन बेखबर है। जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता है।
    2
    ग्वालियर : आज शाम ग्वालियर में झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली लोगों को थोड़ी राहत, सड़के हुई पानी में लबालब। रोड के बीचों बीच गहरे गड्डों में पानी भरने से हो सकते हैँ बड़े हादसे।
आज शाम ग्वालियर में झमाझाम  बारिश हो रही हैं।ग्वालियर वासी जिसका इंतजार कई दिनों से कर रहे थे आज श्रावण मांस  के पहले सोमवार में उनकी इच्छा बाबा भोलेनाथ कि कृपा से पूरी हो गई। इस बरसात से लोगो को थोड़ा गर्मी से राहत हुई हैं। 
अबकी बार जून जुलाई का माह लगभग ग्वालियर में सूखा ही निकल गया।  प्रति दिन लोग आसमान की तरफ बादलों को देखते रहते थे लेकिन आसमान में कभी बदल तो दिख जाते थे लेकिन वे बिना बरसात किये हुए ही चले जाते थे। आज रावण मास का पहला सोमवार था और ऐसा माना जाता है सावन मास का महीना भगवान भोलेनाथ की कृपा का होता है और आज भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रावण मास का पहला सोमवार था और झमाझम बारिश ग्वालियर में हो रही है। जिसके कारण ग्वालियर वासियों को गर्मी से राहत भरी खबर है।
हमारे ग्वालियर संवाददाता ने भरी वर्षात में जब ग्वालियर की सड़को पर निकले तो सड़को का दृश्य चोंकाने वाला था।  आधा घंटे की वारिष में ही सड़के पानी में लबालब हो चुकी थीं। रोड़ों पर गड्डे भी दिखाई नहीं दे रहे थे। सागरताल चौराहा जलालपुर रीड पर तो हमारे संवाददाता की फोर व्हीलर गाड़ी का पहिया ही बीच रोड पर पानी से भरे गड्डे में चला गया तथा बोनट भी डेमेज हो गया। यह गड्डा बड़े हादसे को न्योता दे रहा हैं।
हमारे संवाददाता ने इन गड्डों के बारे में कई बार पूर्ब में समाचार मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन प्रशासन बेखबर है। जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता है।
    user_सुरेश चन्द्र रावत
    सुरेश चन्द्र रावत
    Local News Reporter ग्वालियर (गिरद), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव की जीत पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में बांटी मिठाइयां दतिया उपचुनाव की जीत पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में बांटी मिठाइयां
    1
    दतिया उपचुनाव की जीत पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में बांटी मिठाइयां
दतिया उपचुनाव की जीत पर ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में बांटी मिठाइयां
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Episode- 0B-9 श्रावण का आज प्रथम सोमवार है.... इसलिए आज बहुत से श्रृद्धालु उपवास करते हैं... भोले बाबा की उपआसना में...
    4
    Episode- 0B-9
श्रावण का आज प्रथम सोमवार है....
इसलिए आज बहुत से श्रृद्धालु उपवास करते हैं... भोले बाबा की उपआसना में...
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • अजमेर को हराकर धौलपुर की बेटियों ने फाइनल में बनाई जगह, कल होगा खिताबी मुकाबला धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर ने अजमेर को 2-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। फुटबॉल संघ अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान धौलपुर की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। लीग चरण में धौलपुर ने नागौर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अन्य मुकाबलों में बीकानेर ने गंगानगर को 3-1 तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 2-0 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, मजबूत रक्षा पंक्ति और तेज आक्रमण का शानदार प्रदर्शन करते हुए अजमेर को कोई अवसर नहीं दिया। दोनों गोल धौलपुर की टीम ने शानदार तालमेल और रणनीति के साथ किए, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 4 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जाएगा। गुरमीत मान ने विश्वास जताया कि धौलपुर की बेटियां फाइनल में भी इसी जज्बे और आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी तथा जिले को राज्य स्तरीय खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन जिंक अकादमी के लिए भी किया जाएगा। इससे प्रदेश की प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
    4
    अजमेर को हराकर धौलपुर की बेटियों ने फाइनल में बनाई जगह,  कल होगा खिताबी मुकाबला
धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर ने अजमेर को 2-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।  फुटबॉल संघ  अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान धौलपुर की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। लीग चरण में धौलपुर ने नागौर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अन्य मुकाबलों में बीकानेर ने गंगानगर को 3-1 तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 2-0 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, मजबूत रक्षा पंक्ति और तेज आक्रमण का शानदार प्रदर्शन करते हुए अजमेर को कोई अवसर नहीं दिया। दोनों गोल धौलपुर की टीम ने शानदार तालमेल और रणनीति के साथ किए, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 4 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जाएगा। गुरमीत मान ने विश्वास जताया कि धौलपुर की बेटियां फाइनल में भी इसी जज्बे और आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी तथा जिले को राज्य स्तरीय खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन जिंक अकादमी के लिए भी किया जाएगा। इससे प्रदेश की प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • जिला अग्रवाल महासमिति ने दिया संगठनात्मक एकजुटता का संदेश ‘एक व्यक्ति–एक पद’ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, राहत सहायता कोष के गठन की घोषणा धौलपुर। जिला अग्रवाल महासमिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को श्याम कॉम्पलेक्स स्थित अग्रवाल समाज शहर धौलपुर इकाई के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज की एकजुटता तथा भावी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री अग्रसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालन जिला महामंत्री महेशचंद मंगल ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल, महिला जिलाध्यक्ष सरोज मंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेमचंद मंगल तथा शहर इकाई अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मंचासीन रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की महिलाओं नेहा, डॉली मंगल, सोनल और पूनम सिंघल ने आरती प्रस्तुत की। वहीं कु. प्रियल अग्रवाल ने गणेश वंदना पर नृत्य और आयुषी सिंघल, आयुषी बंसल, टीना मंगल एवं अनुष्का बंसल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बैठक में शहर इकाई अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गर्ग तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज गोयल का सम्मान किया गया। इसके बाद जिला महामंत्री महेशचंद मंगल ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। जिला शिक्षा समिति के संयोजक मुकेशचंद गर्ग ने समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महासमिति द्वारा संचालित आरएससीआईटी केंद्र एवं लाइब्रेरी की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय ‘एक व्यक्ति–एक पद’ प्रस्ताव को लेकर रहा। जिला महामंत्री ने इस संबंध में प्राप्त प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा, जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश शीघ्र ही सभी इकाइयों को जारी किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल ने सहायता समिति को समाप्त कर उसकी शेष राशि से ‘अग्रवाल राहत सहायता कोष’ के गठन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी अग्रवाल समाज के सदस्य के साथ आकस्मिक दुर्घटना होने पर इस कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक के दौरान संगठन विस्तार एवं मीडिया समन्वय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रवि कुमार गोयल (दौपुरा वाले) को जिला सह मीडिया प्रभारी तथा रजत अग्रवाल को जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। आगामी चुनावी परिदृश्य को देखते हुए राजनीतिक सामंजस्य समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर चर्चा के बाद जिलाध्यक्ष ने सभी इकाइयों के अध्यक्षों को तीन दिन के भीतर समिति के लिए एक-एक नाम जिला महामंत्री को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी अग्रबंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार बंसल, मंत्री विनोद कुमार अग्रवाल, उपमंत्री मनोज सिंघल, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रखर मंगल, निरीक्षक विनोद कुमार गर्ग, प्रचार मंत्री महावीर प्रसाद मित्तल, संगठन मंत्री के.के. अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी रवि गोयल (दौपुरा वाले), कार्यालय प्रभारी रजत अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य अग्रबंधु उपस्थित रहे।
    4
    जिला अग्रवाल महासमिति ने दिया संगठनात्मक एकजुटता का संदेश
‘एक व्यक्ति–एक पद’ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, राहत सहायता कोष के गठन की घोषणा
धौलपुर। जिला अग्रवाल महासमिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को श्याम कॉम्पलेक्स स्थित अग्रवाल समाज शहर धौलपुर इकाई के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज की एकजुटता तथा भावी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक का शुभारंभ भगवान श्री अग्रसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालन जिला महामंत्री महेशचंद मंगल ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल, महिला जिलाध्यक्ष सरोज मंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेमचंद मंगल तथा शहर इकाई अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मंचासीन रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की महिलाओं नेहा, डॉली मंगल, सोनल और पूनम सिंघल ने आरती प्रस्तुत की। वहीं कु. प्रियल अग्रवाल ने गणेश वंदना पर नृत्य और आयुषी सिंघल, आयुषी बंसल, टीना मंगल एवं अनुष्का बंसल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
बैठक में शहर इकाई अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गर्ग तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज गोयल का सम्मान किया गया। इसके बाद जिला महामंत्री महेशचंद मंगल ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
जिला शिक्षा समिति के संयोजक मुकेशचंद गर्ग ने समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महासमिति द्वारा संचालित आरएससीआईटी केंद्र एवं लाइब्रेरी की गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय ‘एक व्यक्ति–एक पद’ प्रस्ताव को लेकर रहा। जिला महामंत्री ने इस संबंध में प्राप्त प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा, जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश शीघ्र ही सभी इकाइयों को जारी किए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल ने सहायता समिति को समाप्त कर उसकी शेष राशि से ‘अग्रवाल राहत सहायता कोष’ के गठन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी अग्रवाल समाज के सदस्य के साथ आकस्मिक दुर्घटना होने पर इस कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार एवं मीडिया समन्वय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रवि कुमार गोयल (दौपुरा वाले) को जिला सह मीडिया प्रभारी तथा रजत अग्रवाल को जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
आगामी चुनावी परिदृश्य को देखते हुए राजनीतिक सामंजस्य समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर चर्चा के बाद जिलाध्यक्ष ने सभी इकाइयों के अध्यक्षों को तीन दिन के भीतर समिति के लिए एक-एक नाम जिला महामंत्री को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी अग्रबंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार बंसल, मंत्री विनोद कुमार अग्रवाल, उपमंत्री मनोज सिंघल, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रखर मंगल, निरीक्षक विनोद कुमार गर्ग, प्रचार मंत्री महावीर प्रसाद मित्तल, संगठन मंत्री के.के. अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी रवि गोयल (दौपुरा वाले), कार्यालय प्रभारी रजत अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य अग्रबंधु उपस्थित रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर अंबाह विधायक देवेंद्र सकवार ने जताई खुशी, बोले– जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत अंबाह। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में अंबाह के विधायक देवेंद्र सकवार ने दतिया की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व को हार्दिक बधाई देते हुए इस जनादेश को लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत बताया। विधायक देवेंद्र सकवार ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों, संगठन की मेहनत और जनसेवा पर भरोसा जताया है। यह जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों, कांग्रेस की विचारधारा और हजारों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच रहा, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज़ उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। दतिया की जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया है, वह पार्टी के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। कांग्रेस इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करती रहेगी। विधायक ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और सहयोग के बिना यह ऐतिहासिक जीत संभव नहीं थी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह विजय प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक संदेश देगी और कांग्रेस को आगे और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। देवेंद्र सकवार ने बताया कि संयोग से आज उनका जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। यह दोहरी खुशी उनके जीवन की अविस्मरणीय याद बन गई है। उन्होंने दतिया की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अपने सभी शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। अंत में विधायक ने कहा कि कांग्रेस संगठन आगे भी जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए विकास, जनकल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
    1
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर अंबाह विधायक देवेंद्र सकवार ने जताई खुशी, बोले– जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत
अंबाह। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में अंबाह के विधायक देवेंद्र सकवार ने दतिया की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व को हार्दिक बधाई देते हुए इस जनादेश को लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत बताया।
विधायक देवेंद्र सकवार ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों, संगठन की मेहनत और जनसेवा पर भरोसा जताया है। यह जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों, कांग्रेस की विचारधारा और हजारों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच रहा, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सबके सामने है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज़ उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। दतिया की जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया है, वह पार्टी के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। कांग्रेस इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करती रहेगी।
विधायक ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और सहयोग के बिना यह ऐतिहासिक जीत संभव नहीं थी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह विजय प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक संदेश देगी और कांग्रेस को आगे और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
देवेंद्र सकवार ने बताया कि संयोग से आज उनका जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है। यह दोहरी खुशी उनके जीवन की अविस्मरणीय याद बन गई है। उन्होंने दतिया की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अपने सभी शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
अंत में विधायक ने कहा कि कांग्रेस संगठन आगे भी जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए विकास, जनकल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
    user_Bunty shrivas
    Bunty shrivas
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.